Sadbhwna

Sadbhwna

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sadbhwna, Health/Beauty, .

Mobile uploads 13/09/2022
13/09/2022
13/09/2022

#सुमंगल_जन्मोत्सव
है सत्पुरुष ! तुम्हें कोटि कोटि वंदन!!

हे नाथ! खतम करो जग से दुर्भावना व अंधविश्वास।
सुख समृद्धि से ही मिटेगा मानवता का त्रास।।

राजनीति से बड़ी है सत्ता मानव का एकात्म।
हर एक नीति सफल रहेगी जाने जब अध्यात्म।।

मानव मन विनाश का कारण मन की शक्ति अपार।
अध्यात्म ज्ञान की शक्ति से हो मानवता का उद्धार॥

श्रीचरणों का आशीर्वाद मिले चाहे संकटों से हो सामना।
कोटि नमन, वंदन, प्रणाम है सबकी मंगल कामना।।

सत्संग से ही सत्य की शक्ति मानव को बतलाना है।
बच्चों को ध्रुव प्रहलाद, युवा को विवेकानंद बनाना है।।

अध्यात्म की शक्ति से नारी को सबल बनाना है।
सेवा सत्संग सुमिरण से आध्यात्मिक शक्ति जगाना है।।

गुरु महाराज जी दीर्घायु हों, यशस्वी उनका हो जीवन।
उनके जन्मोत्सव पर हर्षित देश-विदेश के भक्तजन।।

प्रेमनगर में धूमधाम आए पावन जन्मोत्सव मनाने सब।
देश विदेश से प्रेमी भक्त आए बधाइयाँ देने सब।।

हे सत्पुरुष, हे युगपुरुष! तुमसे ही सफल भक्तों के काम।
हे महामानव! मानवता के उद्धारक तुम्हें कोटि-कोटि प्रणाम।।
#जन्मोत्सव_विशेष
21 सितम्बर

22/08/2022

जय श्री गुरुदेव पूज्यपाद जी चरण वंदन🙏🙏🙏 जय श्री राधे राधे🕉🕉🕉

10/08/2022
09/08/2022

्त_माता_अमृता_जी_का_शुभ_जन्म_दिवस

जिनकी अमृत वाणी मृदु मोद, उत्पन्न अंतस में करती।
जिनकी दयामय दिव्य दृष्टि, समस्त दीनता को हरती।।

जिनके पद पंकज की सेवा से, दुःख दरिद्रता है मिटती।
ऐसी माँ अमृता का जन्म दिन, दुनिया वन्दन अभिनंदन है करती।।

10 अगस्त का यह शुभ दिन, लाखों खुशियाँ लाया है।
श्री हंस भवन में चहुँ ओर, हर्ष उल्लास अपार छाया है।।

गीत पुनीत कीर्ति यश माँ के, हर कोई यहाँ पर गाता है।
श्रद्धा से पलकें बंद हुईं तो, प्रकाश प्रकट हो जाता है।।

मिले खुशियाँ सब जग की माँ को, सुख समृद्धि सदा विराजी रहे।
दिव्य परिवार में मंगल शहनाई, सदा बजती है बजती ही रहे।।

समस्त संत भक्त सेवक गण, बलिहारी चरणों में जाते हैं।
पावन जन्म दिवस पर माँ को, मन अर्पण कर शीश झुकाते हैं।।
#जन्मोत्सव_विशेष

Website