अपना कादिरगंज -Nawada

अपना कादिरगंज -Nawada

Apna Kadirganj

29/10/2023

नवादा जिले की बेटी माखर निवासी कामना पांडेय को 67 वीं BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिकारी बनने पर ढेरों शुभकामनाएं!

29/10/2023

67 वीं BPSC परीक्षा में नवादा जिले के गोविंदपुर की रहने वाली कुमारी श्वेता 448 वां रैंक लाकर बनी SDM, जिले का नाम रौशन करने पर कुमारी श्वेता को ढेरों बधाई!

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 10/06/2023

#बिहार के #नवादा जिले के सदर प्रखंड के #समाय गांव में तालाब की खुदाई में हरिहर की दुर्लभ मूर्ति मिली है। #नारदः_संग्रहालय के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्र ने बताया कि यह 9वीं 10वीं सदी की दुर्लभ मूर्ति है

07/05/2023

आज दिनांक 07.05.23 को कादिरगंज ओ0पी0 के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम मंगुरा के पास से 05 लीटर देसी महुआ शराब को जप्त किया गया है। एवं 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।

----- नवादा पुलिस।

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 18/03/2023

पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर थाने में मनीष कश्यप ने किया आत्म समर्पण, बिहार पुलिस ने फेक न्यूज फैलाने के आरोप में जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।

11/03/2023

नवादा पुलिस की तत्परता से व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो बनाकर खुदकुशी करने जा रहे हैं शख्स को सकुशल जान बचाया गया....

दिनांक 10.03.23 को नवादा जिला के नेमदारगंज थाना को सूचना प्राप्त हुआ की धनधारी गांव का एक लड़का व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर खुदकुशी करने जा रहा है।

सूचना के तुरंत बाद नेमदारगंज थानाध्यक्ष के द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को सकुशल गया से बरामद किया गया।

नेमदारगंज थाना के द्वारा युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे समझा कर छोड़ दिया गया है। युवक ने भी अपनी गलती मानी है और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही है और अपने घर चला गया।

10/03/2023

नवादा पुलिस के द्वारा लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट पर नजर रखी जा रही है । किसी भी तरह के गलत खबर,तस्वीर या वीडियो को समूह या व्यक्ति स्तर पर साझा कर किसी ने अगर आपसी सौहार्द,साम्प्रादियकता या शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंडनीय कार्रवाई करने के साथ सलाखों के पीछे भी भेजा जाएगा।
--- नवादा पुलिस।
Nawada Police
Bihar Police

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 08/03/2023

होली पर फिल्मी स्टाइल में दारू सप्लाई,एंबुलेंस के अंदर रखे ताबूत में शव की जगह मिली शराब।😂😂😂🤣🤣

07/03/2023

*जिला प्रशासन, नवादा*
*सषक्त और संवेदी प्रशासन*

*जिलेवासियों को होली पर्व की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं*

होली के अवसर पर क्या करें
 होली का पर्व शांति एवं सौहार्द वातावरण में मनाएं।
 यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए अपनी वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं।
 होली के अवसर पर यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।
 वाईकर्स गैंग पर विशेष निगरानी की जा रही है।
 विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करें।
 प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।
 अश्लील गीतों एवं व्यवहार पर निगरानी रखी जा रही है, जिससे कि किसी वर्ग/धर्म विशेष को कठिनाई न हो।
 होली के अवसर पर किसी भी कारण से विधि-व्यवस्था उत्पन्न होती है या जो व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

*होली के अवसर पर क्या नहीं करें*
 होली के अवसर पर किसी व्यक्ति पर बिना अनुमति के रंग या अबीर न लगायें।
 होली के दिन एक दूसरे पर किचड़, गोबर या पेंट नहीं फेकें।
 डीजे एवं अश्लील गीत नहीं बजायें।
 अश्लील गीत का गायन करने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित है।
 होली पर्व के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। लाउडीस्पीकर भी निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजेगा। इसका सख्ती से अनुपालन करें।
 होली के अवसर पर डीजे का प्रयोग किया जाता है तो डीजे संचालक की लाईसेंस रद्द करते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी।
 किसी प्रकार के भड़काउ नारे नहीं लगायें।
 व्यंग चित्र/पोस्टर/अबीर/रंग दूसरे समुदाय के भावना को ठेस पहुंचा सकते हैं, न लगायें।
 महिलाओं के साथ छेड़खानी न करें, छेड़खानी करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
 शराब एवं अन्य मादक पदार्थाें का सेवन नहीं करें। यह कानूनन अपराध है।
 पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है। नशे की हालत में पकड़े जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।

*जिला प्रशासन सदैव आपकी सेवा में तत्पर*

23/01/2023

नवादा का गोवर्धन मंदिर एक नए रूप में🙏🙏

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 22/01/2023

नवादा के छात्रों के लिए तैयार किया गया जननायक कर्पूरी छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचें सीएम नीतीश कुमार।

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 22/01/2023

नवादा पहुंचें सीएम नीतीश कुमार को पकरीबरावां का प्रसिद्ध बारा एवं कादीरगंज के सिल्क से बने चादर दिखाया गया।

05/01/2023

आज गरीबों के मसीहा एवं गोविंदपुर विधानसभा के सेवक माननीय विधायक मोहम्मद कामरान जी का जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई, मैं भगवान से 🙏प्रार्थना करता हूं इन्हें इतना यश कीर्ति दे कि सदैव गरीब जरूरतमंद लोगों का जरूरत पूरा करते रहे और सदैव सेवा में तत्पर रहें🙏💐
Happy Birthday Sir 🎂👑 🌹💐

05/01/2023

कौआकोल पश्चिमी जिला परिषद भाई Nitish Raj जी को जन्मदिन कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम ईश्वर से यही कामना करते है की आप हमेशा स्वस्थ रहे और अपने क्षेत्र में खूब तरक्की करें ❤️❤️HAPPY BIRTHDAY SIR🎂❤️❤️

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 10/12/2022

ईशान किशन की तूफानी पारी, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक। ईशान किशन 126 बॉल में 200 रन पूरे किए । जिसमें किशन ने 23 चौके 10 छक्के मारे। 200 रन पुरे।

08/12/2022

भोजपुरी और मगही गायक और एक्टर नवादा के लाल Gunjan Singh की शादी की बधाई

01/12/2022

नवादा के कई पंचायतो मे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मे अनियमितता की शिकायत पहले से जगजाहिर हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही फर्जी डिग्री के आधार पर नवादा कोर्ट मे मामला सामने आया था। उक्त आरोपी अभी फरार है। कुछ मामले जाति आधारित संख्या को उलट फेर करके जो वार्ड मे जाति संख्या ज्यादा है उसको सरकारी कागज को छेङछाङ करके कम कर दिया गया है। आर टी आई के माध्यम से उसको उक्त पंचायत के लोगो को आगे आकर उजागर करना चाहिए।

01/12/2022

बिहार में 18 और 28 दिसंबर को होगा नगर निकाय चुनाव : निर्वाचन आयोग

30/11/2022

नवादा के 33 घाटों में से 22 बालू घाटों की बंदोवस्ती हुई। चार गुना अधिक करीब दो अरब में बालू की बंदोवस्ती की गई है। वही 11 घाटों की नीलामी बिडरो की काम उपस्थिति के कारण नही हो पाई है।

30/11/2022

बालू खनन बंदोबस्ती

बालू घाटों की लगी बड़ी बोली, 373% पहुंच गया राजस्व, कुंज घाट की सर्वाधिक बोली, 34.53 करोड़ में बिका यह घाट

नवादा जिले के बालू घाटों की नीलामी सोमवार 28 नवंबर को हुआ। 29 घाटों में 18 की नीलामी हुई। इसी में सरकार को बंपर आमदनी हो गई। जिन 18 घाटों की नीलामी हुई उसका सरकारी दर 49 करोड़ 94 लाख 73 हजार रूपये निर्धारित था। जिसके विरुद्ध 185 करोड़ 94 लाख 33 हजार 300 रूपये की बोली लगी। 373 प्रतिशत ज्यादा राजस्व सरकार को प्राप्त होगा। यह आंकड़ा बाद भी सकता है अगर शेष बचे 11 घाटों की नीलामी आने वाले दिनों में हो जाए।

मंहगा होगा दर:-
बता दें कि पिछले साल दिसंबर माह में मात्र 46 करोड़ रुपए में जिले के सभी घाटों की नीलामी हुई थी। हालांकि तकनीकी कारणों से खनन नहीं हो सका। इस बार जिस कदर बोली लगी है, बालू का कीमत आसमान छाएगा, यह तो तय हो गया है।

सकरी नदी का कुंज बालू घाट की सर्वाधिक बोली गई। 34.53 करोड़ में यह घाट बिका। इसी नदी का लखमोहन घाट की बोली 27 करोड़ 67 लाख लगी।
जानिए किस घाट की कितनी लगी बोली:-

ब्लॉक 1 गोविंदपुर घाट, 2.70 करोड़ का डाक 9.18 लाख में हुआ। कंपनी-ग्लोबल सर्विस, पूर्वी चंपारण(मोतिहारी)
ब्लॉक 2 करणपुर घाट, 3.60 करोड़ का डाक 20.16 करोड़ में हुआ। कंपनी_ मिनी मैक्स इंटरनेशनल, बाकरगंज, पटना।
ब्लॉक 3 लख्मोहना_धनवारा घाट, 6.75 करोड़ का डाक 27 करोड़ 67 लाख 50 हजार में हुआ। पूनम इंटरप्राइजेज, नालंदा।
ब्लॉक 4 कुंज घाट, 8.85लाख 60 हजार का डाक 34 करोड़ 53 लाख 84 हजार में हुआ। पूनम इंटरप्राइजेज, नालंदा।
ब्लॉक 5 जमुआवां पटवासराय घाट, 5.58 करोड़ का डाक 15.06 करोड़ में हुआ। टूडेज फैशन, नवादा।
ब्लॉक 6 मिलकी चिलौंगिया घाट, 3 करोड़ 64 लाख 50 हजार का डाक 13करोड़ 85लाख 10 हजार में हुआ। हंस ईंधन केंद्र, नवादा।
ब्लॉक 7 सुल्तानपुर विशुनपुर घाट, 4.95 करोड़ का डाक 5करोड़ 44लाख 50हजार में हुआ। सियाराम कंस्ट्रक्शन, गया।
ब्लॉक 8 दरियापुर घाट, 1.80 करोड़ का डाक 1.98 करोड़ में हुआ। मनोज कुमार महारथी, जमुई।
ब्लॉक 9 प्रतापपुर घाट, 3 करोड़ 78लाख 90 हजार का डाक 18.945 करोड़ में हुआ। मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय।
ब्लॉक 10 पसई घाट, 1करोड़04 लाख 40 हजार का डाक 9 करोड़ 29 लाख 16 हजार में हुआ। मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय।
ब्लॉक 11 मारपो घाट, 73.44 लाख का डाक 1 करोड़ 2 लाख 16 हजार में हुआ। आरएस ट्रेडर्स, नवादा।
ब्लॉक 17 ननौरा घाट, ¹.17 करोड़ का डाक 1 करोड़ 28 लाख 70 हजार में हुआ। स्नेहल राय, नवादा।
ब्लॉक 18 लोहरा घाट, 1.35 करोड़ का डाक 3 करोड़ 10 लाख 59 हजार में हुआ। स्नेहल राय, नवादा
ब्लॉक 19 बहादरपुर घाट, 49 लाख 59 हजार का डाक 54 लाख 54 हजार 900 रूपये में हुआ। मनोज कुमार महारथी, जमुई।
ब्लॉक 22 परोरिया घाट, 59 लाख 22 हजार का डाक 3 करोड़ 84 लाख 93 हजार में हुआ। मां लक्ष्मी क्रिएटिव प्रा. लि., नवादा।
ब्लॉक 23 जलालपुर घाट, 1.53 करोड़ का डाक 5 करोड़ 96 लाख 70 हजार में हुआ। होम लाइट एंड टेंट हाउस, नवादा।
ब्लॉक 24 डुमरी घाट, 48 लाख 78 हजार का डाक 2 करोड़ 24 लाख 38 हजार 800 रूपये में हुआ। आरपी प्रोजेक्ट, नवादा।
ब्लॉक 26 बिक्कू घाट, 87 लाख 30 हजार का डाक 11 करोड़ 78 लाख 55 हजार में हुआ।
मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय
_________________
नोट :-कुल 18 घाटों की नीलामी हुई। 29 घाटों का टेंडर हुआ था। 6 घाट में मात्र 1-1 व्यक्ति की दावेदारी के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया। 5 घाट में किसी ने टेंडर डाला ही नहीं।

28/10/2022

नवादा:- जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के आदेश के आलोक में सुखाड़ से प्रभावित परिवारों को 3500 रूपये प्रति परिवार राहत राशि छठ के पूर्व पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी ऑपरेटरों को प्राप्त डाटा को इंट्री कराते हुए स्थानीय अधिकारियों/कर्मचारियों से सत्यापित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में अल्पवृष्टि के कारण जिले के 11 प्रखंडों के 116 पंचायतों में आपदा राहत राशि प्रभावित परिवारों के बैंक खाता में स्थानांतरित की जा रही है।
सुखाड़ आपदा से प्रभावित लाभुकों की संख्या करीब 01 लाख 76 हजार 244 है। जिसमें से 01 लाख 34 हजार से अधिक लाभुकों को डाटा इन्ट्री किया जा चुका है। इसमें से एक लाख से अधिक लाभुकों को राहत राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है, शेष वांछित लोगों के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। अंचलाधिकारी कौआकोल, नारदीगंज एवं पकरीबरावां को यथाशीघ्र सभी वांछित लाभुकों को डाटा इंट्री कर राहत राशि पहुंचाने का जिलाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी नवादा का सख्त आदेष है कि महापर्व छठ पूजा के पहले सभी वांछित लाभुकों को इनके बैंक खाता में राशि स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा प्रतिदिन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लागातार इसकी मॉनेटरिंग की जा रही है।

27/10/2022

बिहार का sp कैसा हो
Shri Gaurav Mangla, IPS
हर तरफ श्रीमान श्री गौरव मंगला जी की चर्चा और यह नवादा जिला के लिए काफी गौरव की बात है

26/10/2022

थाना में पदस्थापित एसआई मुन्नीलाल पासवान गिरफ्तार।

नवादा । बिहार
वारिसलीगंज थाना में पदस्थापित एसआई मुन्नीलाल पासवान को बालू और दारू माफिया के साथ संलिप्तता साबित होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी गौरव मंगला के मुताबिक, ऑडियो और वीडियो भेजा गया था। जांच में माफिया से प्रतिमाह 40 हजार रुपए लिए जाने की बात प्रमाणित हुई है।

21/10/2022

बालू के अवैध धंधे में लिप्त रहा है मुखिया। अवैध धंधा निर्बाध रूप से चलता रहे इसलिए गिरफ्तारी के बाद बुधुआ पंचायत के मुखिया रामस्वरूप यादव ने अकबरपुर पुलिस पर लगाया था मारपीट और पेशाब पिलाने का आरोप। नवादा के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट में कोई साक्ष्य नही।

12/10/2022

नवादा ब्रेकिंग

नवादा नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित, आरोप था बालू लदे ट्रैक्टर को थाने से भगाने का ।

04/10/2022

दामाद ने पत्नी और सास को ईंट से कुच कर हत्या कर दिया। घटना बिहार के #नवादा जिले के #हिसुआ प्रोफ़ेसर कॉलोनी की है। नवादा के #अकबरपुर के #पहाड़पुर का शुभम ससुराल आया था। किसी बात पर पत्नी से विवाद में उसे ईट से मारने लगा। बचाने आई सास को भी मार दिया। पुलिस तहकीकात कर रही है।

21/09/2022

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रावास्तव, लंबी बीमारी के बाद AIIMS में निधन, वे 58 साल के थे।

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 19/09/2022

आज कौवाकोल प्रखंड के ग्राम सेखोदेवरा निवासी श्री अरविन्द पंडित जी का विद्युत स्पर्शघात से मृत्यु हो गया भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एंव उनके परिवार को हिम्मत दे
गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान sir

Photos from अपना कादिरगंज -Nawada's post 18/09/2022

गोविंदपुर विधानसभा के माननीय विधायक मोहम्मद कामरान जी के कार्य कमलों द्वारा रोह प्रखंड के गांव पाचोहिय नजरडीह एवं कौवाकोल प्रखंड के गांव नजली बिगह , नीमडीह,मऺझिला,भोरमबाग, मलाही हरिजन टोला में आज शिलान्यास किया गया आपका सेवक के द्वारा

18/09/2022

गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद कामरान जी के कर कमलों द्वारा रोह प्रखंड के ओहारी ग्राम पंचायत के पचोहिया रोड का शिलान्यास किया गया विकास की ओर अग्रसर.

Videos (show all)

#govardhanmandir Nawada......#Nawada  #Bihar  #temple #bihartourism
लगातार एक हफ्ते से हो रही छिटपुट बर्षा के कारण सकरी नदी के जलस्तर मे इजाफ़ा
एक बिहारी सब पर भारी..!!

Website