Dev Cafe Budaun

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dev Cafe Budaun, Budaun.

03/05/2024

दोसती रिश्ता मुहब्बत भी जरूरत पर ,
दुश्मनी तक लोग करते हैं सहूलत पर।

22/11/2023

मानते हैं वो हुनर वाला बहुत है,
नाम दुनिया में बना आला बहुत है।
जब समझने का हमें मौका मिला तो,
पेट का लेकिन दिखा काला बहुत है।

शैलेन्द्र मिश्र देव

काव्य समागम बदायूँ, 12 जनवरी 2024 22/11/2023

आप सभी वाणी पुत्र एवं पुत्रियों को बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि बदायूँ हिन्दी काव्य मंच द्वारा *काव्य समागम 2024* का आयोजन 12 जनवरी 2024 को बदायूँ में किया जा रहा है जिसमें 75 साहित्यकारों को काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त होगा अतः जो कलम के सिपाही इस कार्यक्रम के साक्षी बनना चाहते हैं वे शीघ्र ही पटल पर अपना पूर्ण परिचय प्रदान करें, व पंजीकरण कराकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि काव्य समागम की पूरी टीम आप सभी का पूर्ण सम्मान कर सके।।

*नियम व शर्तें:-*

*काव्य समागम में पंजीकरण कराने हेतु ₹ 200* पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है जिसको जमा करने के बाद ही कार्यक्रम में आपकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

*प्रस्तावित काव्य समागम कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी साहित्यकार नीचे दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण शुल्क जमा करा कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं*

*सभी साहित्यकारों को अपना पंजीकरण शुल्क जमा करने के उपरांत स्क्रीनशॉट लेकर दिए गए नंबर +917505849806 पर भेजना अनिवार्य होगा*

*काव्य समागम 2024 में पधारने वाले सभी वाणी पुत्र एवं पुत्रियों को काव्य समागम टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।*

*कार्यक्रम स्थल पर साहित्यकारों के भोजन,चाय नाश्ता व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी*

* *प्रस्तावित कार्यक्रम काव्य समागम में सभी उम्र के साहित्यकार प्रतिभाग कर सकते हैं*

*प्रस्तावित काव्य समागम, टीम के निर्णय के अनुसार बदायूँ शहर में आयोजित किया जाएगा*

*प्रस्तावित काव्य समागम में प्रत्येक साहित्यकार को काव्य पाठ हेतु अधिकतम 12 मिनट का समय दिया जाएगा*

* *कार्यक्रम में काव्य पाठ हेतु कोई भी साहित्यकार कार्यक्रम संचालक, संयोजक, सह संयोजक या अन्य किसी भी पदाधिकारी या सदस्य पर काव्य पाठ की शीघ्रता हेतु दबाव नहीं बनाएगा कार्यक्रम संचालक जिस क्रम पर आपको काव्य पाठ हेतु आमंत्रित करेंगे आपको उसी क्रमानुसार काव्य पाठ करना होगा*
*संक्षेप में कहें तो कोई भी साहित्यकार सिर्फ अपना काव्य पाठ करके तुरंत भागेगा नहीं*

* *कार्यक्रम में किसी भी साहित्यकार को किसी भी प्रकार का मानदेय सुनिश्चित नहीं किया गया है*

* *कृपया सभी साहित्यकार कार्यक्रम की निर्धारित तिथि को ही पधारने की कृपा करें कार्यक्रम तिथि से पूर्व या बाद मैं आने पर उन्हें अपने रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी*

*हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यक्रम के नियम व शर्तों को मानते हुए हम सबका पूर्ण सहयोग करेंगे*

सम्पर्क सूत्र
सुनील शर्मा समर्थ
+9175058498

काव्य समागम बदायूँ, 12 जनवरी 2024 WhatsApp Group Invite

10/08/2023

इरादा तो वहां मेरा भी जाने का नहीं है ,
मगर इस बार वो मुझको बुलाने का नहीं है।

मुझे क्यों और उससे दूरियाँ रखनी पड़ेंगी ,
ज़माने को मगर कुछ भी बताने का नहीं है।

शैलेन्द्र मिश्र देव

31/07/2023

गर तुम्हें साफ़ साफ़ सुनना है,
तो बहुत कुछ ख़िलाफ़ सुनना है ।
सुब्ह के वक़्त आंसुओं से जो ,
तर बतर था ग़िलाफ़ सुनना है ।

शैलेन्द्र मिश्र देव

16/05/2023

आभावों की चर्चा से करुणा ही पा सकते हैं ,
लेकिन आगे बढ़ने पर मंजिल तक जा सकते हैं।
होनी की सूरत सद कर्मों से है ढाली जाती ,
कर्म प्रधान बनाने से खुशहाली ला सकते हैं ।
शैलेन्द्र मिश्र देव

16/05/2023
Photos from Dev Cafe Budaun's post 09/05/2023
27/04/2023

मुझे कुछ देर तो खामोश रहने दे ,
अभी पी है जरा मदहोश रहने दे ।
बहुत कांटों भरी है जिंदगी मेरी ,
मुनासिब है अभी पा पोश रहने दे।
शैलेन्द्र

कवि शैलेन्द्र मिश्र देव, बदायूँ 11/04/2023

पूरा सुनें और अपना आशीर्वाद दें

कवि शैलेन्द्र मिश्र देव, बदायूँ बदायूँ हिंदी काव्य मंच की प्रस्तुति @-genevievesplayhouse1465

11/04/2023

आप सब की दाद चाहता हूं ,

https://youtu.be/LMivusjaCsk

05/04/2023

कवियों की रचनाएँ छापने के नाम पर,
रोज रोज नए नए इश्तहार देखे हैं ।

संकलन साझा छपे ,संकलन पूरा करें ,
छपाई से कमाई के , कारोबार देखे है।

पढ़ने से दूर जन , लिखने में चूर जन ,
प्रसिद्धि की चाह रखें , बार बार देखे हैं।

नवोदित कवियों को , झांसे में फसाने वाले ,
मंच के भी सिद्ध हस्त , चाटुकार देखे हैं।

18/03/2023

I have reached 300 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

12/10/2022

कब तक इसको समझाओगे दुनिया आख़िर दुनिया है ,
खुद ही तन्हा हो जाओगे दुनिया आखिर दुनिया है ।

न गैरों की न अपनों की बात यहां है चहरों की ,
तुम इनसे धोखा खाओगे दुनिया आखिर दुनिया है ।

अपनी मस्ती में डूबे है क्या जनता क्या सन्यासी ,
गर बोलोगे पछताओगे दुनिया आखिर दुनिया है।

28/09/2022

एक प्याली चाय का खर्चा करेंगे ,
आपके हम साथ कुछ चर्चा करेंगे।

Want your restaurant to be the top-listed Restaurant in Budaun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

Website

Address

Budaun

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Other Budaun restaurants (show all)
Swad of lucknow Swad of lucknow
OPPOSITE EASY DAY NEAR ICICI BANK INDIRA CHOWK BUDAUN
Budaun, 243601

We are providing you clean and neat envornment with soft music where you can sit and enjoy food.we provide you taste of lucknow in Budaun like BAATY CHOKHA and MUGALAI KAWAB PARATH...

Ramu Kumar Ramu Kumar
Budaun
Budaun

budaun in city

The Bawarchi Restorent Budaun The Bawarchi Restorent Budaun
Indra Chauk
Budaun, 243601

mr.gazi24 mr.gazi24
Fani Road
Budaun, 243601

Dadi Ki Rasoi Dadi Ki Rasoi
SH 43
Budaun, 243601

Fully Air Conditioned, हमारे यहाँ पार्टी बूकिंग, कि?

Ab kya karenge Ab kya karenge
Budaun, BUDAUN

Ranjeet sagar My YouTube channel Ab kya karenge

Nobi's World Nobi's World
Budaun, 243601

This is our first restaurant open in Budaun Uttar Pradesh

Dayashankar studio Rafatpur Mauru shumali Dayashankar studio Rafatpur Mauru shumali
Budaun, 243638

short video viral video viral video

The Rowdy'zs -Cafe and Restaurant The Rowdy'zs -Cafe and Restaurant
Mal Godown Road Near T. T Convent School
Budaun, 243601

Cafe and Restaurant Go 69 pizza �

Arshi's Kitchen & Restaurant Arshi's Kitchen & Restaurant
Delhi
Budaun

We Serve ONLY Healthy Food.......

Banke bihari internet cafe Banke bihari internet cafe
Moh Kila Khera Nera Bihari Ji Temple Ujhani
Budaun, 243639

online work pan card stationary

FOI- Budaun FOI- Budaun
OPP CANARA BANK, , OJO FASHION PLANET, 5TH FLOOR , NEAR INDRA CHOWK , BAREILLY Road , BUDAUN
Budaun, 243601

Opening 5 June Dine-in · Takeaway · Delivery So we’re here to lead you to the cosiest & the most Fine First rooftop cafe and restaurants in Budaun. A joint Venture of- SHYAM M...