Har Khabar News Alwar

Har Khabar News Alwar

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Har Khabar News Alwar, Media/News Company, Rajgarh, Alwar City.

30/09/2023

नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्र चेयरवाल ने अपने विचार रखे। उस पर सभा में बैठे हुए पार्षदों ने चेयरमैन का समर्थन किया और राजगढ़ नगर पालिका की जनता जनार्दन महिला एवं पुरुष अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आए। उनको नगर पालिका के चेयरमैन ने 7 दिन के अंदर कार्य कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका में बैठे हुए सम्मानजनक व्यक्तियों ने नगर पालिका चेयरमैन के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए और जनता जनार्दन ने कहा कि हमारी जिंदगी में हमने ऐसा चेयरमैन आज तक नहीं देखा जो 2 दिन के अंदर ही सख्त कार्रवाई की है।

03/09/2023

नमस्कार हमारा संस्कृति हमारा राजस्थान आज हम आपको ले चलते हैं। लगभग 1300 वर्ष प्राचीन पाढा़य माता मंदिर नमक की झील डीडवाना राजस्थान के नागौर जिले में डीडवाना से 12 किलोमीटर दूर मारवाड़ बालिया स्टेशन के पास 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह धार्मिक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है। नमक की खान पर स्थित मंदिर का निर्माण वि.सं. 902 में आसोज सुदी 9 को हुआ। माता के मंदिर में दो मूर्तिया है सामने जो मूर्ति है वह माता के बालिका स्वरूप की मूर्ति है तथा उसी के बगल में जो मूर्ति है वह माता के महिषासुर मर्दिनी के रूप में है।

06/07/2023

राजगढ़ मुख्यालय स्थित तहसील परिसर के पटवार भवन में हरेन्द्र सिंह, माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में मीना अवस्थी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर, पवन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजगढ़, नवीन कुमार जारवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01, राजगढ़, रचना मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02, राजगढ़, हर्षित शर्मा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजगढ़ व ओमप्रकाश मीणा, उपखण्ड अधिकारी, राजगढ़ उपस्थित रहे। इसी के साथ देवेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अधिवक्ता बार संघ राजगढ़ व समस्त अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर में नालसा व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता संबंधित योजना की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकथाम व बाल श्रम कानूनी अपराध है के बारे में आम जन को बताया।

इसी क्रम में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ व रैणी में पैरा लीगल वोलेन्टियर्स के चयन हेतु उपस्थित प्रतिभागियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें ताल्लुका मुख्यालय हेतु पैरा लीगल वोलेन्टियर्स का चयन किया गया। राजगढ़ मुख्यालय पर कुल 8 पीएलवी का चयन किया गया जिनमें से 4 राजगढ़ व 4 रैणी हेतु चयनित किये गये। उक्त पैरा लीगल वोलेन्टियर्स द्वारा आम जन के बीच विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन व विधिक सेवा से संबंधित सभी प्रकार के कार्य के बारे में आम जन को जागरूक करने व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ताल्लुका विधिक सेवा समितियों द्वारा दिये गये कार्य का संचालन किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक नाजिर रामकिशन सैन व सचिव

ताल्लुका विधिक सेवा समिति भाग्यश्री मीणा व समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

05/01/2023

राजगढ़ राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं का संस्थापक राज्य है । तथा यहां की पंचायतीराज संस्थाए बहुत सशक्त है, लेकिन त्रिस्तरीय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्य का निर्वाचन तो 5 वर्ष के लिये होता है, लेकिन उसका प्रधान के मतदान के उपरांत महत्व व औचित्य शून्य हो जाता है। प्रदेश के पंचायत समिति के हजारों सदस्यों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की सुविधाये प्रदान करने का अधिकार भी नही है। पंचायत समिति सदस्यों को किसी भी प्रकार के प्रशासनिक व वित्तिय अधिकार मिले हुए नही है। वो मात्र पंचायत समिति की साधारण सभा की कोरम पूर्ति करने के संसाधन मात्र होते है।। और ये बैठक भी 6 माह में एक बार होती है, जबकि पंचायत समिति सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र सरपंच से भी बड़ा होता है।

इन समस्त समस्याओं व तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश के हजारो पंचायत समिति सदस्यों द्वारा एक बेनर तले संगठित होकर निम्नलिखित मांगो व दायित्व को चिन्हिकरण किया गया है, आपसे अनुरोध है कि इन मांगो पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इनका निस्तारण कर पंचायती राज संस्थाओं के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्यों को मजबूत करने का श्रम करे, जिससे कि वह ग्रामीण राजस्थान के सशक्तिकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।।

मांगों का विवरण:-

1. सरपंच,प्रधान,व जिला प्रमुख की भांति, पंचायत समिति सदस्यों को भी, प्रशासनिक अधिकार (विभिन्न दस्तावेजो का सत्यापन/प्रमाणीकरण करने का अधिकार) देने के लिये, विभाग स्तर से प्रपत्र जारी किया जाए।

2. अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिये केंद्र व राज्यो से प्राप्त अनुदान राशि, (SFC TFC व अन्य योजनाओं) में से पंचायत समिति सदस्य को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने निर्वाचित क्षेत्र में विकास करवाने हेतु निर्धारित अनुपात में राशि उपलब्ध करवाई जाए ॥

3. अपने वार्ड में पंचायत समिति मद से विकास कार्य स्वीकृत करवाने के लिये, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा प्रपत्र 5 दिये जाने की अनिवार्यता को हटाया जाए, इसकी जगह पंचायत समिति सदस्यों से प्रपत्र 5 लिये जाने की स्वीकृति जारी की जाए |

4. स्वायतशासी संस्थाओं (शहरी निकायों) के पार्षदों व पंचायत राज संस्थाओं के प्रधान, जिला प्रमुख, व सरपंच, की भांति पंचायत समिति सदस्यों को भी, मासिक मानदेय न्यूनतम 10000 रु स्वीकृत किये जायें।।

5. सदस्य के वार्ड में होने वाले प्रत्येक विकास कार्यो के पूर्णतया, उपयोगिता प्रमाण पत्र, (UC, CC) पर पंचायत समिति सदस्य के हस्ताक्षर अनिवार्य किया जाए।।

6. पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली पंचायत की कोरम बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों(पट्टा पत्रवलियो, अतिक्रमण आदि मुद्दो) में कोरम के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किये जाने को लेकर, विभाग से परिपत्र जारी करवाए।

7. वार्ड क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य की शिलालेख पट्टिका पर, प. स. सदस्य का नाम लिखे जाने को लेकर विभाग से, परिपत्र जारी किया जाए।

8. पंचायत समिति सदस्य के वार्ड में पंचायत समिति से, स्वीकृत विकास कार्यो में सदस्य की अनुसंशा अनिवार्य की जाए।

9. सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली पंचायतो के विकास कार्यो की (प्रशासनिक स्वीकृति, वितीय स्वीकृति , आदि) का प्रगति विवरण, (mpr) उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश जारी करे।

05/01/2023

जिला कलक्टर ने माचाड़ी में ऐतिहासिक बांध का निरीक्षण कर इसके जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से वार्ता की। उन्होंने बाध के ऐतिहासिक स्वरूप को कायम रख इसके जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपए के कार्य कराने के प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए। वहीं ऐतिहासक रानी का कुआं का अवलोकन कर एसडीएम को आसपास के क्षेत्र में सफाई कराने के साथ ही जिला कलक्टर नवाचार निधि, डीएमएफटी फंड, नरेगा सहित अन्य योजनाओं में जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।

02/01/2023

राजगढ़ पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पानी का अभाव है, पानी की कमी के कारण, फसल उत्पादन, पशुपालन, उधोग धंधे और जनजीवन पूर्णतया प्रभावित है। भूजल स्तर बहुत नीचे जा चुका है, इस वजह से पेयजल की स्थिति बहुत चिंताजनक है। बोरवेल में लाखों ₹ खर्च करने के बाद भी किसानों को पानी नहीं मिल रहा है, इस वजह से किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे है। वर्तमान समय में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्र में रबी की फसल का उत्पादन किसान नही कर पा रहे है, इस वजह से बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ महीनो से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर 13 जिलों की आम जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही है। अतः आप से सानुरोध है कि पूर्वी राजस्थान की आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए पानी की गंभीर समस्या का समाधान करने की कृपा करे ।

अलवर जिले के प्रमुख बांध रैणी, टहला, देवती, जामडोली, पिनान, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी बांध को वर्तमान डी. पी. आर. में छोड़ दिया है को आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। प्रमुख बांधों को जोड़ने के साथ अलवर जिले की प्राकर्तिक नदियां / नहरों के उदगम स्थान को परियोजना मोड़ा जाए इसमें कम लागत के साथ अधिकांश क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ेगा।

Photos from Har Khabar News Alwar's post 01/01/2023

स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

राजगढ़ (अलवर)- भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से ठेकड़ीन ग्राम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पांच बार राजगढ़ विधानसभा के विधायक रहे स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा की 88 वी जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने मीणा के जीवन पर प्रकाश डाला। भगवान सहाय बोहरा ने कहा की मीणा के द्वारा राजगढ़ क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनता आज भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों को याद करती है। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया व हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिये। सांस्कृतिक कार्यक्रम पद दंगल व राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा दी गई कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समरथ लाल मीणा ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा,गोपाल सिंह नरुका,राजेन्द्र जैन,प्रेमनाथ धामानी,अशोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुखवंत सिंह,सुदेश खाम्बरा व नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी मीणा, रैणी अध्यक्ष राकेश शर्मा,बिचगांव मंडल अध्यक्ष रामसिंह दिनकर,पिनान अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी,पूर्व सरस डेयरी अध्यक्ष बन्नाराम मीणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सैनी,किशन बटवाड़ा, अशोक बजाज, डी आर जाट,पार्षद रूप नारायण मीणा,धर्म चन्द सैनी,सुनीता प्रजापत,जगदीश सैनी, दिनेश सेन,प्रदीप शर्मा, जितेंद्र सैनी,अशोक जांगिड़,तरुण राठिया,नंदकिशोर सैनी,प्रमोद हिंगवाला, अजय यादव,मोहन बोहरा,विश्वास मित्तल,राजकुमार विजय,संजय राजस्थानी, सुखराम मीणा,सहित राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीणों सहित अन्य जन मौजूद रहे।

31/12/2022

हर खबर टीवी चैनल जिला प्रभारी अलवर राजस्थान नीरज माहेश्वरी की हमारी तरफ से आपको और आपके पूरे परिवार को नए साल 2023 की हार्दिक शुभकामनायें, ये नया साल आपको तरक्की की उचाईयों पर पहुंचाए.

30/12/2022

तैलिक वंशी समाज के यशश्वि प्रधान मंत्री जी के यशश्वि माता जी के चरणों में शत् शत् नमन😢
भगवान आपको चरणों में स्थान दे
शत् शत् नमन ओम शांति

30/12/2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माँ हीराबेन जी का निधन बेहद दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि 😭😭🙏🙏

Photos from Har Khabar News Alwar's post 26/12/2022

कांग्रेस ने राजगढ़ में मंदिर तोड़ा, #2023 में जनता इनके नापाक इरादों को तोड़ेंगी और राजस्थान से कांग्रेस पार्टी सदा के लिए भस्म हो जाएगी।

आज राजगढ़ (अलवर) में जन आक्रोश यात्रा की महासभा को संबोधित किया।

Photos from Har Khabar News Alwar's post 26/12/2022

राजगढ़ आगमन पर यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया जी का वंदे मातरम व जय श्री राम के नारों के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया गया!

25/12/2022

सुशासन दिवस के रूप में" कस्बे के संकल्प आईटीआई में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में मनाया

राजगढ़(अलवर)-भाजपा मंडल राजगढ़ की और से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को "सुशासन दिवस के रूप में" कस्बे के संकल्प आईटीआई में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में मनाया गया। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि सर्वप्रथम भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी नेताओं के पीछे नहीं बल्कि संगठन और कार्यकर्ताओं के पीछे चल रही है। कार्यकर्ता ही नेता का चुनाव करता है। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए आव्हान किया।जिला महामंत्री शिवलाल मीणा ने अटल जी को आदर्श महापुरुष बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। पार्षद धर्मचंद सैनी ने अटल जी की कविता के माध्यम से संदेश दिया की हार में बिल्कुल भी भयभीत नहीं होना चाहिए और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। रूपनारायण मीणा ने कहाँ की अटल जी भारतीय राजनीति की रीड की हड्डी थे और जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा ने अटल जी के जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके द्वारा किए हुए कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, ज़िला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी,जिला महामंत्री शिवलाल मीणा,पार्षद रूप नारायण मीणा,धर्म चंद सैनी,बेनी प्रसाद सैनी,महावीर सैन,ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

24/12/2022

आज दिनांक 24/12/2022 को राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा अलवर की जिला कार्यकारिणी के चुनाव सोहन लाल प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह जादौन व पर्यवेक्षक रामचंद्र मीणा के निर्देशन में संपन्न हुए । जिसमें निम्न अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
1. बृजेंद्र सिंह बबेली जिलाध्यक्ष
2. राजेंद्र सिंह चौधरी उपाध्यक्ष
3. बृज किशोर यादव उपाध्यक्ष
4. रामचरण मीणा जिला मंत्री
5. ओम प्रकाश निर्मल संयुक्त मंत्री
6. कैलाश जाटव कोषाध्यक्ष
7. दलवीर चौधरी प्रवक्ता
8. गिर्राज प्रसाद मीणा संगठन मंत्री
9. बनवारी लाल सैनी आईटी सेल मंत्री
10. बलवंत यादव विधि मंत्री
11. अशोक कुमार प्रदेश प्रतिनिधि
इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान अलवर जिले की समस्त पंचायत समितियों से अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

22/12/2022

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा उर्फ सीटू का जगह जगह किया। स्वागत चौपड़ बाजार के कपड़ा व्यापारी और डॉंक्टर खेमसिहं आर्य ने बधाई दी।

22/12/2022

प्रिंट मीडिया पत्रकार संघ की हुई बैठक जिसमें पत्रकार हित के लिए निर्णय

अलवर जिले में प्रिंट मीडिया पत्रकार संघ की एक मीटिंग आज वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जादौन की अध्यक्षता में आयोजित की गई । मीटिंग में प्रिंट मीडिया से जुड़े राज्य स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय समाचार पत्रों के जिला संवाददाता मौजूद रहे मीटिंग में निर्णय लिया गया कि आज कल कुछ राजनीतिक दल यूज एंड थ्रो की राजनीति कर रहे हैं। जिसे चलने नहीं दिया जाएगा। हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे ओर एकजुट होकर इन तमाम राजनीतिक दलों के राजनीति चमकाने वाले समाचार प्रकाशित नहीं करेंगे । मीटिंग में वरिष्ठ पत्रकार श्याम सोमवंशी,राजेश पंडित,सीताराम अग्रवाल,पुष्पेंद्र कुमार बसेद्र,हरपाल सिंह,राजेश शर्मा,राजेश गुप्ता,गोपेश धारवाल,चंद्र मोहन चोटी,दिनेश जैन,योगेंद्र शर्मा,वीरू कुमार ,शक्ति सिंह, नागपाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा ने एक साथ निर्णय लिए और संगठन को आगे बढ़ाने की योजना बनाई।

21/12/2022

माचाड़ी राजगढ़ सड़क मार्ग के मध्य केसूला धाम माचाडी की घाटी में एक क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि माचाडी की घाटी केसूला धाम के पास एक शव पडा हुआ हैं। सूचना मिलते ही राजगढ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस मामले की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी घटना स्थल पर पहुंची तथा पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर घटना स्थल की जानकारी ली। गौतम ने संदिग्ध मामला होने पर पुलिस अधिकारियों को एफएसएल टीम बुलाकर मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। मृतका के शव को राजगढ चिकित्सालय की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। ज्ञातव्य रहे कुछ वर्षो पूर्व माचाडी की घाटी में स्थित नाई का मन्दिर के ऊपर पहाड स्थित जंगल से एक मृतक मानव कंकाल बरामद हुआ था। उसका भी आज तक पता नही चल पाया है।

21/12/2022

राजगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा:-
अध्यक्ष एडवोकेट:- देवेंद्र शर्मा उर्फ C2
उपाध्यक्ष:- सत्येंद्र बंधु सैदावत
सचिव:- धर्मेंद्र शर्मा गुरु
संयुक्त सचिव:- अजय निदानियां
कोषाध्यक्ष:- सरवन राम मीणा
अंकेक्षक:- राजकुमार सिंह चौहान

20/12/2022

सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व दिनांक 29-12-2022 को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में दिनांक 23-12- 2022 से सुबह 5:00 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कि दिनांक 27-12-2022 तक जारी रहेगी। दिनांक 25-12-2022 को दोपहर 1:00 बजे से भव्य नगरकीर्तन निकाला जावेगा जिसमें पुंज प्यारे एवं चार साहिवजादे सजाए जाएंगे। दिनांक 27-12-2022 को अखंड पाठ साहिब की आरंभयता सुबह 10:00 बजे श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में होगी एवं श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति दिनांक 29-12-2022 को सुबह 10:00 बजे होगी। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे से कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें राजगढ़ के भाई हरनेक सिंह एवं दिल्ली से भाई कपिल सिंह जी राजगढ़ से सुरजीत सिंह जी गुरबाजी एवं शब्द कीर्तन गायन करेंगे । इसके पश्चात गुरु का लंगर अटूट वरतेगा। दिनांक 29-12-22 को शाम 7:00 बजे से विशेष कीर्तन दरबार एवं बच्चों का कवि दरबार सजाया जाएगा।

19/12/2022
15/12/2022

प्रधानाध्यापक सुनील शर्मा ने एसडीओ साहब का आभार व्यक्त किया

13/12/2022

जन आक्रोश यात्रा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभाजन आक्रोश यात्रा हुई सम्पन्न राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं जंगलराज भ्रष्टाचार में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा आज दिनांक 13 दिसंबर 2022 को 10वे दिन सम्पन्न हुई इन 10 दिनों में जनाक्रोश रथ यात्रा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंची जहां यात्रा को आमजन का भारी समर्थन मिला जन आक्रोश यात्रा के सह संयोजक राजेंद्र जैन ने बताया कि
गहलोत राज में बढ़ते जंगलराज, भ्रष्टाचार, और कुशासन के विरुद्ध
जन आक्रोश यात्रा विधानसभा राजगढ लक्ष्मणगढ़ के गांव कस्बों में पहुंची जगह जगह जन आक्रोश यात्रा के रथ पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं ,जंगलराज भ्रष्टाचार व बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को आमजन का भारी समर्थन मिला। जन आक्रोश यात्रा के चलते वक्ताओं द्वारा कांग्रेस की गहलोत सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए आमजन में व्याप्त जन समस्याओं व सरकार की विफलताओ को गिनाया कि कैसे किसानों को गुमराह कर 10 दिन में कर्ज माफी का वादा कर सरकार में आए उसके बाद में ना तो कर्ज माफ किया ना ही किसानों को राहत दी बल्कि बैंकों ने मनमर्जी से ब्याज लगाकर किसानों के कर्ज का भार 2 गुना तक कर दिया एवं जमीन नीलाम होने की कगार पर आ गई किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है महिलाओं पर उत्पीड़न में राजस्थान अलवर जिला राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रथम नंबर पर है बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगार युवकों को भत्ते के नाम पर ठगा कैसे नौकरियों का फॉर्म भरवा कर उन्हें पेपर लीक करवा कर रद्द कर दिया जाता है घोषणापत्र में बिजली की कीमतें कम करने का दावा किया था बल्कि समय-समय पर बिजली की कीमतों में लगातार भारी वृद्धि कर किसान व आमजन की कमर तोड़ने का काम किया पेट्रोल एवं डीजल पर भारत में सर्वाधिक वैट राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है जनता के दिलों के आक्रोश को जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से गूंगी बहरी अंधी सरकार को दिखाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी कर रही है साथी गांव की समस्याओं को शिकायत पर टिका के माध्यम से इकट्ठा किया गया वह सुझावों को भी यात्रा में शामिल किया गया इन समस्याओं को सरकार को बताया जाएगा और अगर इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 3 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में जन आंदोलन करेगी यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जिला प्रभारी विष्णु चेतानी, जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका, जिला यात्रा प्रभारी रामस्वरूप कोली, विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बन्नाराम मीणा, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा,, प्रत्याशी रहे विजय मीणा, सुनीता मीणा ,ओमप्रकाश घेसलया,देवकरण मीणा, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित, लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष नरपत सिंह राजपूत, रेणी मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी मीणा ,मंडल अध्यक्ष राम सिंह दिनकर, पिनान मंडल अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरूका, किशन बटवाड़ा, बेनी प्रसाद सैनी, ईश्वर नकरा, मुकेश पटेल, प्रदीप जैन, संजीव कटारा, अजय यादव ,राजकुमार विजय ,नंदकिशोर सैनी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे जिस यात्रा का शुभारंभ राजगढ़ मंडल पर होकर समापन लक्ष्मणगढ़ मंडल में हुआ।

11/12/2022

अलवर जिले के रैणी ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार भाई अलवर के विख्यात दर्शनीय स्थल पाण्डुपोल महाराज के दर्शन करने के लिए गये। अलवर मे पाण्डुपोल महाराज एक बहुत ही अच्छा प्राचीन दर्शनीय स्थल है। यहा पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा शयन मुद्रा मे है। जो सिर्फ और सिर्फ इसी स्थान पर है। इसके अलावा कही पर भी शयन मुद्रा मे हनुमान जी महाराज की प्रतिमा नही है।यहां पर भाद्रपद मे हर साल विशाल मेला भी लगता है इस मेले के अवसर पर अलवर जिला कलेक्टर की तरफ से छुट्टी भी रखी जाती है। इस पवित्र धार्मिक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल पाण्डुपोल महाराज के मंगलवार और शनिवार को तो बहुत बडी संख्या में लोग आते है। तथा अपनी मन्नत मागते है। यहा पर मंगलवार व शनिवार को सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण होता रहता है। यह प्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थल प्राचीन काल महाभारत के समय से ही माना जा रहा है। इसके बारे मे बताया जाता है कि पाण्डुओ ने अज्ञातवास के समय इस जगह पर भी रहे थे और इन्होंने (भीम ने) गदा देकर पर्वत मे ही छेद अर्थात पोल कर दिया इसलिए ही इस धार्मिक स्थल का नाम पाण्डुपोल पड गया। यही एकमात्र जगह है जहा पर हनुमान जी महाराज जी शयनमुद्रा मे हनुमान जी की प्रतिमा पाई जाती है। शनिवार को पाण्डुपोल महाराज जी के दर्शन के लिए अलवर ग्रामीण पत्रकार संगठन जिला महासचिव महेश चन्द मीना , अशोक मीना , नागपाल शर्मा , महेंद्र मीना सहित कई पत्रकार भाई मौजूद रहे और पाण्डुपोल महाराज के दर्शन कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान पांडुपोल के महंत पंडित बाबूलाल शर्मा, पंडित ललित मोहन शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित चेतन शर्मा,भक्त शुभम शर्मा,रानू शर्मा,हेमलता देवी मीना , धोली देवी मीना , जयबाई देवी मीना सहित अनेक महिला-पुरुष बच्चे पांडुपोल महाराज के मंदिर में उपस्थित थे।

Photos from Har Khabar News Alwar's post 09/12/2022

राजगढ़ स्टेशन पर ट्रेन ठहराव व प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले लगाने की करी मांग

राजगढ़ उत्तर पश्चिम रेल्वे के महाप्रबन्धक विजय कुमार शर्मा एव मंण्डल रेल प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार एव वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक मुकेश सैनी एव मंण्डल सुरक्षा आयुक्त उप रेल्वे मंण्डल परिचालन प्रबन्धक एव सभी उप रेल्वे जौन के अधिकारी कर्मचारी द्वारा फाटक 137 एव 132 केवी इलैक्ट्रीक पावर हाउस का निरक्षण अवलोकन किया है इस अवसर राजगढ़ के विभिन्न संगठन सामजिक सस्था द्वारा राजगढ़ रेल्वे स्टेशन की समस्या एव गाड़ियो की ठहराव की समस्या से महाप्रबन्धक महोदय को अवगत करवाया राजगढ़ रेल्वे स्टेशन पर गाड़ी नः 12403 / 12404 बीकानेर इलाहाबाद एव गाडी नः 12461/12462 जोधपुर दिल्ली मंण्डोर एक्सप्रेस एव राजगढ़ रेल्वे स्टेशन पर प्लेटफार्म 1एव 2 पर कोच इंडिकेटर ( डिस्पे सिस्टम लगाने एव शेड की लम्बाई बढाने एव दिल्ली से संचलित रेवाड़ी तह तक गाडियो को बाँदीकुई तक बढाने की स्वीकृति देने एव रविवार को राजगढ़ स्टेशन पर आरक्षण रिजर्वेशन विन्डो खुली रखने।इस मौके पर देश बन्धु जोशी पुर्व सरपंच द्वारा ज्ञापन देकर अंडरपास एलसी 139 बेतरतीब बने हुए का निरीक्षण कर स्पीड ब्रेकर से छोटी गाड़ियां डैमेज हो रही है इन्हें सही कराने तथा रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि अस्थाई अतिक्रमण हटाकर सेफ्टी वॉल बनाने एवं लाइन दोहरीकरण अंडरपास के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का खातेदारों को मुआवजा की 2% टीडीएस राशि 4 वर्षों में भी भूमि अवाप्ति अधिकारी राजगढ़ द्वारा खातेदारों नहीं मिलने पर को ब्याज सहित दिलवाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर राजगढ़ विकास मंच अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता खेम सिह आर्य प्रान्तीय सलाहकार लायन्स क्लब लायन्स क्लाब अध्यक्ष अजय यादव ,जिला व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक सरार्फ, लोकेश रावत गिर्राज मैदानी बन्सी सैनी पार्षद जितेन्द्र पटवा अशोक सैन इत्यदि अनेको लोगो ज्ञापन दिया।

04/12/2022

मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कराया अवगत।

01/12/2022

दूसरे दिन भी न्यायिक कर्मचारियों का धरना जारी एफ आई आर की मांग को लेकर धरने पर बैठे झाड़ू पहुंचा। बंद करो एफ आई आर दर्ज करो। रतन लाल कोली, राम किशन, किशन लाल जांगिड़, दिनेश सैनी, दीन दयाल शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, रमेश मीणा, सुमन शर्मा, चेत राम, सूरज रेबारी, मनोज गुप्ता, विजेंद्र शर्मा, दुलेश शर्मा, अनीता, संतोष, लाड बाई नारायण, रामवीर, आदि मोजुद रहे।

30/11/2022

राजगढ़ मुख्यालय के न्यायिक कर्मचारी द्वारा पूर्णता समर्थन दिया गया तथा पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध में धरना प्रदर्शन किया गया। उपखंड प्रभारी न्याय कर्मचारी संघ के रतन लाल कोली, सुमन शर्मा, संतोष शर्मा, गंगाप्रसाद, दीनदयाल शर्मा, सूरज रेबारी, मनोज अग्रवाल, रामवीर सुरेंद्र गुर्जर।

ये हैं मांगें:-

1. न्यायिक कर्मचारी की मौत के मामले की सीबीआई जांच हो ।
2. न्यायिक अफसर को एपीओ किया जाए ।
3. मृतक के परिजन को पचास लाख रुपए मुआवजा सहित एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग । 4. कर्मचारियों को अधिकारियों के आवास पर काम करवाने पर लगे रोक।

29/11/2022

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ( अलवर ) बाल गोपाल योजना एवं निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना में आप सभी का हार्दिक स्वागत है ।

Photos from Har Khabar News Alwar's post 25/11/2022
25/11/2022

राजगढ़ मत्स्य उत्सव कि अलवर के जिले भर में धूम विशेषकर ऐतिहासिक धरोहर को बनाया गया साक्षी लेकिन इनका संरक्षण कैसे हो कोई नहीं सोचता केवल लोगों को इकट्ठा कर यह बता देना की हम सब लोग इस उत्सव को मना रहे हैं लेकिन बारीकियां अगर देखी जाए तो इस उत्सव का कोई मतलब यदि निकलना हो तो वह इन ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण कैसे हो सरकार नेता व प्रबुद्ध जन को सोचने का विषय राजगढ़ माचाड़ी में मंदिर बावड़ी कुंड किला बुर्ज व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या केवल उनको दीपक को से पुष्पों से रंगोली से सजा भर देना पर्याप्त नहीं धरोहरों की संरक्षण और सुरक्षा की जरूरत है जिसके लिए पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार केंद्र सरकार सभी के माध्यम से इनका संरक्षण नहीं हुआ तो यह सब करना बेमानी साबित होता प्रतीत होगा

Want your business to be the top-listed Media Company in Alwar City?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

नगर पालिका पूर्व चेयरमैन का फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा।
1300 वर्ष प्राचीन पाढा़य माता मंदिर नमक की झील डीडवाना राजस्थान के नागौर जिले में
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया
पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार राजगढ़ को सौंपा ज्ञापन
जिला कलक्टर ने माचाड़ी, पिनान, गढ़ी सवाईराम व रैणी का किया दौरा
ERCP परियोजना को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
बृजेंद्र सिंह बबेली बने जिलाध्यक्ष
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा उर्फ सीटू का जगह जगह किया
माचाड़ी राजगढ़ सड़क मार्ग के मध्य क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Har Khabar Tv Channel
नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।❤️#RahulGandhi #Congress #viral #trending
Har Khabar Tv Channel

Address

Rajgarh
Alwar City
301408