Indra Kumar Garg Chadi

Indra Kumar Garg Chadi

community health officer

15/03/2022
17/10/2021

अतुलनीय जीवन,अपूरणीय क्षति.... श्रृद्धा सुमन।
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल जी मदेरणा का निधन। किसान वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति।
एक छोटे से गांव चाडी से एक साधारण किसान परिवार मे जन्म... महात्म्य लिछमणराम जी,परसराम जी,महिपाल जी,
मारवाड़ की विभूतियों की महान विरासत को नमन।

15/10/2021

"मिसाइल मैन" के नाम से विश्वविख्यात, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

16/09/2021

श्री वीर तेजाजी महाराज के 918वें बलिदान दिवस एवं वृक्ष की रक्षार्थ​ खेजली की 363वीर शहीद वीरांगनाओं को शत् शत् नमन एवंसामाजिक साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव जी की मेला दशमी की आप सभी मित्रों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

10/09/2021

ले आ उबी ढाणी के आगे... 🤣

किसी ने ताने में कह दिया इन रेत के धोरों में तेरे ढाणी और झोपड़ी की क्या कीमत आएगी। आज वक्त की बात है ! देश की आन बान शान के सितारों की लाइने लगी हैं ढाणी के पास.....
। धन्यवाद
जिस भी शख्स ने कैद की तस्वीर।

10/09/2021

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरूमे देव सर्व कार्येषु सर्वदा।

भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव की
आपको व आपके पूरे परिवार और मित्रों
को हार्दिक शुभकामनाएं।

गणेश जी महाराज रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ सहित आपके घर में सदैव विराजमान रहें।

15/08/2021

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के
75 वें स्वतंत्रता दिवस अर्थात स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई l

हमें भारतीय होने पर गर्व है l

जय हिंद
वंदेमातरम्

01/08/2021

मित्र उसी को जानना चाहिए जो उपकारी हो, सुख-दुःख में हमसे समान व्यवहार करता हो और अनुकम्पा करने वाला हो l

बुद्ध ने कहा है कि पराया धन हरने वाले, बातूनी, खुशामदी और धन के नाश में सहायता करने वाले मित्रों को अमित्र जानना चाहिए।

मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं I

01/07/2021

चिकित्सक भगवान का रूप होते हैं, यह लंबे समय से सुनते आ रहे थे लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी के इस बुरे दौर में हमने इसे साक्षात देख भी लिया l

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई l

30/06/2021

में झारखंड कि दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास ने मिक्स्ड डबल में स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाज पति-पत्नी की जोड़ी को ढेरों बधाई।🏅🏅

24/06/2021

हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग के महान कवि संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले कबीर दास जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया था।

22/03/2021

बहुत आभार आप सबका,
जिनसे मिलता रहता है मार्गदर्शन,,
न देखा कभी न मिलन हुआ,
फिर भी मिला बहुत अपनापन,,
फेसबुक के भी हम आभारी हैं
जो बने हमारे संपर्क माध्यम से
हम उम्र,मित्र और अग्रज जिन्होंने
मेरे जन्मदिन पर स्नेहाशीष की कर दी बारिश भिगो दिया अंतर्मन
ऐसे सभी महानुभावो का हार्दिक
आभार औऱ बहुत-बहुत अभिनन्दन !

कल दिनांक 21 मार्च को आप सभी मित्रों,स्नेहीजनों,बड़ो के स्नेह आशीष,दुलार और अपनेपन से ओत-प्रोत शुभकामनाएं, बधाई सन्देश बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।
मैं बहुत खुशी और आदर के साथ आप सब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ और
आशा करता हूँ कि सदैव इसी तरह आपका स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे मिलता रहेगा।
🙏🙏🙏🙏
आपका ही
इन्द्र कुमार गर्ग चाडी

13/03/2021

एक दौर का अंत

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार दप्पू खान जी भाडली अब इस संसार मे नही रहे। आपके मृत्यु की खबर सुन स्तब्ध हूँ।भगवान दप्पू खान भाडली की आत्मा को शांति प्रदान करे। आपकी मधुर वाणी से कभी कभी गोल्डन फोर्ट में सुनने को मिलती थी अब उस पर विराम लग गया है।आपकी मूमल अब कोई नही सुनाएगा

शत शत नमन धापू खान

02/08/2020

माननीय गृहमंत्री श्रीमान अमित शाह ने अपने शरीर मे शुरुआती लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच करवाई जिसमें जांच की रिपोर्ट पाजेटिव आई है,डाक्टरों की सलाह से अस्पताल मे भर्ती हुए।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

04/07/2020

‪युवाओं के आदर्श, भारतीय संस्कृति एवं वेदान्त दर्शन को विश्व मंच पर स्थापित करने में वाले महान् संत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। ‬

14/04/2020

एक महान व्यक्ति जिसने हमारा भविष्य लिखा, जिसने हमारा सब कुछ लिखा, जिसकी वजह से आज हमारा अस्तित्व है, जिसकी वजह से हम आज सर उठा के जी रहे हैं।
*....डॉ. बी.आर.अम्बेडकर......*

हे महामानव
हमको गुलामी से मुक्त करके
देश को मजबूत संविधान देनें के लिये
आपने जो परिश्रम किया है
उसके लिये आपको कोटी कोटी नमन

भारतीय संविधान निर्माता, महामानव, विश्वरतन, भारत के प्रथम कानून मन्त्री, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 129 वी जयंती की आप सभी देशवासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,,,
💐💐💐💐💐💐✍️

घर में रहें! सतर्क रहे! सुरक्षित रहे!!

इन्द्र कुमार गर्ग चाडी
जिलामंत्री
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा फलोदी

31/10/2019

आजाद भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रनायक को शत शत नमन।

27/05/2019

प्रखर राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ नेता एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Gadkari जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों यही ईश्वर से कामना है।

17/12/2018

हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा,
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं,
गीत नया गाता हूं.

08/11/2018

Celebrate and enjoy the Festival of Lights

03/10/2018

प्रखर वक्ता, ओजस्वी, हृदय सम्राट जोधपुर के लाडले सांसद माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भाईसाहब गजेन्द्रसिंह शेखावत "गज्जू बन्ना" को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !

Photos from Indra Kumar Garg Chadi's post 19/09/2018

श्री वीर तेजाजी महाराज के 915वें बलिदान दिवस एवं वृक्ष की रक्षार्थ​ खेजली की 363वीर शहीद वीरांगनाओं को शत् शत् नमन एवंसामाजिक साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव जी की मेला दशमी की आप सभी मित्रों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

17/09/2018

भारत के गौरव को विश्व मानचित्र पर आलोकित करने वाले मनीषी, महान कर्मयोगी, अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व से भारत वर्ष के प्रधानसेवक का पद सुशोभित करने वाले, अहर्निश राष्ट्र चिन्तन में रत राष्ट्रऋषि परम आदरणीय श्री Narendra Modi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।
आपकी सुदीर्घ आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना करता हूँ।

05/09/2018

दीन-दुखियों की सेवा का संदेश देने वालीं, भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

05/09/2018

महान चिंतक, शिक्षाविद, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर नमन एवं शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनायें।
एक आदर्श शिक्षक एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डॉ. राधाकृष्णन

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राजनीति में आने से पहले अपने जीवन के 40 साल अध्यापन कार्य में बिताए थे। उनका मानना था कि बिना शिक्षा के इंसान कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है। इसलिए इंसान के जीवन में एक शिक्षक होना बहुत जरूरी है। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाने की बात कही थी।

जब वे विद्यार्थी थे उस समय उनके कुछ मित्र विदेश में पढ़ने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने राधाकृष्णन से पूछा, आप विदेश पढ़ने नहीं जायेगें? तो उन्होंने बहुत ही निर्भीक होकर उत्तर दिया, पढ़ने नहीं पढ़ाने जाऊँगा। उनकी बात आगे चलकर सही सिद्ध हुई और 1922 में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने उन्हें “द हिन्दू व्यू ऑफ लाइफ“ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया। इस प्रकार भारतीय विचारों और संस्कारों का संचार पाश्चात्य जगत में करके भारत और भारतीयता की अलख जगाई।

इन दिनों जब शिक्षा की गुणात्मकता का ह्रास होता जा रहा है और गुरु-शिष्य संबंधों की पवित्रता को ग्रहण लगता जा रहा है, उनका पुण्य स्मरण फिर एक नई चेतना पैदा कर सकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया वह निश्चय ही अविस्मरणीय रहेगा। उनकी मान्यता थी कि यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाए तो समाज की अनेक बुराइयों को मिटाया जा सकता है। वे छात्रों को अपने आचरण में उच्च नैतिक मूल्यों को उतारने के लिए प्रेरित करते थे। दर्शन जैसे गंभीर विषय को भी वे अपनी शैली की नवीनता से सरल और रोचक बना देते थे। उनका कहना था कि मात्र जानकारियाँ देना शिक्षा नहीं है। शिक्षा का लक्ष्य है, ज्ञान के प्रति समर्पण की भावना और निरंतर सीखते रहने की प्रवृत्ति। वह एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति को ज्ञान और कौशल दोनों प्रदान करती है तथा इनका जीवन में उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त करती है। करुणा, प्रेम और श्रेष्ठ परंपराओं का विकास भी शिक्षा के उद्देश्य हैं। जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होता और शिक्षा को एक मिशन नहीं मानता तब तक अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती है। उनका कहना था कि शिक्षक उन्हीं लोगों को बनाया जाना चाहिए जो सबसे अधिक बुद्धिमान हों। शिक्षक को मात्र अच्छी तरह अध्यापन करके ही संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए। उसे अपने छात्रों का स्नेह और आदर अर्जित करना चाहिए। सम्मान शिक्षक होने भर से नहीं मिलता, उसे अर्जित करना पड़ता है। वे कहते थे कि विश्वविद्यालय गंगा-यमुना के संगम की तरह शिक्षकों और छात्रों के पवित्र संगम हैं। विश्वविद्यालय जानकारी बेचने की दुकान नहीं हैं, वे ऐसे तीर्थस्थल हैं जिनमें स्नान करने से व्यक्ति को बुद्धि, इच्छा और भावना का परिष्कार और आचरण का संस्कार होता है। उच्च शिक्षा का काम है साहित्य, कला और व्यापार-व्यवसाय को कुशल नेतृत्व उपलब्ध कराना।

अमरीका में भारतीय दर्शन पर उनके व्याख्यान बहुत सराहे गए। उनके व्यक्तित्व और विद्वत्ता से प्रभावित होकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने धर्म और नीतिशास्त्र विषय पर एक चेयर की स्थापना की और उसे सुशोभित करने के लिए डॉ. राधाकृष्ण को आमंत्रित किया। सन 1939 में जब वे ऑक्सफोर्ड से लौटकर कोलकाता आए तो पंडित मदनमोहन मालवीय के अनुरोध पर वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बनें। सन 1962 में वे भारत के राष्ट्रपति चुने गए। देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचकर भी वे सादगी भरा जीवन बिताते रहे। 17 अप्रैल 1975 को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। यद्यपि उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया तथापि उनके विचार वर्षों तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। डॉ राधाकृष्णन विवेकानंद और वीर सावरकर को अपना आदर्श मानते थे। इनके बारे में इन्होंने गहन अध्ययन किया था। अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से उन्होंने समूचे विश्व को भारतीय दर्शनशास्त्र से परिचित कराने का प्रयास किया। शिक्षा और राजनीति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ. राधाकृष्णन को सर्वोच्च अलंकरण “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया। आवश्यकता है उनके विचारों को नई शिक्षा निति में आत्मसात कर भारतीय दर्शन वैश्विक धरातल पर उतारने की। उनकी जयंती पर शिक्षक उनके विचारों को अपने विद्यार्थियों में बीजारोपण करें जिससे आने वाली पीढ़ी आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागी हो।

03/09/2018

श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव " जन्माष्टमी " के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई l

गोविंद आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न, सुखी और समृद्ध रखते हुए आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करे l

16/08/2018

वीर भूमि भारत को परमाणु शक्ति का दर्जा दिलवाने वाले
"सुपरमैन" भारत रत्न जन जन के नायक हम सबके मार्गदर्शक प्रखर राष्ट्रवादी महानायक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी हमारे बीच नही रहे।
हम उनको रुंधे ह्रदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
शत शत नमन
सादर वंदन।।

11/08/2018

भाईसाहब नारायण जी पंचारिया सांसद राज्यसभा व पूर्व जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाये

03/08/2018

आप सभी का राजस्थान गौरव यात्रा में स्वागत है ।
फलोदी जिला की वाहन चेक पोस्ट देसूरी मे रहेगी
आप सभी अपने अपने वाहनों की एंट्री कराकर ही आगे प्रस्थान करें ।

विधानसभा फलोदी
विधानसभा लोहावट
विधानसभा शेरगढ़
के सभी 15 मंडलो की

निवेदक:-
रेंवत सिंह राजपुरोहि
जिलाध्यक्ष
फलोदी

27/07/2018

राष्ट्र को अपने ज्ञान से सींचने वाले, विज्ञान के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर अपनी पहचाने दिलाने वाले, परम सुहृदयी, भारत रत्न माननीय श्री डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी आजाद की पुण्यतिथि पर पावन स्मरण। आप भारत के लिए सदा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे।

27/07/2018

महाभारत और चार वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस "गुरू पूर्णिमा" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरूजनों का आशीर्वाद सभी के जीवन में बरसता रहे और उनकी असीम अनुकम्पा से हम सभी जीवन में प्रगति करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Photos from Indra Kumar Garg Chadi's post 26/07/2018

लिपट कर बदन कई तिरंगे में आज भी आते हैं
यूँ ही नहीं दोस्तों हम आजादी मानते हैं !!

#कारगिल_विजय की 19वीं वर्षगांठ सब देश वासियो को शुभकामनाये और कारगिल में हमारी विजय की दास्तान लिखने वाले बहादुर जवानों को सादर नमन |

25/12/2017

आज यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। उन्हें ह्रदय की असीम गहराइयों से शुभकामनाएं देते हुए आइये आनंद लेते हैं उनकी एक प्रसिद्ध कविता का :

🙏🏼 अतिशय सुंदर कविता 🙏🏼

जब मन में हो मौज बहारों की
चमकाएँ चमक सितारों की,
जब ख़ुशियों के शुभ घेरे हों
तन्हाई में भी मेले हों,
आनंद की आभा होती है
*उस रोज़ 'दिवाली' होती है ।*

जब प्रेम के दीपक जलते हों
सपने जब सच में बदलते हों,
मन में हो मधुरता भावों की
जब लहके फ़सलें चावों की,
उत्साह की आभा होती है
*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब प्रेम से मीत बुलाते हों
दुश्मन भी गले लगाते हों,
जब कहींं किसी से वैर न हो
सब अपने हों, कोई ग़ैर न हो,
अपनत्व की आभा होती है
*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब तन-मन-जीवन सज जाएं
सद्-भाव के बाजे बज जाएं,
महकाए ख़ुशबू ख़ुशियों की
मुस्काएं चंदनिया सुधियों की,
तृप्ति की आभा होती है
*उस रोज़ 'दिवाली' होती है ।*

-- श्री अटलबिहारी वाजपेयी

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jodhpur City?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


V./p. Chadi
Jodhpur City