म्हारा बहादुरगढ़

म्हारा बहादुरगढ़

यह म्हारा बहादुरगढ़ न्यूज़ चैनल का आधिकारिक अकाउंट है।

11/12/2023

ओजस्वी सैनी ने लेफ्टिनेंट बन मान बढ़ाया

बहादुरगढ़ के शहीद भगत सिंह पार्क बालोर रोड के सामने विजयनगर में लेफ्टिनेंट ओजस्वी सैनी का बहादुरगढ़ के गणमान्य लोगों ने व सैनी समाज हलका बहादुरगढ़ के प्रधान रामनिवास सैनी ने जोरदार स्वागत किया।

10/12/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने बराही गांव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प। कैम्प में 220 को मिले निशुल्क चश्मे

10/12/2023

बहादुरगढ़ पत्रकार संघ ने धूमधाम से किया छठा पत्रकार डीएस अनुज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

08/12/2023

विधायक राजेंद्र जून ने किया एनडीए में चयनित यशिका का स्वागत व सम्मान
- विधायक राजेंद्र जून ने एनडीए में 31 वां रैंक हासिल करने पर यशिका लोहचब को दी बधाई
बहादुरगढ़। भारतीय सेना में हर चौथा सैनिक हरियाणा से है। हरियाणा प्रदेश वीर भूमि है। अपने अदम्य साहस व कौशल के बल पर हरियाणा के सेना अधिकारी व सैनिक भारतीय सेना में विशेष योगदान देते रहे है। यह बात विधायक राजेंद्र सिंह जून ने वार्ड 26 के देव नगर में एनडीए में चयनित यशिका लोहचब का स्वागत व सम्मान करते हुए कही।

07/12/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 17 में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान।

04/12/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कार्यालय पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का किया स्वागत व सम्मान

03/12/2023

प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने खैरपुर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प, 130 को मिले चश्मे 160 की हुई जांच।

03/12/2023

विधायक राजेंद्र सिंह जून ने डाबोदा कलां गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित।

02/12/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 19 के अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी व काठ मंडी में डोर टू डोर -जनसंपर्क अभियान चलाया।

01/12/2023

सोलधा गांव में ढाबे के मालिक की गोली मारकर हत्या करके हत्यारे हुए फरार। पुलिस की 5 टीमें हत्यारों को पकड़ने में जुटी।

29/11/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 31 की छिकारा कॉलोनी में डोर- टू -डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। नवीन बंटी ने वार्ड वासियों को दी हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

28/11/2023

खिलाड़ी हिमांशु ने नेशनल बेंच प्रेस गेम्स बेंगलुरु में जीता रजत पदक।

- खैरपुर गांव में हुआ रजत पदक विजेता खिलाड़ी हिमांशु का स्वागत व सम्मान।
-- बेंगलुरु में 23 से 26 नवंबर तक हुआ था नेशनल बेंच प्रेस गेम्स का आयोजन

- खिलाड़ी हिमांशु ने बेंगलुरु में हुई नेशनल बेंच प्रेस गेम्स में जीता है रजत पदक

- बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव में ग्राम वासियों ने खिलाड़ी हिमांशु को आशीर्वाद देते हुए फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया व नोटों की माला पहनाकर सम्मान किया।

26/11/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने बामनोली गांव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। पीएम नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। शिविर में 380 ने कराई जांच व 260 लोगों को मिले चश्मे। नवीन बंटी ने पीएम

24/11/2023

भूमि अधिग्रहण के मामले में छिल्लर छिक्कारा की मदद करे सभी खाप: समाजसेवी पप्पू दलाल

- समाजसेवी पप्पू दलाल ने सरकार से भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करने की मांग भी की

23/11/2023

शाबाश रजत पदक विजेता पंकज व योगेश।

- विधायक ने किया रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान

बहादुरगढ़। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोहतक रोड स्थित कार्यालय में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया जोन कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी पंकज कुमार पुत्र राकेश व खिलाड़ी योगेश पुत्र राजेंद्र का स्वागत व सम्मान करते हुए कही। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने फूलमाला पहनाकर नॉर्थ इंडिया जोन कराटे चैंपियनशिप में 84 प्लस सीनियर भाग वर्ग में रजत पदक विजेता खिलाड़ी पंकज कुमार पुत्र राकेश तथा 50 किलो भार वर्ग की जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता योगेश पुत्र राजेंद्र का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा भविष्य में भी इससे बेहतर खेल प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया। रजत पदक विजेता खिलाड़ी पंकज कुमार ने विधायक राजेंद्र सिंह जून को बताया कि 16 से 19 नवंबर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नॉर्थ इंडिया जोन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था ।
#स्पोर्ट्स #मेडल

23/11/2023

#खाटूश्याम जन्मोत्सव उपलक्ष्य में वीरवार को #बहादुरगढ़ में निशान ( ध्वजा ) यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मन्दिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नजफगढ़ रोड स्थित #श्रीबालाजी मन्दिर तक पहुंची।

23/11/2023

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पंकज जैन ने किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत।

22/11/2023

पुलिस लाईन झज्जर में किया गया नेत्र जांच शिविर का आयोजन।

22/11/2023

हरियाणा के गांव छारा की बेटी दीक्षा ने रूस में हुई वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
दीक्षा को बहुत बहुत बधाई

21/11/2023

गौ माता में करते है 33 करोड़ देवी देवता वास
- गौ उपचार केंद्र में श्रद्धालुओं ने आरती कर गो पूजन किया
बहादुरगढ़। गोपाष्टमी पर गार्डियन ऑफ एंजिल्स ट्रस्ट, गौवंश एवं जीव उपचार केन्द्र नया गांव बहादुरगढ में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। उपचार केंद्र में दिनभर गाय की पूजा करने वाले श्रद्धालु आते रहे । महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों का संकीर्तन किया व आरती उतारकर गौपूजन किया।

21/11/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 8 में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

18/11/2023

महान भविष्य दृष्टा थे सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद: नंबरदार सतीश
- आयोजकों ने किया नंबरदार सतीश का स्वागत व सम्मान
राकेश पंवार
बहादुरगढ़। पंडित लख्मीचंद ने अपनी वाणी से दशकों पहले जो बातें कही थी वह आज धरातल सत्य साबित हो रही है। पंडित लख्मीचंद महान भविष्य दृष्टा थे। यह बात पूर्व मंत्री स्वर्गीय मांगेराम के पुत्र नंबरदार सतीश ने लाइनपार में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से कराए जा रहे हरियाणवी सांग उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। तेजपाल राठी,बलबीर खरू,गौरव राठी,सोनू धीर,पंकज ,कुलदीप, नरेन्द्र शर्मा ने नंबरदार सतीश के साथ सांग उत्सव में शिरकत की।

18/11/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 6 व 7 में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वार्ड वासियों को दी।

17/11/2023

पार्षद अशोक शर्मा व पार्षद राजेश मकड़ौली ने पूर्वांचल वासियों व क्षेत्र वासियों को दी छठ पूजा पर्व की बधाई

12/11/2023
11/11/2023
10/11/2023

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पंकज जैन ने दी दिवाली, भैया दूज व छठ पूजा की शुभकामनाएं।

10/11/2023

कांग्रेस नेता चंद्रशेखर कुलासी ने दी दिवाली ,भैया दूज व छठ पूजा की शुभकामनाएं

10/11/2023

भाजपा नेता जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अमन का किया स्वागत व सम्मान।

09/11/2023

*✡️✡️💐कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है. ऐसी मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला था और देवताओं के वैद्य धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरी की उपासना होती है. ये दिन कुबेर का दिन भी माना जाता है. धन और संपन्नता के लिए इस दिन कुबेर देव की पूजा होती है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है🚩

*💐धनतेरस पर आप धातु से बना कोई पानी का बर्तन खरीद सकते हैं. इस दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें. खील-बताशे, मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें. अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें. इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस दि खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है🚩*

*💐💐धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त🚩*

*✡️अभिजीत मुहूर्त- 10 नवंबर को धनतेरस पर सुबह 11.43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा*

*शुभ चौघड़िया- धनतेरस पर सुबह 11.59 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक शुभ चौघड़िया होने के कारण अच्छा मुहूर्त है

*✡️चर चौघड़िया- फिर शाम 04.07 बजे से शाम 05.30 बजे तक चर चौघड़िया के कारण भी खरीदारी करने के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा🚩*

*✡️💐🚩आचार्य स्वामी नवराज पन्त ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ

09/11/2023

वर्षों पुराना जांचा परखा नाम महालक्ष्मी ज्वैलर्स ,कबाड़ी मार्किट, बहादुरगढ़।

09/11/2023

बहादुरगढ़ प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दिवाली मिलन समारोह।

08/11/2023

अब की बार महिपत शिक्षा समिति, बहादुरगढ़ के प्रांगण में नारी सशक्तिकरण व सम्मान समारोह में 1 करोड़ के ईनामों का लक्की ड्रा।
पहला लक्की ड्रा 10 नवम्बर को होगा

08/11/2023

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं

07/11/2023

पार्षद विशाल गर्ग बने बहादुरगढ़ नगर परिषद की पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य।

- चुनाव में पार्षद विशाल गर्ग ने 32 में से हासिल किए 19 वोट।

- कांग्रेस इनेलो और भाजपा के बागी पार्षदों का मिला साथ।

- चेयरपर्सन समर्थित उम्मीदवार को हराकर पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य बने भाजपा के पार्षद विशाल गर्ग।

- विशाल गर्ग बोले अब गुणवत्ता पूर्ण कार्यों का ही होगा भुगतान।

- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता।

06/11/2023

विदेशी धरती पर लंदन में दिवाली का आयोजन हुआ।

- धूमधाम से मनाई गई लंदन में दिवाली - 2023

इंग्लैंड के शहर लंदन में, उन्नति संगठन ने दिवाली का बड़ा आयोजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत काउंसलर रोहित अहलावत ने दीप प्रज्वलित करके की । प्रसिद्ध भारतीय कलाकार व संगीतकार बाली बरहमभट्ट इस आयोजन में सम्मिलित हुए और अपनी कला, संगीत से सबका मन मोह लिया ।

यह जानकारी देते हुए उन्नति के संस्थापक व कार्यक्रम के आयोजक संजय देशवाल एवं दीपक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक, इंग्लैंड में बसे, सभी भारतीयों को एक छत के नीचे मिलाना और भारतीय संस्कृति को बढ़ाना है।

इस आयोजन मे यूके में बसे भारतीय मूल के परिवार और इंग्लैंड के विदेशी परिवार भारी संख्या में शामिल हुए । इस अद्भुत आयोजन के अंत में, सभी उपस्थित व्यक्तियों को भोजन प्रसाद दिया गया, जिससे समृद्धि और एकता की भावना को बढ़ावा मिला। यह आयोजन न केवल लंदन में, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति के गौरव का प्रतीक बन गया है। कार्यक्रम का संचालन, मैक्सिम फाइनेंशियल के संस्थापक व लाइका रेडियो के मशहूर प्रस्तुतकर्ता (भूतपूर्व), समीर सूरी ने किया। इस मौक़े पर ईएचएस के संस्थापक काउंसलर रोहित अहलावत, विन्नी देसवाल, प्रियंका शुक्ला, विकास पूरी, विशाल मेहता, गिरीश पांडेय, सरिता पांडेय, दिनेश मलिक, आदित्य पवार, प्रवीण अहलावत, विक्रम रावत, तेजपाल सिंह, जगपाल सिंह, मनोज शर्मा, मिलोनी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

06/11/2023

दिल दहलाने वाली घटना
बेटा-बेटी को मारा, फिर खुद लगाई फां*सी
-बहादुरगढ़ के गांव गंगड़वा का मामला
-पुलिस ने की जांच शुरू

05/11/2023

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने सांखोल गांव में लगाया स्वास्थ्य जांच कैम्प। कैम्प में 430 ने जांच कराई व 280 को मिले चश्मे

05/11/2023

विधायक राजेंद्र जून ने सेक्टर 10 में किया लाखों रुपए से बनने वाले दो पार्कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

05/11/2023

संत महात्मा मानव को दिखाते है जीवन जीने की राह : डॉ पंकज जैन

Want your business to be the top-listed Media Company in Bahadurgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

डॉ राकेश सिंह कोच ने मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई#cmmadhypardesh #CM #ChiefMinister
जय माता दी। भक्त रैम्पी साज की मधुर आवाज में माता रानी का भजन।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने बराही गांव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प। कैम्प में 220 को मिले निशुल्क च...
बहादुरगढ़ पत्रकार संघ ने धूमधाम से किया छठा पत्रकार डीएस अनुज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन
जय माता दी। माता रानी सबके जीवन मे खुशियों के भंडार भरे।#jaymataji #jaymatadee #jay_mata_di_challenge #jaymatarani
एकादशी का भजन।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड 17 में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान।
विधायक कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान व कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर किया नम...
श्री गीता जी का सत्यता पर प्रकाश। #shreemadbhagwat #श्रीमद्भागवत
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कार्यालय पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का किया स्वागत व सम्मान
प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने खैरपुर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प, 130 को मिले चश्मे 160 की हुई जांच।
जय माता दी। आइये जाने दोस्त कैसा होना चाहिए।#friends #दोस्त #दोस्ती

Telephone

Website

Address

Bahadurgarh
124507