Uttam Savera News

Uttam Savera News

Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breakin

नई सोच के साथ, 'उत्तम सवेरा' समाचार में आपका स्वागत है – सिर्फ और सिर्फ सच दिखाने का कोशिश किया जाता है झूठ, अफवाह को यह चैनल कतई भी फॉलो नहीं करता है| उत्तम सवेरा के संपादक उत्तम बिराडे हैं, अधिनियम 1867 के अंतर्गत समाचार पत्र को पंजीकृत है| Add. 286 Ekta agar GHB Parvat Surat Gujarat, +91-8866298055 ,+91-9879292977, वाराणसी कार्यालय - अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश), +91-7275353028

11/12/2023

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन, राष्ट्रपति पहली बार बतौर मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल, काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगी, स्नातक में कुल 65089 छात्रों को डिग्री मिलेगी, जिसमें एक ट्रांसजेण्डर, 28664 छात्र और 37024 छात्राएं शामिल हैं। वहीं स्नातकोत्तर में 12529 उपाधि दी जाएगी। इसमें 4029 छात्र और 8500 छात्राएं हैं। वहीं शोध उपाधि 73 छात्रों को दी जाएगी। जिसमें 43 छात्र और 30 छात्रांए हैं। वहीं कुल 65 स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें 14 छात्र और 51 छात्राएं हैं।

08/12/2023

वाराणसी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री, 25 फुट ऊंचे अमृत कलश का भूमा घाट पर हुआ स्थापना , उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक https://youtu.be/AJKKoVxsSnY
वाराणसी। सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन किया गया। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज वाराणसी में आयोजित "विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम को संबोधित किया इसके बाद केदारघाट स्थित भूमा अध्यात्म पीठ द्वारा "अराधना दिवस" के अवसर पर भूमा घाट पर 25 फुट ऊंचे अमृत कलश पर नटराज विग्रह की स्थापना की गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज काशी में भूमा आध्यात्म पीठ द्वारा नटराज विग्रह का लोकार्पण हुआ हैं। मां गगा के तट से अद्भुत चित्रण दिख रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज गुरू जी का आशीर्वाद मिला,बाबा विश्वनाथ धाम में जाकर बाबा का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बाबा के नगरी में लोग मोक्ष के लिए आते हैं,आज काशी का विस्तार हो रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन रहा। काशी आने के लिए देश एवं विदेश के लोग तैयार हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी आप सभी के सेवा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने भव्य रामलाल के मंदिर का लोकार्पण करेंगे। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या में 50 करोड़ से अधिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहां पर सड़क, हवाईअड्डे,रेलवे को बेहतर किया गया हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में बहुमत के साथ जीत हासिल की है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है
वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

06/12/2023

इतिहास में पहली बार, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि, 45वां दीक्षांत समारोह काशी विद्यापीठ, कुलपति प्राे. आनंद कुमार त्यागी https://youtu.be/pqV-PJM9iZA
वाराणसी। समाज के सबसे निचले पायदान तक पहुंचना महात्मा गांधी #काशी विद्यापीठ का मकसद है इसी को दृष्टिगत रखते हुए काशी विद्यापीठ ने शक्ति नगर में अपना एक कैंपस खोला है ताकि वह वहां के गरीब, आदिवासी बच्चों के लिए कम फीस में शिक्षा उपलब्ध करा सके। उक्त बातें कुलपति ने आज 45 में दीक्षांत समारोह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45 वे #दीक्षांत समारोह में स्नातक में कुल 65089 उपाधि दी जाएगी। जिसमें 28064 छात्र 37024 छात्रा एवं 01 ट्रांसजेंडर है स्नातकोत्तर में कुल 12529 उपाधि दी जानी है जिसमें 4029 छात्र 8500 छात्रा है । शोध में कुल 73 उपाधि दी जानी है जिसमें 43 छात्र 30 #छात्रा शामिल है तथा डी.लिट. की उपाधि प्रोफेसर सुशील कुमार गौतम (शारीरिक शिक्षा विभाग विद्यापीठ) को दी जानी है। समारोह में कुल 65 स्वर्ण पदक दिए जाने हैं जिसमें से 14 छात्र तथा 51 छात्र सम्मिलित हैं।उपयुक्त स्वर्ण पदकों में से ही विशेषीकृत स्वर्ण पदक जो विभिन्न विभूतियों एवं संस्थाओं के नाम से छात्र-छात्राओं को दिए जाने हैं।ऐसे 14 विशेषीकृत स्वर्ण पदक एवं 02 उत्कृष्ट खिलाड़ियों जिसमें 01 महिला एवं 01 पुरुष को दिए जाने हैं। ये विशेषीकृत उपाधियां राष्ट्रपति द्वारा दी जाएंगी जिनका विवरण निम्नवत है:
1.बी.ए.(संस्कृत)सर्वोच्च अंक में प्रोफेसर अमरनाथ पांडे स्मृति स्वर्ण पदक, शिखा को दिया जाएगा।2.एलएलबी में कृष्ण वासुदेव स्मृति स्वर्ण पदक, संजना उपाध्याय को दिया जाएगा।
3. एम.ए हिंदी में डॉक्टर शंभू नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, अभिषेक मौर्या को दिया जाएगा।
4. एम.ए. हिंदी में डॉक्टर शंभू नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, कुमारी नैना को दिया जाएगा।
5.एम.ए संस्कृत में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती स्वर्ण पदक, कुमारी ट्विंकल पाठक को दिया जाएगा।
6. एम.ए इतिहास में रामजनम सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, प्रीतम प्रसाद को दिया जाएगा।
7.एम.एफ.ए में डॉक्टर शरद बंसल स्मृति स्वर्ण पदक, धीरज कुमार नीरज को दिया जाएगा।
8. एम.ए इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर दूधनाथ चतुर्वेदी स्मृति स्वर्ण पदक, संसृता सिंह को दिया जाएगा।
9.एम.सी.ए (2 वर्षीय प्रोग्राम) में सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्वर्ण पदक, विनय तिवारी को दिया जाएगा।
10.एम.बी.ए में सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्वर्ण पदक, सुनंदा यति को दिया जाएगा 11.एम.एस.डब्ल्यू में प्रोफेसर सी. पी. गोयल स्मृति स्वर्ण पदक,अंजलि चौरसिया को दिया जाएगा।
12. स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने के लिए डॉक्टर विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, मनीषा मौर्या को दिया जाएगा।
13.स्नातक कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने के लिए डॉक्टर भगवान दास स्मृति स्वर्ण पदक, शगुन सिंह को दिया जाएगा।
14.एम.ए पत्रकारिता एवं जनसंचार में श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक,आयुषी तिवारी को दिया जाएगा।
15.उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरुष में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता , सिद्धांत सेठ को दिया जाएगा।
16.उत्कृष्ट खिलाड़ी महिला में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पेनकॉक सिलाट प्रतियोगिता, अंजलि पटेल को दिया जाएगा।
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

04/12/2023

बीजेपी वालों ने भारत माता की जय बोल-बोल करके अग्निवीर व्यवस्था लागू कर दी, अखिलेश यादव
https://youtu.be/-nz5d2HOTOw
वाराणसी। चोलापुर आयर बाजार में आयोजित बिरहा दंगल के समापन समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने काशी से लोकसभा चुनाव का फूंका बिगुल,काशी से बदलाव का आह्वान, बोले, आप बीजेपी की सरकार को हटाओ अग्निवीर की व्यवस्था को भी हटाने का हम लोग काम करेंगे। यह आधी अधूरी नौकरियां जो 4 साल की दी जा रही है इससे हमारे देश की सुरक्षा नहीं हो सकती। सुरक्षा तभी मिलेगी जब अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म होगी
वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

03/12/2023

काशी में आईएफएफसी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव पर फिल्मी हस्तियों का लगा तांता अभिनेत्री, सोम्या टण्डन https://youtu.be/A234r4fkbvs
वाराणसी। छठवां सांस्कृति पर्यटन का अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव वाराणसी जिसमें फिल्मों के प्रदर्शन रहे और साथ ही फिल्मकारों और फिल्मी हस्तियों का तांता लगा था | जहां फिल्मोत्सव के पहले दिन प्रकाश झा जैसे दिग्गज फिल्म निर्देशक पूरे दिन दर्शकों के साथ दर्शकों के बीच रहे आईएफएफसी उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फिल्म केवल उत्तर प्रदेश के फिल्म निर्माताओं या उत्तर प्रदेश विशेष पर बनी कोई फिल्म के लिए दिया जाता है समापन समारोह की गेस्ट ऑव ऑनर थी भाभी जी घर पर हैं की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोम्या टण्डन रही उन्होंने भाभी जी घर पर है जो एक चर्चित सीरियल रहा है हालांकि तमाम फिल्मों में भी कर चुकी है
वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

30/11/2023

गड़ौली धाम संस्थापक पंचतत्व में विलीन हुए, सुनील ओझा, मंत्री-विधायक मौजूद रहे https://youtu.be/jQUx8medOwI
वाराणसी। कछंवा गड़ौली धाम के संस्थापक सुनील भाई ओझा पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार धाम के ही गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र विरल और छोटे बेटे रूत्वीज ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी, बहुएं, गोद ली बेटी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सम्राट चौधरी सहित विधायक सांसदों ने उन्हें पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार तक होने वाले पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक तिवारी, काशी क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।इस दौरान उनके परिजनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बेटी गंगा ने भी चरण छूकर अपने बाबा को विदाई दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पास ही गंगा घाट पर सजाई गई चिता तक ले जाया गया। हर हर महादेव सहित तमाम जयकारों के बीच उनके बेटों विरल और रूत्वीज ने चिता में आग लगाई। लोगों ने नम आंखो से उन्हें अलविदा कहा।

वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

28/11/2023

बरेका निर्मित 10,000 वें लोको को हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रों को समर्पित किया बासुदेव पांडा महाप्रबंधक https://youtu.be/5Agx_MFCfwg बनारस रेल इंजन कारखाना के न्यू लोको टेस्ट शॉप में आज दिनांक 28 नवम्बर, 2023 को महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने पुष्पों से सुसज्जित बरेका निर्मित 10,000वें लोको WAP7 का विधिवत पूजन के उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रों को समर्पित किया । साथ ही महाप्रबंधक ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कीर्तिमान हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेहनत तथा कार्यकुशलता का परिणाम है।

बनारस रेल इंजन कारखाना जिसे पहले डीजल रेल इंजन कारखाना के नाम से जाना जाता था, ने ALCO लोको तकनीक पर आधारित पहला लोकोमोटिव तैयार करके अपनी यात्रा शुरू कर न केवल रेल इंजनों के उत्पादन में कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि रेल इंजनों की अश्व शक्ति में वृद्धि के साथ ही नयी-नयी तकनीक का भी विकास किया है । वर्ष 2017 से बरेका ने विद्युत लोको का निर्माण शुरू किया । वर्तमान में बरेका रेलवे के लिए यात्री सेवा हेतु WAP7 और मालवाहक हेतु WAG9 इंजनों के निर्माण के साथ ही गैर रेलवे ग्राहकों एवं निर्यात के लिए रेल इंजन का उत्पाादन कर रहा है । अब तक बरेका 1687 विद्युत लोकोमोटिव, 7498 डीजल लोकोमोटिव, 172 निर्यातित लोकोमोटिव, गैर रेलवे ग्राहक हेतु 634 लोकोमोटिव, 01 डुएल (डीजल+विद्युत) मोड लोकोमोटिव, 08 डीजल से इलेक्ट्रिक में परिवर्तित लोकोमोटिव का निर्माण किया है।

उल्लेखनीय है कि बरेका की नीव प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने 23 अप्रैल 1956 को रखी गयी थी । अगस्त 1961 में बरेका अपने अस्तित्व में आया । 03 जनवरी 1964 में पहला ब्राड गेज WDM2 का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री ने एवं नवम्बर 1968 में पहले मीटर गेज रेल इंजन YDM4 का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई ने किया था । बरेका ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक 10,000 रेल इंजन बनाकर एक इतिहास रचा है ।

लोकर्पित 10,000वां एसी-एसी 6000 अश्व शक्ति पैसेंजर लोकोमोटिव WAP7-37638 साउथ सेंट्रल रेलवे के लालागुडा इलेक्ट्रिक लोको शेड को भेजा जा रहा है । उक्त लोकोमोटिव जो आरटीआईएस-वास्तविक समय सूचना प्रणाली, गर्मियों के लिए वातानुकूलित ड्राइवर कैब, सर्दियों के दौरान ड्राइवर के लिए गर्म हवा का प्रावधान, HOG- ट्रेन लाइटिंग के लिए हेड ऑन जेनरेशन, रिजेनरेटिव ब्रेक सिस्ट्म जैसी प्रमुख विशेषताओं से सुसज्जित है, जिसकी स्पीड 140 किमी प्रति घंटा है । लोकार्पण समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के.श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री शिशिर दत्त, प्रधान वित्त सलाहकार श्री नीरज वर्मा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री बिनोद बमपाल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रणविजय, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पी.के.चौधरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोका श्री अरूण कुमार शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारीगण एवं कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार, श्री मनीष सिंह उपस्थित थे।
वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

27/11/2023

काशी की देव दीपावली के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी गंगा उस पार रेत पर 10 मिनट का विहंगम
https://youtu.be/tAiNSx0vqWI
आतिशबाज़ी का शो हुआ। आतिशबाज़ी के इस दिव्य नज़ारे ने देव दीपावली की अनुपम छटा को चार चाँद लगा दिया।
काशी में देव दीपावली #काशी
वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

Photos from Uttam Savera News's post 27/11/2023

वाराणसी | विदेशी मेहमान क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी अद्भुत एवं अकल्पनीय छटा को खूब निहारा, हुए अभिभूत
भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली का सोमवार को नमो घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी मेहमानों के साथ नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने विदेशी मेहमानों के साथ क्रूज पर बैठकर काशी के सभी गंगा घाटों पर जलाए गए दीपमालिकाओ का दृष्यावलोकन किया। नमो घाट पर विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।
भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली की पहचान अब प्रदेश के मेले के रूप में शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने देवताओं के उत्सव देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। घाटों पर देव दीपावली के आयोजन के लिए सजाने और संवारने का कार्य भव्य तरीके से किया गया। इस बार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत के साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी बने। इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। जिन्होंने देव दीपावली के इस अद्भुत एवं अकल्पनीय छटा को खूब निहारा। मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया गया।
विश्वविख्यात देवदीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आए। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखने आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनें। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद किया। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं एयरपोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्वागत के लिए रास्तों और चौराहों को सजाया गया है। विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाए।
70 देशों के राजदूत व 150 विदेशी डेलीगेट्स के एयरपोर्ट पहुंचने पर जहां परंपरागत तरीके से टीका लगाकर व अंगवस्त्र भेटकर उनका स्वागत हुआ, वही नमो घाट पर भी उनका स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाएं।
नमो घाट पर मुख्यमंत्री वी केंद्रीय मंत्री का प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव डॉ दुर्गा शंकर मिश्र, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि लोगो ने स्वागत किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के क्रम में एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम समेत विभिन्न अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचें। उसके बाद वहाँ से विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा सतुआ बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए।

Photos from Uttam Savera News's post 27/11/2023

वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी मेहमानों के साथ नमो घाट पर दीप प्रज्जवलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का किया शुभारंभ

देव दीपावली पर घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत के साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी बने

विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाए

एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रभारी मंत्री, विधायक व कमिश्नर, डीएम ने स्वागत किया

नमो घाट पर विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई

वाराणसी। भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली का सोमवार को नमो घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी मेहमानों के साथ नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने विदेशी मेहमानों के साथ क्रूज पर बैठकर काशी के सभी गंगा घाटों पर जलाए गए दीपमालिकाओ का दृष्यावलोकन किया। नमो घाट पर विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।
भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली की पहचान अब प्रदेश के मेले के रूप में शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने देवताओं के उत्सव देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। घाटों पर देव दीपावली के आयोजन के लिए सजाने और संवारने का कार्य भव्य तरीके से किया गया। इस बार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत के साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी बने। इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। जिन्होंने देव दीपावली के इस अद्भुत एवं अकल्पनीय छटा को खूब निहारा। मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया गया।
विश्वविख्यात देवदीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आए। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखने आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनें। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद किया। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं एयरपोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्वागत के लिए रास्तों और चौराहों को सजाया गया है। विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाए।
70 देशों के राजदूत व 150 विदेशी डेलीगेट्स के एयरपोर्ट पहुंचने पर जहां परंपरागत तरीके से टीका लगाकर व अंगवस्त्र भेटकर उनका स्वागत हुआ, वही नमो घाट पर भी उनका स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाएं।
नमो घाट पर मुख्यमंत्री वी केंद्रीय मंत्री का प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव डॉ दुर्गा शंकर मिश्र, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि लोगो ने स्वागत किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के क्रम में एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम समेत विभिन्न अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचें। उसके बाद वहाँ से विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा सतुआ बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए।

26/11/2023

काशी के रविदास घाट पर नौकाओं के लिए दूसरा सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन, पेट्रोलियम मंत्री, हरदीप सिंह पुरी https://youtu.be/HnsmNYMz4bc
वाराणसी। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जीएसटी का पैसा केंद्र के पास जाता है पेट्रोल डीजल का दाम केंद्र तय करता है रसोई गैस की कीमतें केंद्र तय करता है कांग्रेस सरकार में पेट्रोल ₹60 था आज 110 रुपए का है कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर ₹400 का था आज ₹1200 का है
पेट्रोलियम मंत्री ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को नसीहत दी थोड़ा एजुकेशन की उनको जरूरत है
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को नसीहत देते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा जीएसटी व पेट्रोल पर जानकारी करके आए ऊर्जा का मामला क्या होता है उसमें थोड़ा एजुकेशन की उनको जरूरत है तब वह सवाल पूछे और हम जवाब जरूर देंगे

प्रदूषण मुक्त वाराणसी हेतु एक महत्वपूर्ण कदम की दिशा में रविदास घाट पर शहर के दूसरे फ्लोटिंग कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) मोबाइल रि-फ्यूलिंग यूएनआईटी (एमआरयू) स्टेशन का उद्घाटन आज माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। नमो घाट सीएनजी स्टेशन के पश्चात नौकाओं में सीएनजी भरने के लिए यह देश का दूसरा ऐसा स्टेशन निर्मित किया गया है।

उक्त दोनों स्टेशनों को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नियंत्रणाधीन महारत्न पीएसयू गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। इस अवसर पर गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता, निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्ता, निदेशक (विपणन) संजय कुमार और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसी के साथ, वाराणसी के मुख्य घाटों के दोनों ओर नौकाओं के लिए फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन अब चालू हैं। गेल द्वारा फ्लोटिंग स्टेशनों को लगभग 17.5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों और स्वच्छ अक्षय स्रोतों में बदलाव की तत्काल आवश्यकता से जूझ रहे विश्व में, वाराणसी में दूसरे फ्लोटिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन व्यवहार्य अक्षय ऊर्जा समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा कि "इस फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन को स्थापित करने का निर्णय स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में परिवर्तनकारी शक्ति में हमारे विश्वास का प्रमाण है।"

रविदास घाट पर सीएनजी स्टेशन के महत्व के बारे में बोलते हुए, श्री पुरी ने कहा कि इससे नाविकों को बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि उन्हें ईंधन भरने के लिए नमो घाट तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।

विगत कई वर्षों से वाराणसी घाटों पर नाविक पुराने और कम कुशल पेट्रोल और डीजल इंजनों का उपयोग कर रहे थे, जिन्हें अब किट के साथ नए सीएनजी इंजनों में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे ईंधन दक्षता में सुधार हुआ है। निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत गेल ने नावों को पर्यावरण अनुकूल ईंधन सीएनजी में बदलने के लिए वाराणसी नगर निगम (वीएनएन) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

अब तक वीएनएन के साथ पंजीकृत 890 में से 735 ऐसी नौकाओं को गेल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 18 करोड़ रुपये की लागत से सीएनजी में परिवर्तित किया गया है।

नमो घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी मदर स्टेशन विश्व में पहला ऐसा सीएनजी स्टेशन है, जो दिसंबर 2021 से चालू है। इस स्टेशन की संपीड़न क्षमता लगभग 15,000 किलोग्राम / दिन सीएनजी की है जो प्रति दिन लगभग 1,000 - 1,500 नौकाओं में सीएनजी भरने में सक्षम है। वर्तमान में वाराणसी में चलने वाली नौकाओं में 5 से 20 एचपी इंजन पावर के साथ 15 से 80 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। हाल ही में गेल को इस परियोजना के लिए एशियाई तेल और गैस पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिष्ठित 'मिडस्ट्रीम प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर - इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रविदास घाट पर नया स्टेशन सीएनजी मोबाइल रिफ्यूलिंग यूनिट (एमआरयू) है, अर्थात सीएनजी को नमो घाट से कैस्केड में भरा जाएगा और नौकाओं में ईंधन हेतु रविदास घाट तक जल मार्ग से पहुंचाया जाएगा, जो विश्व में इस प्रकार का पहला प्रयास है। इसकी क्षमता 4,000 किलोग्राम प्रति दिन है, जो प्रति दिन 300 से 400 नौकाओं को पूरा कर सकती है।

चूंकि सीएनजी डीजल की तुलना में अधिक कुशल ईंधन है, अतः इससे नाविकों को अधिक बचत होती है, क्योंकि पुराने डीजल इंजनों को कुशल सीएनजी इंजनों में परिवर्तित करने के कारण उन्हें लगभग 35-40% अधिक माइलेज मिल रहा है (1 किलोग्राम सीएनजी 1.39 लीटर पेट्रोल और 1.18 लीटर डीजल के बराबर ऊर्जा प्रदान करती है)। औसतन रूप से यह अनुमान लगाया गया है कि प्रत्येक नाविक ईंधन के रूप में सीएनजी का उपयोग करके संभावित रूप से लगभग 36,000 रुपये बचा सकता है।

सीएनजी सुरक्षित और कम प्रदूषणकारी है और डीजल की तुलना में काफी कम नाइट्रस ऑक्साइड (एनओएक्स) और सल्फर ऑक्साइड (एसओएक्स) उत्पन्न करता है। यह डीजल की तुलना में कम धुआं उत्पन्न करता है और गंधहीन है, जो पवित्र नदी गंगा और वातावरण में प्रदूषण को कम करते हुए नाविकों और पर्यटकों को स्वास्थ्य लाभ और आराम प्रदान करता है। नौकाओं के कम कंपन के कारण डीजल इंजन की तुलना में इंजन के शोर में कमी के कारण नाव की सवारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए यह आरामदायक और सुविधाजनक है।

गेल ने वाराणसी में सीजीडी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 2024 तक 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वाराणसी सीजीडी परियोजना प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का हिस्सा है और इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

इन दो फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशनों के अलावा, गेल 24 सीएनजी स्टेशनों का भी प्रचालन करता है और 8000 से अधिक चार पहिया वाहनों, 17,000 तीन पहिया वाहनों और लगभग 100 बसों को पर्यावरण अनुकूल ईंधन की आपूर्ति के लिए अन्य 13 सीएनजी स्टेशनों का कार्य प्रगति पर है। गेल 32,000 से अधिक घरों, होटल और रेस्तरां जैसी 61 वाणिज्यिक इकाइयों और 13 औद्योगिक इकाइयों को पाइप्ड नेचुरल गैस (डी-पीएनजी) भी प्रदान कर रहा है। अन्य 40,000 घरों में पीएनजी कनेक्टिविटी का कार्य प्रगति पर है।

तत्पश्चात, पेट्रोलियम मंत्री ने गेल उत्कर्ष के वाराणसी केंद्र में छात्रों के साथ बातचीत की। गेल उत्कर्ष इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं हेतु प्रतिस्पर्धा करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की 60 मेधावी छात्राओं को सभी खर्चों वाले आवासीय कोचिंग प्रदान करने के लिए कंपनी की एक सीएसआर पहल है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' विज़न से प्रेरित होकर वर्ष 2021-22 में शुरू किया गया वाराणसी केंद्र, गेल का पहला 'ऑल गर्ल्स' केंद्र है और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश की 60 कन्या छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के दोहरे पाठ्यक्रम के लिए कोचिंग उपलब्ध कराने वाला पहला ऐसा केंद्र है। वर्ष 2022-23 में 30 में से 28 कन्या छात्राओं ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण किए और 30 में से 29 कन्या छात्राओं ने एनईईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Facebook: https://www.facebook.com/varanasisamachar
👉 Subscribe to Twitter: https://twitter.com/news_uttam
👉 Subscribe to Instagram: https://www.instagram.com/uttamsavera
👉 Subscribe to website: https://uttamsavera.in
Popular Video:-
- समर सिंह की आज वाराणसी कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मामले को लेकर https://youtu.be/giftwYpm9lo
- स्वाति (क​म्प्यूटर साइंस, ग्रेजुएट)अस्सी घाट पर गरीबी हालत में बैठी Swati Computer Science Graduate https://youtu.be/k0BSLvnwsF8
- आकांक्षा के मां ने समर सिंह व सारनाथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई। मधु दुबे आकांक्षा दुबे की मां https://youtu.be/o-dWxFM7fJc
- बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया सारे हाफ रहे हैं, आकांक्षा दुबे पर क्या बोले, दिनेश लाल यादव निरहुआ https://youtu.be/cg7-ZRJC7Tc
- रामचरित मानस के चौपाई को बदलने की मांग को बताया सही:- चन्द्रशेखर आजाद , भीम आर्मी चीफ़ https://youtu.be/CW-NUTU46U8
- बनारस वालों टाई और शूट पहन कर चले जाओ, 'बीजेपी' वाले एमओयू साइन करवा लेंगे:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://youtu.be/6nR3U4cbRZ0
- मुस्लिम महिलाओं ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री योगी से न्याय की लगाई गुहार https://youtu.be/kv6aCtTT0_E
- मंत्री के पैर क्यों छुए डॉ. महिला ने, एमबीबीएस बैच वाले बच्चे व अभिभावक दुविधा में, डॉ प्रीति गुप्ता https://youtu.be/wJCYKLZw-H0

Want your business to be the top-listed Media Company in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

Live : काशी विघापीठ, इतिहास में पहली बार, 45 वें दीक्षांत समारोह में शामिल:- महामहिम द्रौपदी मुर्मू
वाराणसी दौरे पर उप मुख्यमंत्री, 25 फुट ऊंचे अमृत कलश का भूमा घाट पर हुआ स्थापना, बृजेश पाठक
इतिहास में पहली बार, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि, 45वां दीक्षांत समारोह MGKVP, प्राे. आनंद त्यागी
बीजेपी वालों ने भारत माता की जय बोल-बोल करके अग्निवीर व्यवस्था लागू कर दी, अखिलेश यादव
आईएफएफसी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव पर फिल्मी हस्तियों का लगा तांता अभिनेत्री, सोम्या टण्डन
गड़ौली धाम संस्थापक पंचतत्व में विलीन हुए, सुनील ओझा, मंत्री-विधायक मौजूद रहे
बरेका निर्मित 10,000 वें लोको को हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रों को समर्पित किया बासुदेव पांडा
काशी की देव दीपावली के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी गंगा उस पार रेत पर 10 मिनट का विहंगमhttps://youtu.be/tAiNSx0...
काशी के रविदास घाट पर नौकाओं के लिए दूसरा सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन, हरदीप सिंह पुरी
विद्युत #चोरी के मामलों में पहला तथा आखिरी मौका दो तिहाई तक की छूट, रविंद्र जायसवाल
ट्रॉमा सेंटर में 500 करोड़ भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं, तो 7 दिन बाद अनशन- अमिताभ ठाकुर
ट्रामा सेंटर में हुए 500 करोड़ के भ्रष्टाचार पर क्या बोल गए उप मुख्य मंत्री, बृजेश पाठक

Telephone

Address


Nasirpur, Susuwahi/Lanka
Varanasi
221011

Other News & Media Websites in Varanasi (show all)
Focus online Contests Focus online Contests
Office No G-61 PCF Plaza Mint House
Varanasi

bachho ke liye online comptition

Kashi Seva Dham Kashi Seva Dham
Shop No 5 Kashi Raj Apartment, Kamcha, Varanasi
Varanasi, 221001

kashi seva dham, kashi seva dham varanasi

Huq ki awaaj Huq ki awaaj
Varanasi, 221002

An organisation inspiring Muslims youth to come together and join hands for the development of our M

Banarasi Bazar Banarasi Bazar
Varanasi

Best Digital Marketing Training Institute | Learn Advance Digital Marketing Course | 7 Certification Program | 24 Latest Modules | Free Demo Class Available | Join Us

KashiLive KashiLive
Shivpur, Varanasi
Varanasi, 221003

काशी लाइव के साथ हमारी कोशिश है खबरों ?

Trending Kashi Trending Kashi
Durgakund Varanasi
Varanasi, 221005

Trending Kashi (trendingkashi.com) is a news website for news of Varanasi district. This is our official page. Be up-to-date with all latest happenings in your city Varana...

Varanasi Coverage News Varanasi Coverage News
VARANASI
Varanasi, 221001

https://varanasicoveragenews.com

Subah Samachar Subah Samachar
Cant Varanasi
Varanasi, 221001

ऑनलाइन हिंदी न्यूज वेबसाइट #SubahSamachar #सुब?

Dinesh raj Dinesh raj
Varanasi

dinesh raj

Apni Kashi Apni Kashi
Varanasi
Varanasi, 221002

News1varanasi News1varanasi
Varanasi

थोडी मेहनत हाथ की,बाकी मेहनत भोले नाथ ?

BHU Round Table BHU Round Table
Banaras Hindu University
Varanasi, 221005

News and Memes related to BHU �