Indira Singh BJP

Indira Singh BJP

Politician
|| निवर्तमान जिला मंत्री, भाजपा, मुजफ्फरपुर (बिहार)
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ||

25/03/2024

महापर्व होली की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!

प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे, भगवान श्रीहरि से यही प्रार्थना है।

11/01/2024

शुचिता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति "जय जवान-जय किसान" के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

राष्ट्रोत्थान एवं जनकल्याण हेतु समर्पित आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

30/08/2023

रेशम के धागों का मजबूत बंधन,
चावल रोली और चन्दन से चमकते माथे ।।

भाई - बहन के पवित्र रिश्तों की मजबूत डोर के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।।

#रक्षाबंधन२०२३

23/08/2023

ये नया भारत है...🇮🇳✌️🔥🥰
चांद विजयी की आदत है।।✌️😍
जय हिंद🇮🇳
जय इसरो 🇮🇳😍✌️✌️

21/08/2023

आजीवन रामभक्ति के पथ पर निर्भीक और निडर भाव से चलने वाले प्रखर रामभक्त, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

सनातन आस्था के केंद्र राम मन्दिर हेतु किए गए आंदोलन में आपके द्वारा निभाई गई भूमिका सदैव उल्लेखनीय और अविस्मरणीय रहेगी।

21/08/2023

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जमीन से जुड़े निषाद समाज के बेटे भाजपा के छोटी इकाई से जिला अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी और फिर बिहार विधान परिषद सदस्य तक के सफर को तय करने वाले श्री हरि साहनी जी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाने की बहुत-बहुत बधाई।। एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार।।🙏🙏
Indira Singh BJP
पूर्व जिला मंत्री भाजपा सह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर।।

21/08/2023

आप सभी को नागपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान शिव और नाग देवता आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा आपके जीवन में सदैव सुख, समृद्धि, खुशहाली बनी रहे।

इन्दिरा सिंह
पूर्व जिला मंत्री भाजपा सह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर बिहार

18/08/2023

आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

आपकी देशभक्ति, साहस और विचारों ने सदैव देश को प्रेरित किया है। स्वतंत्रता आंदोलन में आपके योगदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

16/08/2023

कर्तव्य के पुनीत पथ को
हमने स्वेद से सींचा है,
कभी-कभी अपने अश्रु और—
प्राणों का अर्ध्य भी दिया है।
किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में—
हम कभी रुके नहीं हैं।
किसी चुनौती के सम्मुख
कभी झुके नहीं हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत रत्न" श्रद्धेय प0 अटल बिहारी वाजपेयी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत रत्न" श्रद्धेय प0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन।

Photos from BJP Bihar's post 15/08/2023
Photos from Indira Singh BJP's post 15/08/2023

आज राष्ट्र के इस अमृतकाल के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर माननीय भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री रंजन कुमार जी ने जिला भाजपा कार्यालय पर हम सभी भाजपा कार्यकर्तागण के उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया।
आप सभी आदरणीय कार्यकर्तागण, भाईयों बहनों एवं किसान नौजवानों, बच्चों को स्वतंत्रतादिवस की हार्दिक बधाई,एवं शुभकामनाएँ ...।
इन्दिरा सिंह
निवर्तमान जिला मंत्री भाजपा सह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर बिहार।।

14/08/2023

आप सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आजादी का यह पर्व हमें ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान का स्मरण कराता है, बल्कि हजारों राष्ट्रचिंतकों द्वारा संजोये गए 'स्वर्णिम भारत' के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

आइए, हम सब मिलकर सृजनता की ज्योति से राष्ट्र चेतना, राष्ट्रहित और भारत उदय के संकल्प की आधारशिला रखें।

साथ ही इस पुण्य अवसर पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व वीर जवानों के समर्पण एवं बलिदान को नमन करें।
जय हिन्द!

26/07/2023

माँ भारती के वीर सपूतों के अतुलनीय शौर्य एवं बलिदान का परिचायक "कारगिल विजय दिवस" की वर्षगांठ पर समस्‍त सेना के जवानों की वीरता एवं साहस को सादर नमन।

अकल्‍पनीय शौर्य और साहस दिखाते हुए मॉं भारती की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।

23/07/2023

स्वराज की मांग रखने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जनक, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

22/07/2023
22/07/2023

सभी देश वासियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई!

आइए, आज इस पावन अवसर पर 'राष्ट्रीय ध्वज' के मान-सम्मान के प्रति त्याग व समर्पण भाव के साथ कर्तव्य-पथ पर सतत डटे रहने हेतु संकल्पित हों।

जय हिंद!

14/07/2023

वैज्ञानिकों की 3 वर्ष की तपस्या, साधना और मेहनत के बाद स्पेसशिप चांद को जीतने के लिए सफलता पूर्वक अंतःक्षेपित कर दिया गया है।।

ISRO के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों व मिशन की सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं।
🇮🇳💪

14/07/2023

महागठबंधन सरकार की पुलिसिया गुंडागर्दी के लाठीचार्ज में बिहार ने अपने एक निष्ठावान एवं मजबूत कार्यकर्ता को खो दिया।
जहानाबाद भाजपा के महामंत्री विजय कुमार सिंह जी बिहार की जनता का आवाज उठाते हुए बलिदान हो गए। मैं उनकी निर्मम हत्या की तीव्र निंदा करती हूं एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
उनकी हत्या बिहार में लोकतंत्र की हत्या है, बिहार और विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास है।😥🙏

10/07/2023

कुशल संगठनकर्ता, जनप्रिय राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।।

03/07/2023

।।हर हर महादेव।।

साधना, भक्ति व आध्यात्मिक चिंतन के पवित्र और पावन "श्रावण मास" के आरंभ की आप सभी शिवभक्तों व सनातनी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव जी से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हूँ।
हर हर महादेव 🔱🙏

23/06/2023

'एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे' - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी

आजादी के बाद देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्रथम बलिदानी योद्धा, भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन l।

#इन्दिरा_सिंह
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर
पूर्व जिला मंत्री, भाजपा मुजफ्फरपुर, बिहार

12/06/2023

वरिष्ठ भाजपा नेत्री,MDDM कॉलेज कि प्राचार्या हमारी अभिभाविका दीदी आदरणीया डॉ. ममता रानी जी आपके जन्मदिन पर आपको मेरी और से हार्दिक बधाई एवं आपके सफल भविष्य हेतु शुभकामना।
इंदिरा सिंह,
पूर्व जिला मंत्री,भाजपा मुज़फ्फरपुर,बिहार,
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा,मुज.।

28/05/2023

सावरकर माने तेज,
सावरकर माने त्याग,
सावरकर माने तप,
सावरकर माने तत्व,
सावरकर माने तर्क,
सावरकर माने तारुण्य,
सावरकर माने तीर,
सावरकर माने तलवार।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, प्रखर विचार वीर विनायक दामोदर सावरकर जी जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन🙏🙏


इन्दिरा सिंह
पूर्व जिला मंत्री भाजपा #सह पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा,महिला मोर्चा, मुजफ्फरपुर

Photos from Indira Singh BJP's post 27/05/2023

आज भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री जी आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की ओर से नवनिर्मित संसद भवन में स्थापित करने हेतु राजदंड का प्रतीक पारंपरिक सेंगोल तमिलनाडु के विद्वान आचार्यो के द्वारा पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा प्राप्त किया।
उक्त राजदंड #सेंगोल को आजादी के बाद अंग्रेज शासक लार्ड माउंटबेटन ने तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व. नेहरू जी को सौंपा था जिसे स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में रखने के बजाय इलाहावाद संग्रहालय में रखवा दिया था इससे देश की जनता पिछले 70 वर्षों से बेखबर थी।

इंदिरा सिंह पूर्व जिलामंत्री भाजपा मुजफ्फरपुर,
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर।

23/05/2023

फिर बेटियों ने लहराया परचम।देश के सबसे कठिन परीक्षा,संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में बक्सर,बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने प्राप्त किया दुसरा स्थान। 2022.

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Muzaffarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

Category

Website

Address

Muzaffarpur
843321

Other Politicians in Muzaffarpur (show all)
Wasim Akhtar Wasim Akhtar
Muzaffarpur

Plitician

Tulsi Ray Tulsi Ray
Khempur
Muzaffarpur

तुलसी राय राजद नेता 98 साहेबगंज विधानसभा

Vivek Kumar Kishan Vivek Kumar Kishan
Muzaffarpur

जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी

Gaurav sevek raju Danveer Gaurav sevek raju Danveer
Muzffarpur
Muzaffarpur, 842001

it cell

Nidhi Rani Nidhi Rani
Muzaffarpur, 843126

बीजेपी

Dr. Kumari Rajmani Dr. Kumari Rajmani
Near Bhagwanpur Block
Muzaffarpur, 842001

Dr. Kumari Rajmani is a Indian politician from the state of Bihar belonging to the RJD.

Raja Gandhi Raja Gandhi
Sahebganj
Muzaffarpur

Jai shree ram ����

Abdul Mannan Hashmi AIMIM Abdul Mannan Hashmi AIMIM
Muzaffarpur, 843113

AIMIM उपाध्यक्ष मडवन प्रखंड

Kushwaha ravi singh Kushwaha ravi singh
Patna
Muzaffarpur, 84311

भीम आर्मी अजाद समाज पार्टी (काशीराम)( ASP) पद : प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवता

Ajay Kumar Ajay Kumar
Muzaffarpur

अजय कुमार , भाजपा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी मीनापुर

Er. Sunil Sahani Er. Sunil Sahani
Muzaffarpur

Political Worker पूर्व महासचिव बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड)

Pankaj Kumar Pankaj Kumar
Chhajan Gonu
Muzaffarpur, 844127

social worker