Mohd Aamir Indian National Congress

Mohd Aamir Indian National Congress

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mohd Aamir Indian National Congress, Political organisation, .

11/12/2023
30/04/2023
23/08/2022

ज़रूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं। बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है। आखिर ऐसी नौबत आई क्यों?

क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने अपने दोस्तों का 10 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। उसके बाद उन्हीं दोस्तों का 5 लाख करोड़ का टैक्स माफ़ करके देश का खजाना खाली कर दिया। अब सरकार अपनी तिजोरी भरने के मध्य वर्ग और गरीबों से वसूली कर रही है। इतिहास में पहली बार गेंहूं, चावल, रोटी और सभी खाने-पीने की चीजों पर टैक्स लगा दिया गया है।

आज मोदी सरकार अपने खरबपति मित्रों से कम टैक्स ले रही है, जबकि मध्य वर्ग व गरीबों से ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में मध्य वर्ग व गरीबों को सुविधाएं ज्यादा मिलती थीं और टैक्स कम था। महंगाई पर भी नियंत्रण था। सोचिए 2014 में जो सिलेंडर आपको 410 रु. का मिलता था, वही अब 1050-1100 रु. का मिल रहा है। सब्सिडी 0 हो चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स लगाकर भाजपा सरकार 27 लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है।

क्या सरकार एक बार भी नहीं सोचती कि आमदनी टाइट होने पर, गरीब व मध्य वर्ग के लोग इस महंगाई में अपना घर कैसे चलाएंगे? रोजमर्रा की सब्जी से लेकर, मकान बनाने तक सब कुछ महंगा हो चुका है। लोन लेने पर जो EMI देनी पड़ती थी, उस पर ब्याज बढ़ता ही जा रहा है। कैसे करेंगे आम लोग गुजारा?

सरकार इस पर बात करने से कतरा रही है लेकिन हम पुरजोर तरीके से मांग करते हैं कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम कम किए जाएं।

09/05/2022

से दुनियाभर में 1.5 करोड़ लोगों की मौत हुई। लगभग एक तिहाई अकेले भारत में। का आंकड़ा है।

भारत सरकार ने देश में जितनी मौत होने की बात कही थी, WHO भारत में उससे क़रीब 10 गुना ज़्यादा मौत होने की बात कह रहा है।

सरकार कहती है WHO का आंकड़ा जुटाने का तरीक़ा ग़लत है।

Website