Swami Nirvanand

Swami Nirvanand

Feel the bliss of Nirvana

19/02/2022

स्वयं का बचाव करने के लिए कभी दूसरों पर दोष रोपण न करें क्योंकि समय सत्य को प्रकट कर ही देगा।

18/02/2022

यदि हर व्यक्ति के मन में विचारों का तालमेल हो तो
समाज में सामंजस्य एवं स्नेह स्वत: ही प्रतिबिंबित होगा।

17/02/2022

इच्छाएं अमरबेल की तरह फैलती है उनको नियंत्रण में रखना ही सुख का मार्ग है

16/02/2022

अगर जीते जी बंधन नहीं टूटते, तो क्या मरने पर मुक्ति की आशा की जा सकती है?

14/02/2022

जहां हर व्यक्ति स्वयं को अपने पड़ोसी से श्रेष्ठ समझता हो, वहां एकता नहीं हो सकती।

13/02/2022

असत्य पर आधारित संबंध रेत की नींव पर बने भवन के समान हैं।

12/02/2022

जब कोई कार्य प्रेम भाव से किया जाता है तो उसे तत्काल सफलता मिलती है।

11/02/2022

किसी पर उपकार करने के बाद अपने अहसान के बोझ से उसे दबाना उपकार नहीं कहलाता।

10/02/2022

सुंदरता व गुणों की ओर हर व्यक्ति आकर्षित होता है। कुरूप वह अयोग्य की सहायता करना एक दुर्लभ गुण हैं।

09/02/2022

प्रेम से बोले गए शब्द शांतिदायक होते हैं। इसीलिए सदा प्रेमयुक्त, मधुर व सत्य वचन बोले।

08/02/2022

जिस व्यक्ति ने प्रशंसा करना सीखा है, परंतु ईर्ष्या करना नहीं वह अत्यंत भाग्यशाली है।

08/02/2022

वह व्यक्ति सचमुच महान है जो भीड़ में रहते हुए भी एकांत का आनंद ले सकता है।

14/01/2022

सभी को 'मकर संक्रांति' की हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

01/01/2022

06/11/2021

"भाई दूज" के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

05/11/2021

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

04/11/2021

दीपस्य प्रकाशः न केवलं भवतः गृहम् उज्ज्वालयतु जीवनम् अपि।
भावार्थ: दीयों की रोशनी न केवल आपके घर को बल्कि आपके जीवन को भी रोशन करे।

25/10/2021

पद प्राप्त करने से तुम्हारी शोभा नहीं है, बल्कि तुमसे पद की शोभा होनी चाहिए।

25/10/2021

दूसरों को बदलने के पहले स्वयं को बदलना आवश्यक है।

25/10/2021

कथनी और करनी में समरूपता रखना ही महान व्यक्ति का लक्षण है।

22/10/2021

बिना अनुभव के कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा है।

22/10/2021

भय को दूर भगाने के लिए ज्ञान व विवेक की प्राप्ति ही एकमात्र उपाय है।

20/10/2021

आलसी व्यक्ति को आसान से आसान काम भी कठिन लगता है। आलस्य ही मानव जीवन की प्रगति में बाधक है।

19/10/2021

जिस सुख के अंत में दुख है वह वस्तुतः सुख नहीं दुख ही है और जिस दुख के अंत में सुख है वह दुःख नहीं सुख है।

19/10/2021

मुस्कुराना संतुष्टता कि निशानी है इसलिए सदा मुस्कुराते रहिए।

17/10/2021

जो जरूरी है उसे शुरू करें, फिर जो मुमकिन है वह करें, अचानक, आप पाएंगे कि आप नामुमकिन काम भी करने लगे हैं।

16/10/2021

विचार ही सभी कर्मों के बीज हैं इसलिए मुझे सिर्फ अच्छे शुद्ध बीज ही बोने चाहिए, जिससे श्रेष्ठ फल प्राप्त हो सके।

16/10/2021

यद्यपि आप समय को परिवर्तन नहीं कर सकते किंतु यह महसूस अवश्य करें कि परिवर्तन का समय 'अब' है।

14/10/2021

यदि आपने एक अवसर गंवा दिया तो आंसुओं से अपनी दृष्टि धुंधली मत कीजिए। नए अवसर की तलाश कीजिए।

14/10/2021

मनुष्य का कर्म भले ही साधारण हो परंतु उसका प्रभाव सकारात्मक, उत्पादक, व रचनात्मक होना चाहिए।

12/10/2021

दौड़ना व्यर्थ है, महत्वपूर्ण है समय पर घर से निकलना।

11/10/2021

उदारता अधिक देने में नहींबल्कि समझदारी से देने में है।

10/10/2021

जीवन में सबसे बड़ा प्रश्न है - मृत्यु। मृत्यु का उत्तर है - जीवन। यदि आप मृत्यु से भयभीत होते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप जीवन का महत्व नहीं समझते।

09/10/2021

नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना । न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम्‌ ॥

भावार्थ : न जीते हुए मन और इन्द्रियों वाले पुरुष में निश्चयात्मिका बुद्धि नहीं होती और उस अयुक्त मनुष्य के अन्तःकरण में भावना भी नहीं होती तथा भावनाहीन मनुष्य को शान्ति नहीं मिलती और शान्तिरहित मनुष्य को सुख कैसे मिल सकता है?

08/10/2021

सरलता में महान सौंदर्य होता है। जो सरल है, वह सत्य के समीप है।

07/10/2021

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।

06/10/2021

मनुष्य में शक्ति की कमी नहीं होती संकल्प की कमी होती है संकल्प ही मनुष्य का बल है।

05/10/2021

ज्ञान के बीज एकांत में बोए जाने चाहिए, लेकिन वह फलित होने चाहिए सबके बीच।

04/10/2021

हमारे वचन चाहे कितने भी श्रेष्ठ क्यों ना हो, परंतु दुनिया हमें हमारे कर्मों के द्वारा पहचानती है।

03/10/2021

स्वयं को जीत लेना सबसे बड़ी जीत है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Devaprayag?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Devaprayag
249301