KP Singh Thainuan

KP Singh Thainuan

गांव किसान के लिए संघर्षरत। सामाजिक व राजनीतिक संगठन रणनीतिकार। सूचना प्रौद्योगिकी व मीडिया सलाहकार।

14/05/2023
07/05/2023

25/01/2023

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आँखों में बसाये रखना।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#गणतंत्र_दिवस

22/01/2023

यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।
तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥

आज आवास पर सृष्टि की पालक, जीवन दायिनी परिवार के सदस्य रूपी गौ माता ने बच्चे को जन्म देकर हमें धन्य व कृतार्थ किया है।

20/01/2023

पिछले वर्ष मैंने कृषि सेक्टर से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर इण्डिया टुडे ग्रुप के गुड न्यूज टुडे चैनल पर आम बजट में अपनी खुलकर राय रखी थी, लेकिन क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश की माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्री मंडल की माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण जी पिछले वर्ष के आम बजट से जो 4% प्रतिशत के आसपास दिया था, उससे ज्यादा बजट कृषि सेक्टर को देंगी या नहीं, इसी से साफ हो जाएगा, कोविड काल में देश‌ की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने वाले अन्नदाता किसान के कृषि सेक्टर को क्या तवज्जो दी जाती है। देश का अन्नदाता किसान केन्द्र सरकार के जैविक व प्राकृतिक खेती मिशन व अन्य आधुनिक विकास की सोच के साथ है, लेकिन आर्थिक असमानता के शिकार के अभी भी महत्वपूर्ण निम्न सवाल केन्द्र सरकार के मुखिया माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी से अराजनैतिक रूप से तो बनते ही हैं।
👉 देश के किसानों के लिए केन्द्र में #किसान_आयोग का गठन कब?
देश में सबके आयोग, लेकिन किसान आयोग क्यों नहीं, जिसके अध्यक्ष व सदस्य किसान हों, जिस प्लेटफार्म पर अन्नदाता किसान भी अपने कृषि उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण व अन्य मुद्दों पर कृषि सुधार के लिए अपनी राय स्वतंत्रता से रख सके। कांग्रेस द्वारा किसानों के भीषण विरोध के बाद 2004 में स्वामीनाथन आयोग का गठन हुआ, फिर कांग्रेस सरकार में ही 2006 में स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट की सिफारिश संसद में पेश की गई, लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों के साथ 2013 तक करती रही , फिर अन्नदाता किसान ने आपके 2014 में स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने के वायदे पर भरोसा कर आपको पूर्ण बहुमत दिया, लेकिन आप भी 2014 जीतने के बाद ही अन्नदाता किसान से कहे स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने के वायदे से यह कहकर बच रहे हैं कि इसके अनुसार किसान को उसकी फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना ( C2+50%) लाभकारी मूल्य मिलेगा तो बाजार में विकृति आ जायेगी।
👉 2022 से अब 2023 हो गया है फिर भी #किसानों_की_आय_दुगुनी_क्यों_नहीं हुई?
आपने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात आपने कही थी, लेकिन कर्ज से आर्थिक असमानता का शिकार देश का अन्नदाता किसान आज अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को क्यों मजबूर है व अन्नदाता खेती किसानी छोड़ गांव से शहर की तरफ पलायन क्यों कर रहा है?
👉 #किसान_कर्ज_मुक्त कब होगा?
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी आपने 2017 के उत्तर प्रदेश में व अन्य जगह भी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन यह वायदा आज भी अधूरा है, जबकि पिछले 75 वर्षों की किसान विरोधी नीतियों की वजह से अन्नदाता किसान कर्जदार है, वह कर्ज मुक्ति चाहता है और अन्नदाता किसान तब तक कर्ज मुक्त नहीं होगा जब तक किसान को उसका सही लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा।
👉 देश में #आवारा_गौवंश_की_समस्या का समाधान कब? आवारा गौवंश इस समय देश के किसानों की प्रमुख समस्या है, भारतीय संस्कृति में अति विशेष महत्वपूर्ण गौ माता आवारा न भटके, इसके लिए क्या मास्टर प्लान है?
👉 जब आयुष मंत्रालय है तो अलग से #परम्परागत_कृषि_मंत्रालय_क्यों_नहीं?
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से अपने भाषण में जैविक व प्राकृतिक खेती का जिक्र कर राष्ट्रहित में बड़ा सकारात्मक सन्देश दिया था और पिछले वर्ष आम बजट में गंगा किनारे और्गेनिक खेती गलियारे की बात कही थी वह भी सराहनीय है, लेकिन इसके लिए विशेष महत्वपूर्ण पारम्परिक कृषि मंत्रालय क्यों नहीं?
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी देश का अन्नदाता किसान 2024 चुनाव से पहले 2023 आम बजट में उपर्युक्त खेती किसानी के मुद्दों पर फोकस जरूरी, नहीं तो यूपीए व एनडीए दोनों सरकारों में अन्नदाता किसान के लिए कोई अन्तर नहीं होगा और किसान आयोग का गठन व आम बजट में कृषि सेक्टर का प्रतिशत नहीं बढ़ाया गया तो अन्नदाता किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस करेगा, क्योंकि गाम राम ही भारत की ताकत है, अगर वह ही नाराज़ हुआ तो यह उस अन्नदाता किसान के साथ अन्याय होगा, जिससे आपने 2014 में 60 महीने मांगें थे और अन्नदाता किसान ने आपको 120 महीने दे दिए हैं।

Regards,

के पी सिंह ठैनुआं
प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू
Follow on Twitter KP Singh Thainuan

#बजट

20/01/2023

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के बड़े स्वर्गीय बेटे ओमप्रताप प्रताप सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर 24 जनवरी 2023 को इमलिया उम्मरगढ़ जनपद फिरोजाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुंचने के लिए देश के सभी किसान नेताओं से अपील, वहीं से माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान यूनियन भानू श्री योगेश प्रताप सिंह जी द्वारा 11 फरवरी 2023 को शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन आन्दोलन को अपना समर्थन दें। किसान आयोग के गठन के लिए यह अति महत्वपूर्ण होगा।
ी_2023

19/01/2023

40 वर्षों से किसानों के लिए संघर्षरत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू किसान मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के आह्वान पर समस्त किसान देवताओं व किसान नेताओं से निवेदन है कि वह किसानों की प्रमुख मांग किसान आयोग के गठन के लिए एकजुट होकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के साथ किसान संघर्ष के पुराने साथी महान किसान नेता व सबके पूज्यनीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी द्वारा 1991 में स्थापित फिरोजाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय, उत्तर प्रदेश इमलिया उम्मरगढ़ पर सरकारों की ग़लत नीतियों का शिकार होकर खेती किसानी में घाटे के चलते 24 जनवरी 2018 को आत्महत्या कर चुके माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के बड़े स्वर्गीय बेटे ओमप्रताप सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर अवश्य पहुंचें और किसान आयोग व अन्य मांगों को अपना पूर्ण समर्थन दें। जिससे माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी को सन्देश मिले कि किसानों के लिए किसान आयोग की मांग को पूरी करना अति आवश्यक है, क्योंकि माननीय प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान यूनियन भानू श्री योगेश प्रताप सिंह जी 11 फरवरी 2023 से इमलिया उम्मरगढ़ जनपद फिरोजाबाद प्रदेश कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आन्दोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं, वह चाहते हैं कि सरकार किसानों से खेत पर ही आकर उनकी समस्याओं को जाने व उनका समाधान करे ,अगर हमारी मांग जायज नहीं है तो हमें बताए, अगर जायज हैं तो पूरा करें, क्योंकि लखनऊ दिल्ली किसानों के आने पर सरकारों को दिक्कत होती है।
#स्थान_व_समय
टूण्डला से एटा रोड पर 20 किलोमीटर पर, इमलिया उम्मरगढ़ प्रदेश कार्यालय उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन भानू जनपद - फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश।
समय: 1 बजे।
दिनांक: ी_2023
Regards,
के पी सिंह ठैनुआं
प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू
Follow on Twitter

06/01/2023

अच्छा लगता ये सितारे पोपकोर्न की कीमत करने की बजाय, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी को किसानों की मक्का का उचित दाम देने का सुझाव देते, सुझाव है या मजाक, वो भी भद्दा। खैर छोड़ो इनको अपनी पड़ी है, वैसै हमारा सुझाव है कि:
👉 उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृति व समाज सुधार के लिए फिल्में बनवाने के लिए निर्माताओं और निर्देशकों से आह्वान करे और उन्हें शूटिंग के लिए सुरक्षा, लोकेशन व आर्थिक सहायता और ऐसी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की बात करें, हमें स्वच्छ समाज का निर्माण करना है, वर्तमान बौलीवुड को ये सलाह नहीं दी गई तो , लोग भूल जायेंगे कि कोई बौलीवुड भी था, ये वही बौलीवुड है जिसने अभिनेता राज कपूर जैसे निर्माता व निर्देशक दिये, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, धर्मेन्द्र,अमिताभ आदि अभिनेता दिये।
👉 रही पोपकोर्न सस्ते करने की बात, यह किसान की नहीं बाजार व बिचौलियों की विकृति है, कि किसानों से औने पौने दामों में बिक्की मक्का को मौल में या सिनेमाघरों में 75 रुपए की एक बेचा जाता है, अगर बड़ी ब्रांड की बजाय, साधारण पोपकोर्न बेचने वालों को अनुमति मिलेगी और उसे टैक्स फ्री कर दिया जाएगा, तो किसान भी सन्तुष्ट और बौलीवुड के हमारे द्वारा बनाए गए लोकप्रिय अभिनेता भी संन्तुष्ट। क्योंकि हम भी चाहते हैं कि बौलीवुड कि इसमें फूहड़ता खत्म हो और हमारा 50 से लेकर 90 के दशक का बौलीवुड और कलाकार इस देश को मिलें, उत्तर प्रदेश में यह प्रयोग करके सरकार और बौलीवुड को लोगों में विश्वास जगाना पड़ेगा।
बात कड़वी हैं, लेकिन हकीकत है, अब भी बुरी लग रही है तो सदाबहार अभिनेता व फिल्म निर्माता, निर्देशक का गाना " जीना यहां मरना यहां, इसके सिवां जाना कहां" और मनोज कुमार का "जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने
भारत ने, मेरे भारत ने दुनिया को तब गिनती आयी" ।
Regards,
मेरे व्यक्तिगत विचार।

के पी सिंह ठैनुआं
प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू
Twitter
#किसान

03/01/2023

ादेव
ोमनाथ
ॐ नमः शिवाय 🙏।
आज गुजरात के समुद्र तट वेरावल बंदरगाह पर स्थित सोमनाथ मन्दिर भूमण्डल में दक्षिण एशिया स्थित भारतवर्ष के पश्चिमी छोर पर अत्यन्त प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मन्दिर है, जहां कल मेरे नाम से कल पूरे पूजा विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक होगा। यह सोमनाथ मन्दिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना व जाना जाता है। इस देवाधिदेव महादेव के मन्दिर का निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में स्पष्ट है।

#सोमनाथ_मन्दिर

31/12/2022

समस्त देशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने परिवार व प्रियजनों के लिए सफलता के नये सिद्धांतवादी आयाम स्थापित करें।

25/11/2022

इण्डिया टुडे के गुड न्यूज टुडे चैनल पर प्राईम टाईम में प्रसारित यादगार साक्षात्कार, किसान आयोग के लक्ष्य को लेकर हम सब माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

10/10/2022

अत्यन्त दुःखद खबर, धरती पुत्र पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नहीं रहे ।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏।
ॐ शान्ति

Photos from KP Singh Thainuan's post 21/09/2022

आज माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व सदस्य विधान परिषद डॉ दिनेश शर्मा जी से मुलाकात हुई।
जय श्री राधे कृष्णा 🙏।

Photos from KP Singh Thainuan's post 15/09/2022

समस्त देशवासियों को इंजीनियर्स डे की हार्दिक बधाई, इंजीनियर्स डे हमारे देश के उन सभी इंजीनियरों को समर्पित दिन है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

09/09/2022

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी सादर निवेदन कि किसानों के इन जमीनी मुद्दों पर त्वरित समाधान हेतु किसान समृध्दि आयोग की जल्द बैठक बुलाकर किसानों से सार्थक विचार विमर्श कर घोषणा करें, तो आपकी अति कृपा होगी।

08/09/2022

प्रसिद्ध हास्य कवि श्री Pawan Aagri जी को हिन्दी साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर बहुत बहुत बधाई 🎉।

02/09/2022

बिजली पानी किसानों की सबसे बड़ी समस्या है, किसानों की हमारा सबसे पहला मुद्दा यही, Government of UP को अपनी जबावदेही तय करनी चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री
MYogiAdityanath जी।

31/08/2022

“वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि सम प्रभ:,
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा”
भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से देश के किसानों, मजदूरों व युवाओं की सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्राप्त कर "किसान पुत्र संघ" संगठन की नींव रखी। लगभग एक माह के Pre-Launch अवधि में अगली नवरात्रि तक संगठन की सभी वैधानिक व संगठनात्मक प्रक्रियायें पूरी कर राष्ट्रहित में किसानों, मजदूरों व युवाओं के लिए किसान पुत्र संघ समर्पित होगा।
सादर।
जय श्री गणेश जी की जय 🙏।
जय श्री राधे कृष्णा🙏।
दाऊजी महाराज जी की जय 🙏।
जय श्री राम 🙏।
जय माता दी 🙏।
ॐ नमः शिवाय 🙏।
हर हर महादेव 🙏
जय बजरंगबली जी की जय 🙏।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान।

26/08/2022

आज बारिश में ही वाराणसी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन प्राप्त कर भगवान महादेव जी से आर्शीवाद प्राप्त किया।
बाबा काशी विश्वनाथ की जय 🙏
हर हर महादेव 🙏
ॐ नमः शिवाय 🙏।

22/08/2022

आज माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्या जी से विशेष ऊर्जा सम्बन्धी प्रोजेक्ट पर जर्मनी से इन्टरनेशनल पेंटेंट प्राप्त करने वाले राम स्वरूप मैमोरियल यूनिवर्सिटी के इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रौफेसर आर एस वाजपेई जी व युवा होनहार सतीश अवस्थी जी के साथ विशेष मुलाकात हुई और माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी से दाऊजी मन्दिर से लिंक खन्दौली से बल्देव, आगरा कैलाश मन्दिर से बरौली सड़क की बदहाली का मुद्दा मजबूती से उठाया और उन्होंने पी डब्ल्यू डी विभाग को तुरंत निर्देशित किया।

19/08/2022

सादर निवेदन 🙏।
किसी भी शो में आलू उत्पादन के लिए प्रसिद्ध खन्दौली क्षेत्र की समस्या आपके हिन्दी न्यूज़ चैनल के माध्यम से उठे, तो हम किसान आभारी रहेंगे।
Aaj Tak ABP Ganga News18 Uttar Pradesh TV9 Uttar Pradesh Republic Bharat TIMES NOW Zee UP UK News24 NewsNation Indiatv.in News1india Bharat 24 - Vision Of New India

18/08/2022

Always better to meet with Respected Former vice chancellor, UPTU (Formerly AKTU), Prof. Dr. Rakesh Kumar Khandal Sir for discussion of Rural Development.

17/08/2022

आज पद्मश्री से सम्मानित व तीन पूर्व राष्ट्रपतियों के फिजिशयन प्रोफेसर डॉ एम वली जी से आर्शीवाद प्राप्त किया।

14/08/2022

भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को बहुत बहुत हार्दिक बधाई व समस्त स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान को की स्मृति करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏।
जय हिन्द जय भारत 🙏।

06/08/2022

किसान पुत्र माननीय जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति व राज्य सभा के सभापति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन सदैव आम जनता के कल्याण के प्रति समर्पित रहा है

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Barsana?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

के पी सिंह ठैनुआं
के पी सिंह ठैनुआं राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन भानू
के पी सिंह ठैनुआं, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन भानू
#ZeeMedia #ZeeUPUK  #bku_bhanu #FarmersProtest
टाइम्स नाउ नवभारत पर।
के पी सिंह ठैनुआं, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन भानू

Category

Address


राष्ट्रीय मुख्यालय: श्री मान मन्दिर गहरवन बरसाना मथुरा
Barsana
281405

Other Public Figures in Barsana (show all)
दीवाना श्यामा श्याम का दीवाना श्यामा श्याम का
Barsana, 281405

~~❤️HUM BARSANA WALE HAI❤️~~ FOLLOWING MY INSTAGRAM Gagan_parmar09 🙇🙇🙏

श्री राधा रानी मन्दिर बरसाना धाम श्री राधा रानी मन्दिर बरसाना धाम
Barsana, 281405

�� राधा रानी की जय �� �� वृषभान दुलारी की जय �� �� बरसाने वाली लाली की जय �� � What's up call 8285417275

श्री राधा रानी मंदिर बरसाना धाम श्री राधा रानी मंदिर बरसाना धाम
Barsana

आप में से जो भी पेज से जुड़कर सेवा करना च

Pandit Devki Nandan Sharma Pandit Devki Nandan Sharma
Barsana
Barsana, 281405

राधे राधे

Arbaz motivation Arbaz motivation
Sanket
Barsana, 281403

Welcome To My Page 📄 I am arbaj yt Gaming Follow and subscribe my chenal Dil se support plz

Shri Radha Rani Temple Barsana Shri Radha Rani Temple Barsana
Barsana Mathura
Barsana

Barsana

Devi Meera Kishori Devi Meera Kishori
Barsana

श्रीमद् भागवत कथा श्री राम कथा श्री भक्तमाल कथा

up-hr touchan8264 up-hr touchan8264
Barsana, 281405

Hii friends Me apne page par touchan ya stunt se related videos upload krta hu aap b stunt ya tochan me dilchaspi rakhte ho to jaldi se follow kr lo hamare page ko 👍

भगवाधारी हिन्दू  "जय श्री राम" भगवाधारी हिन्दू "जय श्री राम"
Barsana

🪔🪔🚩🚩मेरे प्रभु श्री राम आगये है ….🚩🚩🪔🪔 Give Me Supports With ⭐️ Star For Stand This Page

श्रीकृष्णम शरणम श्रीकृष्णम शरणम
Shri Dham Karhala
Barsana, 281405

।। सं गच्छध्वम् सं वदध्वम्।। (ऋग्वेद 10

Achary Hemant Krishan Ji maharaj Achary Hemant Krishan Ji maharaj
श्री ब्रजेश्वरी भवन" कीर्ति मंदिर के पास बरसाना
Barsana, 281405

अधिकारिक सम्पर्क सूत्र - 9897428682/9897382032