Roshiya Sarkar baba a muslim Saint. After your death, your grave(Mazar) was created. His tomb is loc a picnic spot and Region place.
ChalO Roshiya Sarkar ~~~~~~
सुकून का दूसरा नाम "रोशिया सरकार" (रहमतुल्लाह अलैह) *****
भंवरकुआ इंदौर से 40 किलोमीटर दूर खंडवा रोड स्थित है
रोशिया बाबा की मज़ार __________________
इंदौर से खंडवा रोड जाते समय जैसे ही मिल का पत्थर बडवाह शहर की दुरी 27 किलोमीटर दिखाए तो सामने की तरफ आपको ये रतबी पिकनिक स्पॉट "
बोर्ड नज़र आएगा ,,,, रेलवे क्रासिंग से ठीक पहले आपको सीधे हाथ की तरफ मुड़ना है | रास्ता फिलहा
ल कच्चा-पक्का है | दरगाह तक आप आसानी से दो पहिया और चार पहिया वाहन से जा सकते है |
मेनरोड पर वन विभाग के चौकीदार का निवास है जहाँ बल्ली के द्वारा नाकाबंदी दिखाई देगी | यहाँ से दरगाह की दुरी तक़रीबन तीन किलोमीटर है |
रेलवे लाइन , चोरल नदी और कच्चा रास्ता साथ-साथ चलते हैं | दूर तक फैला घना जंगल दिन में भी शाम का आभास देता है | जैसे -जैसे आप अन्दर दाखिल होंगे पहाड़ों के बीच पहुचने लगेगे | थोड़ी देर बाद आप खुद को पहाड़ों की गोद में पायेंगे | चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ नजर आने के बाद रेलवे के पुराने पुल के नीचे से निकलते ही उल्टे हाथ की तरफ आपको रोशिया बाबा जिन्हें आमतौर पर "रोशिया सरकार " कहा जाता है , बहुत ही सुन्दर और सुकून देने वाली दरगाह दिखाई देगी |
दरगाह के ठीक पीछे प्राचीन कुआ है , इस कुँए में पीने लायक पानी सिर्फ चार हाथ निचे ही मिल जाएगा | भरी गर्मी में भी आप यहाँ से ठंडा जल पीकर खुद को तृप्त कर सकते है | दरगाह के आसपास आपको धार्मिक सद्भावना नज़र आएगी | एक तरफ साईं बाबा का मंदिर दिखाई देगा तो दूसरी तरफ दरगाह शरीफ |
इसके थोड़ी आगे ही करीब आधा किलोमीटर दक्षिण दिशा में चोरल नदी जहा "रतबी पिकनिक "स्पॉट है दिखाई देगा | यहाँ नहाना बहुत ही खतरनाक है | इसलिए कोशिश करे कि सिर्फ किनारे पर ही पानी का आनंद ले |
आपको गाहे -बगाहे मोर , चीतल , बन्दर ,सांप और जंगली जानवर दिखाई पड सकते है |जैसा मैं देखता आया हूँ , बहुत ही मनोरम जगह है |
***जावेद शाह खजराना