Ramveer singh

जय श्री राम ���

Photos from Ramveer singh's post 10/01/2024

सदियां बीत गई पर प्रथा नही बदली।सीता जी के मायके से उनकी ससुराल अयोध्या जाने वाला सामान आप भी देखिए ! ❤️
नेपाल जनकपुर प्रभु श्रीराम जी के ससुराल माँ जनक नन्दिनी माँ जानकी जी के जन्मस्थान जनकपुर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु ,
सोने चांदी के आभूषण, धनुष बाण, चांदी के बर्तन, मेवा,फल की ढेर सारी टोकरियां ट्रक से लदकर कल भारत के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।
जय श्री राम🚩🙏

15/09/2023

कितना विशाल है राम का नाम। इस राम नाम के अमृत का अमृतपान करने से मनुष्यों को प्रारब्धजन्य कष्ट भी कट जाते हैं। श्री रामचरित मानस में वर्णित है:-
मंत्र महामणी विषय व्याल के, मेटत कठिन कुअंक भाल के
अर्थात् राम नाम एक महामणि है। यह राम नाम विषय रूपी विष को शम करके प्रारब्ध के असहनीय कष्ट को सहनीय बनाकर साधक को राम नाम में प्रवृत करता है। प्रारब्ध में विधाता द्वारा माथे पर जो कुअंक (कुलेख-खराब लेख) लिख दिए गए हैं वे कुअंक राम नाम के जाप में मिट जाते हैं। राम सकल स्वरूप है। सारा संसार राम ही तो है। राम जी के बारे में कथन करना, तर्क करना सब मिथ्या है। क्योंकि राम जी हर जगह विराजमान हैं किसी संत से किसी ने पूछा कि आप किस राम की बात कर रहे हैं तो संत जी ने उत्तर दिया:-
एक राम घट-घट में लेटा, एक राम दशरथ का बेटा
एक राम का सकल पसारा, एक राम सब जग से न्यारा
वही राम दशरथ का बेटा, वही राम घट-घट में लेटा
उसी राम का सकल पसारा, वही राम सब जग से न्यारा।
साधु संताें का तो एक ही कथन है कि राम नाम जपने से आत्मिक तथा मानसिक विश्वास बढ़ता है। यदि मनुष्य राम नाम नित्यकर्म में जप करके तो देखे तो उसे स्वयं ही राम नाम जपने की महिला का उत्तर मिल जाएगा।
सांस-सांस से नाम जप, नहीं नाम की होड़
एक सांस में होत है, सिमरन सत्तर करोड़
यहां सिमरन का अर्थ है याद, यानि जो हमारा उपास्य देव है, उसकी याद, उसका नाम, यश, कीर्ति तथा उसकी अच्छाईयों का याद आना ही सिमरन है।

15/09/2023

जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩

Photos from बागेश्वर धाम सरकार's post 14/09/2023
14/09/2023

श्रीराम जय राम जय जय राम

राम नाम की सिद्धि कैसे प्राप्त करे / राम नाम जप अनुभव कैसा होता है – इस दुनिया में राम नाम से बड़ा और कोई भी नाम नही हैं. हमने काफी बार सुना होगा की राम नाम से बड़ा नाम और कोई नही हैं. हमारे प्राचीन समय के ऋषि-मुनि भी हर समय राम का नाम लेते थे. हमारे ऋषि-मुनि भी राम का नाम लेने की सलाह दिया करते थे.

कलयुग में न जप है न तप है और न योग ही है। सिर्फ राम नाम ही इस कलिकाल में प्राणी मात्र का सहारा है। श्री राम चन्द्र जी सहज ही कृपा करने वाले और परम दयालु हैं उस पर उनका नाम तो प्राणी मात्र को अभय प्रदान करने वाला और परम कल्याण कारी है। कलयुग में राम नाम का लिखित जाप सभी पापों को नष्ट कर मुक्ति प्रदान करने वाला है।

!! श्री महाराज !!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!! श्रीराम समर्थ!!
#जयश्रीराम

14/09/2023

जय माता दी 🙏🚩🚩🚩

13/09/2023

सनातन धर्म के विरोध का मुख्य कारण मस्तक-तिलकहीन!जिह्वा मंत्रहीन!
शिक्षा धर्महीन! मन श्रद्धाहीन! हाथ शस्त्रहीन!
🚩🙏 #जयश्रीराम 🙏🚩

13/09/2023

Today,s Best photo
❤❤❤❤❤❤

13/09/2023

राम से बड़ा है राम का नाम, बोलो जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩

Photos from Ramveer singh's post 01/07/2023

श्री बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
जय श्री राम जय जय बागेश्वर धाम सरकार 🙏🚩🚩🚩

30/06/2023
29/06/2023

विष्णु सहस्त्र नाम स्तोत्र पाठ या जप क्यों करें?

भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं , और इनकी पूजा उपासना से जीवन का निर्वाह सहज हो जाता है। श्री हरि विष्णु को हिन्दू धर्म के त्रिदेवों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि जगत का पालन श्री हरि विष्णु जी ही करते हैं। विष्णु जी देवी लक्ष्मी (विष्णुजी की पत्नी) के साथ क्षीरसागर में वास करते हैं। हिन्दू धर्म- शास्त्रों में भगवान विष्णु को श्री हरि, नारायण, नर-नारायण आदि कई नामों से जाना जाता है। इससे श्री हरि की कृपा से सारे काम आसानी से बनने लगते हैं। इसमें भगवान् के सहस्त्र नामों का उल्लेख है। इसके अद्भुत श्लोक हर ग्रह और हर नक्षत्र को नियंत्रित कर सकते हैं परन्तु बृहस्पति की पीड़ा को दूर करने के लिए इसका पाठ अमोघ होता है।

प्रत्येक नाम विष्णु के अनगिनत गुणों में से कुछ गुणों को सूचित करता है। प्रत्येक गुरुवार, सभी एकादशियों, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, राम नवमी, नृसिंह व विष्णु के सभी अवतरण दिवसों; दशहरा, दीवाली, आदि प्रमुख पर्वों पर विष्णु सहस्त्र नाम स्तोत्र पाठ या इनके १००८ पावन दिव्य नामों का यथा संभव न्यूनतम एक या अधिकाधिक जप करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा तो प्राप्त होगी ही साथ ही देवी लक्ष्मी भी मेहरबान होंगी। विष्णु भक्ति सभी कामनाएं पूर्ण करने वाली है। इन्हीं से सभी की उतपत्ति सर्व विदित है। इसके सुनने या पठन से मनुष्य की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की मान्यता है।

विश्वम् अपांनिधि विष्णु अधिष्ठानम वषट्कार। अप्रमत्त भूतभव्यभवत्प्रभुः प्रतिष्ठित भूतकृत स्कन्द। भूतभृत स्कन्दधर भाव धुर्य भूतात्मा। वरद भूतभावन वायुवाहन पूतात्मा वासुदेव। परमात्मा बृहद्भानु मुक्तानां परमागतिः आदिदेव अव्ययः पुरन्दर पुरुषः अशोक साक्षी तारण। क्षेत्रज्ञः तार अक्षर शूर योगः शौरि। योगविदां नेता जनेश्वर प्रधानपुरुषेश्वर अनुकूल नारसिंहवपुः शतावर्त श्रीमान् पद्मी केशव। पद्मनिभेक्षण पुरुषोत्तम पद्मनाभ सर्व अरविन्दाक्ष

शर्व पद्मगर्भ शिव शरीरभृत् स्थाणु। महार्दि भूतादि ऋद्ध निधिरव्यय वृद्धात्मा61सम्भव महाक्ष भावन गरुडध्वज भर्ता। अतुल प्रभव शरभ प्रभु भीम। ईश्वर समयज्ञ स्वयम्भू हविर्हरि शम्भु। सर्वलक्षणलक्षण्य आदित्य लक्ष्मीवान् पुष्कराक्ष समितिञ्जय। महास्वन विक्षर अनादिनिधन रोहित धाता। मार्ग विधाता हेतु धातुरुत्तम दामोदर। अप्रमेय सह हृषीकेश महीधर पद्मनाभ। महाभाग अमरप्रभु वेगवान विश्वकर्मा अमिताशन।

!! श्री महाराज !!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!!श्रीराम जय राम जय जय राम!!
!! श्रीराम समर्थ!!

18/06/2023

सनातन धर्म एक विश्व का महान धर्म है 🙏🏻
बहुत भयानक तूफ़ान आया लेकिन सिर्फ मोबाइल और टीवी में
5 दिन से विज्ञान और धर्म की लड़ाई हो रही है
विज्ञान कह रहा था तूफ़ान 150km गति से द्वारकाधीश से टकराएगा

धर्म कह रहा था हमेशा की तरह हमने मंदिर शिखर पर दो ध्वजा लगा दी है जो गति के हमेशा की तरह दो टुकड़े कर देगा

मंदिर के पुजारियों को दूसरी जगह जाने को कहा तो उन्होंने हमेशा की तरह सूत की रस्सियों से सीमांकन कर दिया और कहा हम कही नहीं जाएंगे द्वारकाधीश का तो जन्म ही ऐसे तूफ़ान में हुवा

आप ये मत मानो की धर्म जीता लेकिन आपको ये मानना पड़ेगा तूफान हमेशा की तरह हार गया। जय श्री कृष्ण 🇮🇳🚩🙏

साभार सनातन धर्म रक्षक

30/05/2023

नमामि गंगे तव पाद पंकजम्, सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम्। भक्तिम् मुक्तिं च ददासि नित्यं, भावानुसारेण सदा नराणाम्।। गंगा दशहरा की हार्दिक शुभेच्छा

22/05/2023

चोरी या गुम हुए मोबाइल का पता लगाने और मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए नई सुविधा -

Photos from Ramveer singh's post 21/05/2023

महादिव्य दरबार जैसीनगर सुर्ख़ी सागर की दिव्य छवि….
जय श्री राम

21/05/2023

*"सुंदरता से बढ़कर चरित्र है, प्रेम से बढ़कर त्याग है,,* *"दौलत से बढ़कर मानवता है, परंतु सुंदर रिश्तों से बढ़कर इस दुनियाँ में कुछ भी नहीं है,,*
🚩 राम राम 🚩
💐🤗🙏 🙏

Photos from Ramveer singh's post 21/05/2023

रात के दो बजे तक लोगो के मन की जिज्ञासा को शांत करते पूज्य सरकार…प्रश्नोत्तरी द्वारा…

21/05/2023

गुरु जी और गुरु मां को बहुत बधाई हो
गुरु जी और गुरु मां को शादी की 18 वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

Photos from Ramveer singh's post 29/04/2023

रात के दो बज रहे थे…आज सरकार सुबह से सागर के मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे…सभी सेवादार ने उनसे अनुरोध किया आप विश्राम कर लीजिए बाहर मौसम भी सही नहीं है…पूज्य गुरुदेव बात मान कर विश्राम के लिए चले भी गए लेकिन बागेश्वर के पगले कहाँ मानने वाले…जय श्री राम के उद्घोष से पूरा निवास गुंजायमान कर दिया…सरकार से अपने प्रिय भक्तों की ये तकलीफ़ देखी नहीं गई और वो पहुँच गए आशीर्वाद देने….हज़ारो की जनता…सिर्फ़ एक दीदार के लिए….अद्भुत प्रेम है ये भक्त और गुरु का…

31/03/2023

जबलपुर में कैलिफोर्निया से आए भक्त के सामने किया ऐलान,15 अगस्त को अमेरिका में फहराएंगे तिरंगा;
बागेश्वर धाम सरकार 🙏🚩

31/03/2023

जो भरा नहीं है भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं ।
वो हिन्दू नहीं ग़द्दार है, जिसको हिन्दुत्व से प्यार नहीं।।
🙏जय श्री राम 🙏

30/03/2023

जय श्री राम जय बागेश्वर धाम सरकार 🙏🚩🚩🚩

30/03/2023

एक बार कृष्ण भगवान हस्तिनापुर महल की राज सभा में बैठे हुए थे कृष्ण भगवान ने कौरवों के राजकुमार दुर्योधन को अपने पास बुलाया और एक कीमती हीरों की पोटली देकर कहा इस सभा में जो भी तुमको श्रेष्ठ लगे उन सभी में यह हीरे बाँट दो
दुर्योधन हीरे लेकर सारी सभा में घूमने लगा,घूम कर वापस आकर हीरो की पोटली कृष्ण भगवान को वापिस करके बोला भगवान इस सभा में कोई भी श्रेष्ठ नहीं है
भगवान श्री कृष्ण मुस्कुराये और फिर वही पोटली पांडवों के ज्येष्ठ राजकुमार युधिष्ठिर को देकर बोले इस सभा में जो भी तुमको श्रेष्ठ लगे उसमे यह हीरे बाँट दो
युधिष्ठिर हीरो की पोटली लेकर सभा का चक्कर लगा कर वापिस आ गए ओर आकर श्री कृष्ण भगवान से कहने लगे भगवान आपने बहुत कम हीरे दिए हैं यहाँ पर तो एक से एक श्रेष्ठ लोग बैठे हुए है
इस पर भगवान श्री कृष्ण ने कहा जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि
खुद की दृष्टि में अगर वासना है खुद की दृष्टि में अगर अहंकार है खुद दृष्टि में अगर क्रोध है तो दुनिया में नुक्स नजर आते हैं अगर खुद का अहंकार मिट जाये ! अगर खुद खुदी मिट जाये ! एकेश्वरवाद वाला बन जाये तो सब जीवों में परमात्मा नजर आता है कोई कम जयादा नहीं सब एक जैसे ही नजर आते हैं।

Photos from Ramveer singh's post 29/03/2023

सरकार का मनमोहक दीदार…
बागेश्वर धाम सरकार

29/03/2023

एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है *नवदुर्गा* के नौ स्वरूप-

1. जन्म ग्रहण करती हुई कन्या "शैलपुत्री" स्वरूप है !
2. कौमार्य अवस्था तक "ब्रह्मचारिणी" का रूप है !
3. विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह "चंद्रघंटा" समान है !
4. नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह "कूष्मांडा" स्वरूप है !
5. संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री "स्कन्दमाता" हो जाती है !
6. संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री "कात्यायनी" रूप है !
7. अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह "कालरात्रि" जैसी है !
8. संसार ( कुटुंब ही उसके लिए संसार है ) का उपकार करने से "महागौरी" हो जाती है !

9. धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार मे अपनी संतान को सिद्धि ( समस्त सुख-संपदा ) का आशीर्वाद देने वाली "सिद्धिदात्री" हो जाती है !

आप सभी को सपरिवार चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ.!!
जय माता दी 🌹🙏

ेटी_मेरी

28/03/2023

"जिसने भी खुद को खर्च किया है I, दुनिया ने उसी को Google पर Search किया है I"

28/03/2023

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप |
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ||

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Budaun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

प्रभु हम भी शरणागत हैं #bageshwardhamsarkar #fbviralreels
#bageshwardhamsarkar #fbviralreels #reels
#bageshwardhamsarkar
जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩 #बागेश्वरधामसरकार #fbreels
जय श्री राम 🙏🚩🚩 #बागेश्वरधामसरकार #reels
जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩 #reels
I've received 8,000 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉
जय हों गुरूदेव 🙏🚩🚩🚩
जय श्री कृष्णा जी 🙏🚩🚩🚩 #reels #viralvideos
साधू जी सीताराम 🙏🚩🚩🚩 #reels #viralvideos #bageshwardhamsarkarvideos

Category

Website

Address


Budaun
243601

Other Public Figures in Budaun (show all)
Nature reels Nature reels
Budaun

https://youtube.com/channel/UCyG6XpahKF-fPOwv8ayDGZA

Farhat khan Farhat khan
MAUJJAMPUR
Budaun, 243641

SELF MADE INDIA

Aman Arya Aman Arya
Budaun

let's learn to speak english 📚

Viresh Anu Viresh Anu
Vill. Tiliyakhata
Budaun, 243639

Public figure

Royal tarik khan youtuber 3M Royal tarik khan youtuber 3M
Budaun

hello dosto hamare Page ko follow karlo

Aditi Yadav Aditi Yadav
Budaun, 243633

This page

𝙨𝙪𝙢𝙞𝙩 𝙜𝙖𝙙𝙖𝙧𝙞𝙮𝙖 𝙪𝙥24 𝙨𝙪𝙢𝙞𝙩 𝙜𝙖𝙙𝙖𝙧𝙞𝙮𝙖 𝙪𝙥24
Budaun

╔══╗ ╚╗╔╝ ╔╝╚╗ ╚══╝ ╔╗ � ║║╔═╦╦╦╔╗ ║╚╣║║║║╔╣ ╚═╩═╩═╩═╝ ╔╗╔╗ ║║║║ ║╚╝║ ╚══╝

Eating Asmr Eating Asmr
Budaun, 243630

Loding 100k......

रजत प्रताप सिंह रजत प्रताप सिंह
Budaun

ज़िला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूँ

Fun X78 Fun X78
Budaun, 243630

Hello Mere Doston Ager meri video psnd aati hai to like karna nahi ati hai to camment karna Thnks bro

raovivekyadavvivek raovivekyadavvivek
Budaun, BADAUN

Amazing movis channel Amazing movis channel
Badaun
Budaun

this page is only for stady knowledge