Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant

विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त का आधिकारिक फेसबुक पेज
Official page Of VHP Jodhpur Prant

10/01/2024

https://www.facebook.com/profile.php?id=100092323266510&mibextid=ZbWKwL

यह विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त का अधिकृत फेसबुक खाता है।

इस लिंक पर जाकर इसे फॉलो करें।

फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजे।
आप अपने फेसबुक पेज पर संगठन की पोस्ट लगाकर इसे मेंशन या टैग करें।

जो संगठन के अधिकृत पेज को पहले से ही लाइक व फॉलो कर रहे है वो भी इसे फॉलो करें क्योंकि पेज पर कुछ तकनीकी सुधार चल रहा है।

आज इसके फ़ॉलोअर्स 1000 बनाने का लक्ष्य है आइये शुभारंभ करे।

@ प्रचार टीम जोधपुर प्रान्त vhp

Vhp Jodhpur Prant

10/01/2024

जय श्री राम

08/01/2024

22 जनवरी को भजन-कीर्तन करें, दीप जलाकर आनंदोत्सव मनाएँ... :
श्री चंपत राय - महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व केंद्रीय उपाध्यक्ष,
विश्व हिंदू परिषद
Vishva Hindu Parishad -VHP

07/01/2024

अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में नये विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आख़िर 22 जनवरी 2024 का ही दिन क्यों तय हुआ जानते है ?
Vishva Hindu Parishad -VHP

06/01/2024

रावण के निवास पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर - प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण।
घड़साना जिला हनुमानगढ़ जोधपुर प्रान्त।

05/01/2024

#श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीरामजी के #अयोध्या आगमन जो चौपाइयां रची थी उनका भावार्थ आज सम्पूर्ण विश्व में स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा है।
उत्तरकाण्ड -
कंचन कलस बिचित्र सँवारे। सबहिं धरे सजि निज निज द्वारे॥
बंदनवार पताका केतू। सबन्हि बनाए मंगल हेतू॥

भावार्थ:-सोने के कलशों को विचित्र रीति से (मणि-रत्नादि से) अलंकृत कर और सजाकर सब लोगों ने अपने-अपने दरवाजों पर रख लिया। सब लोगों ने
मंगल के लिए बंदनवार, ध्वजा और पताकाएँ लगाईं॥1॥

बीथीं सकल सुगंध सिंचाई। गजमनि रचि बहु चौक पुराईं।
नाना भाँति सुमंगल साजे। हरषि नगर निसान बहु बाजे॥

भावार्थ:-सारी गलियाँ सुगंधित द्रवों से सिंचाई गईं। गजमुक्ताओं से रचकर बहुत सी चौकें पुराई गईं। अनेकों प्रकार के सुंदर मंगल साज सजाए गए और हर्षपूर्वक नगर में बहुत से डंके बजने लगे॥

जहँ तहँ नारि निछावरि करहीं। देहिं असीस हरष उर भरहीं॥
कंचन थार आरतीं नाना। जुबतीं सजें करहिं सुभ गाना ॥

भावार्थ:-स्त्रियाँ जहाँ-तहाँ निछावर कर रही हैं और हृदय में हर्षित होकर आशीर्वाद देती हैं। सौभाग्यवती स्त्रियाँ सोने के थालों में अनेकों प्रकार की आरती सजाकर मंगलगान कर रही हैं॥
#राममंदिर

Vishva Hindu Parishad -VHP

04/01/2024

अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की विशेषताएं:

1. मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है।

2. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी।

3. मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे।

4. मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह), तथा प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा।

5. मंदिर में 5 मंडप होंगे: नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप

6. खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।

7. मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से, 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से होगा।

8. दिव्यांगजन एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी।

9. मंदिर के चारों ओर चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी।

10. परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण होगा। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, व दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा।

11. मंदिर के समीप पौराणिक काल का सीताकूप विद्यमान रहेगा।

12. मंदिर परिसर में प्रस्तावित अन्य मंदिर- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी व ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित होंगे।

13. दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णो‌द्धार किया गया है एवं तथा वहां जटायु प्रतिमा की स्थापना की गई है।

14. मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं होगा। धरती के ऊपर बिलकुल भी कंक्रीट नहीं है।

15. मंदिर के नीचे 14 मीटर मोटी रोलर कॉम्पेक्टेड कंक्रीट (RCC) बिछाई गई है। इसे कृत्रिम चट्टान का रूप दिया गया है।

16. मंदिर को धरती की नमी से बचाने के लिए 21 फीट ऊंची प्लिंथ ग्रेनाइट से बनाई गई है।

17. मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन के लिए जल व्यवस्था तथा स्वतंत्र पॉवर स्टेशन का निर्माण किया गया है, ताकि बाहरी संसाधनों पर न्यूनतम निर्भरता रहे।

18. 25 हजार क्षमता वाले एक दर्शनार्थी सुविधा केंद्र (Pilgrims Facility Centre) का निर्माण किया जा रहा है, जहां दर्शनार्थियों का सामान रखने के लिए लॉकर व चिकित्सा की सुविधा रहेगी।

19. मंदिर परिसर में स्नानागार, शौचालय, वॉश बेसिन, ओपन टैप्स आदि की सुविधा भी रहेगी।

20. मंदिर का निर्माण पूर्णतया भारतीय परम्परानुसार व स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र में 70% क्षेत्र सदा हरित रहेगा।

- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा प्रदत्त प्रमाणिक जानकारी।
Vishva Hindu Parishad -VHP

04/01/2024

जोधपुर सूरसागर बड़ा रामद्वारा के पूज्य परमहंस श्री रामप्रसाद जी महाराज को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देते हुए प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी, प्रान्त संगठन मंत्री श्री राजेश जी भाई साहब, प्रान्त सह मंत्री श्री महेंद्र सिंह जी राजपुरोहित, महानगर संगठन मंत्री श्री विष्णु जी।

02/01/2024

रामलला की मूर्ति का चयन

मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति का हुआ चयन।

मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा कृष्ण शिला से निर्मित श्री रामलला की मूर्ति अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में की जाएगी स्थापित।

#सबके_राम

19/12/2023

"राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे": श्री आलोक कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद

18/12/2023

1984 से 1992 तक के लोगों का योगदान याद कर रहे हैं और बुलाएँगे, एक समय सरकार ने राम को काल्पनिक बताया था,

राजनीतिक दलों को इतना ही कहूंगा शांत रहेंगे तो ज्यादा अच्छा है : श्री चंपत राय (), महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व उपाध्यक्ष, विहिप

17/11/2023
ऐसे थे हमारे महात्मा श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ...| #अशोक_सिंघल #Ashok_Singhal#VHP #VHPDigital 17/11/2023

ऐसे थे हमारे श्रद्धेय महात्मा अशोक सिंघल जी .......

#अशोक_सिंघल

ऐसे थे हमारे महात्मा श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ...| #अशोक_सिंघल #Ashok_Singhal#VHP #VHPDigital #विहिप #विश्व_हिन्दू_परिषद

17/11/2023

*१७ नवम्बर/पुण्यतिथि*
=≈==============
*श्री अशोक जी सिंहल*
================
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक. श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के दौरान जिनकी हुंकार से रामभक्तों के हृदय हर्षित हो जाते थे, वे श्री अशोक सिंहल संन्यासी भी थे और योद्धा भी, पर वे स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रचारक ही मानते थे।

उनका जन्म आश्विन कृष्ण पंचमी (२७ सितम्बर, १९२६) को आगरा (उ.प्र.) में हुआ। सात भाई और एक बहिन में वे चौथे स्थान पर थे। मूलतः यह परिवार ग्राम बिजौली (जिला अलीगढ़, उ.प्र.) का निवासी था। उनके पिता श्री महावीर जी शासकीय सेवा में उच्च पद पर थे।

घर में संन्यासी तथा विद्वानों के आने के कारण बचपन से ही उनमें हिन्दू धर्म के प्रति प्रेम जाग्रत हो गया। १९४२ में प्रयाग में पढ़ते समय प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) ने उन्हें स्वयंसेवक बनाया। उन्होंने अशोक जी की मां विद्यावती जी को संघ की प्रार्थना सुनायी। इससे प्रभावित होकर उन्होंने अशोक जी को शाखा जाने की अनुमति दे दी।
१९४७ में देश विभाजन के समय कांग्रेसी नेता सत्ता पाने की खुशी मना रहे थे, पर देशभक्तों के मन इस पीड़ा से सुलग रहे थे कि ऐसे सत्तालोलुप नेताओं के हाथ में देश का भविष्य क्या होगा ? अशोक जी भी उन्हीं में से एक थे। इस माहौल को बदलने हेतु उन्होंने अपना जीवन संघ को समर्पित कर दिया।

बचपन से ही उनकी रुचि शास्त्रीय गायन में रही। संघ के सैकड़ों गीतों की लय उन्होंने बनायी। उन्होंने काशी हिन्दू वि.वि. से धातुविज्ञान में अभियन्ता की उपाधि ली थी। १९४७ में संघ पर प्रतिबन्ध लगा, तो वे सत्याग्रह कर जेल गये। वहां से आकर उन्होंने अंतिम परीक्षा दी और १९५० में प्रचारक बन गये।

प्रचारक के नाते वे गोरखपुर, प्रयाग, सहारनपुर और फिर मुख्यतः कानपुर रहे। सरसंघचालक श्री गुरुजी से उनकी बहुत घनिष्ठता थी। कानपुर में उनका सम्पर्क वेदों के प्रकांड विद्वान श्री रामचन्द्र तिवारी से हुआ। अशोक जी अपने जीवन में इन दोनों का विशेष प्रभाव मानते थे। १९७५ के आपातकाल के दौरान वे इंदिरा गांधी की तानाशाही के विरुद्ध हुए संघर्ष में लोगों को जुटाते रहे। १९७७ में वे दिल्ली प्रांत (वर्तमान दिल्ली व हरियाणा) के प्रान्त प्रचारक बने।

१९८१ में डा. कर्णसिंह के नेतृत्व में दिल्ली में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ हुआ; पर उसके पीछे शक्ति अशोक जी और संघ की थी। उसके बाद उन्हें ‘विश्व हिन्दू परिषद’ की जिम्मेदारी दे दी गयी। एकात्मता रथ यात्रा, संस्कृति रक्षा निधि, रामजानकी रथयात्रा, रामशिला पूजन, रामज्योति आदि कार्यक्रमों से परिषद का नाम सर्वत्र फैल गया।

अब परिषद के काम में बजरंग दल, परावर्तन, गाय, गंगा, सेवा, संस्कृत, एकल विद्यालय आदि कई नये आयाम जोड़े गयेे। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन ने तो देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा ही बदल दी। वे परिषद के १९८२ से ८६ तक संयुक्त महामंत्री, १९९५ तक महामंत्री, २००५ तक कार्याध्यक्ष, २०११ तक अध्यक्ष और फिर संरक्षक रहे।

सन्तों को संगठित करना बहुत कठिन है, पर अशोक जी की विनम्रता से सभी पंथों के लाखों संत इस आंदोलन से जुड़े। इस दौरान कई बार उनके अयोध्या पहुंचने पर प्रतिबंध लगाये गये, पर वे हर बार प्रशासन को चकमा देकर वहां पहुंच जाते थे। उनकी संगठन और नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम था कि युवकों ने छह दिसम्बर, १९९२ को राष्ट्रीय कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को गिरा दिया। कार्य विस्तार के लिए वे सभी प्रमुख देशों में गये।

अगस्त-सितम्बर, २०१५ में भी वे इंग्लैंड, हालैंड और अमरीका के दौरे पर गये थे।

अशोक जी काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। इसी के चलते १७ नवम्बर, २०१५ को उनका निधन हुआ। वे प्रतिदिन परिषद कार्यालय में लगने वाली शाखा में आते थे। अंतिम दिनों में भी उनकी स्मृति बहुत अच्छी थी। वे आशावादी दृष्टिकोण से सदा काम को आगे बढ़ाने की बात करते रहते थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब अयोध्या में विश्व भर के हिन्दुओं की आकांक्षा के अनुरूप श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न होगा।

15/11/2023

देश की स्वतंत्रता के लिए छोटी उम्र में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

आपका अदम्‍य साहस और जनसेवा की भावना आजीवन प्रभावित और प्रेरित करती रहेगी।

Photos from Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant's post 15/11/2023

देश की स्वतंत्रता के लिए छोटी उम्र में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

आपका अदम्‍य साहस और जनसेवा की भावना आजीवन प्रभावित और प्रेरित करती रहेगी।

Photos from Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant's post 12/11/2023

प्रकाशोत्सव के महापर्व ‘दीपावली’ की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं।

प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि से आलोकित करे।


#शुभ_दीपावली

Photos from Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant's post 06/11/2023

समाचार पत्रों की नजर से

06/11/2023

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राणप्रतिष्ठा दिवस अर्थात 22 जनवरी 2024 पर देश भर के पांच लाख से अधिक मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण हेतु 'पूजित अक्षत' 5 नवंबर को देश भर के 45 प्रांतों से अयोध्या धाम पधारे कार्यकर्ताओं को समर्पित किये गए।

इस पूजित अक्षत को विहिप कार्यकर्ता अपने प्रांतो में ले जाकर इस अक्षत के माध्यम से देश के सभी शहर और ग्राम में जनमानस को उत्सव हेतु आमंत्रित करेंगे।

जोधपुर प्रान्त के पूजित अक्षत प्रान्त सत्संग प्रमुख श्री जगदीश जी वैष्णव ने प्राप्त किये।
प्रांत को प्राप्त अक्षत विभिन्न जिलों प्रखंडों और खंड में भेजा जाएगा।
प्रांत में सर्व समाज समरसता भाव के साथ इस पुनीत अवसर पर श्रद्धा से जुड़ेंगे।

@ प्रचार प्रसार विभाग
जोधपुर प्रान्त

06/11/2023

जोधपुर : विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त कार्यालय का नवीनीकरण पश्चात उद्घाटन समारोह शहर के प्रतापनगर स्थित भवन प्रांगण में सानन्द सम्पन्न हुआ।

उद्धघाटन की पूर्व संध्या 4 नवम्बर को रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, ततपश्चात 5 नवम्बर रविवार की प्रातः शुभवेला में परम् श्रद्धेय महंत परमहंस श्री 1008 श्री रामप्रसाद जी महाराज की शुभ निश्रा एवं विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष श्री डॉ आर एन सिंह जी, केंद्रीय संयुक्त मंत्री श्री बजरंगलाल जी बागड़ा, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी, क्षेत्र मंत्री श्री सुरेश जी, पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री श्री ईश्वर लाल जी, प्रान्त अध्यक्ष श्री डॉ राम गोयल जी सहित अन्य गणमान्य विभूतियों के पावन सानिध्य में वास्तु पूजन एवं वैदिक यज्ञ अनुष्ठान तथा अन्य धार्मिक विधी पूर्ण कर मङ्गल प्रवेश किया गया।

इस अवसर पर पधारे समस्त विशिष्ट जनों का प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत व बहुमान किया।

आगन्तुक अतिथियों ने भवन का अवलोकन कर इसकी बनावट व निर्माण कार्य प्रशंसा की तथा इसे बहुउपयोगी बताया।

इस अवसर पर कार्यालय " भारत माता मंदिर" के नवनिर्माण में सहयोगी रहे भामाशाहों का भी सम्मान किया तथा उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

भवन के मंदिर में श्री भारतमाता, श्री हनुमानजी सहित अन्य श्री विग्रहों का पुष्प व दीपमालिकाओं से सुंदर श्रृंगार किया तथा भवन पर विधुत रोशनी की जगमगाहट की गई।

कार्यक्रम में प्रान्त सहित संगठन के सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी का भी आयोजन हुआ।

- प्रचार प्रसार विभाग
जोधपुर प्रान्त
VHP Social Media

Photos from Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant's post 02/11/2023

#हुतात्मा_स्मृति_दिवस

श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति संग्राम के योद्धाओं को कोटिशः नमन।
Vishva Hindu Parishad -VHP

29/10/2023

आदरणीय श्री रंगाहरि जी आज प्रातः देवलोकगमन कर गए l

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वैचारिक योद्धा और एक हृदयस्पर्शी वार्ताकार मा. रंगाहरि जी आज प्रातः देवलोकगमन कर गए. वे 93 वर्ष के थे.
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि...

ऊँ शांतिः

The sad demise of our Shri Ranga Hari ji had robbed us of a profound thinker, practical worker and ideal of behaviour and most of all a loving and encouraging elder. Ranga Hari ji had lived his life fully and meaningfully. Many workers who came into his acquaintance when he was Akhil Bharatiya Baudhik Pramukh of RSS will be mourning his loss today all over the Bharat. Even on his sick days, In his last days he was fully aware of his failing strength but he did not seize his activities of reading, writing and pleasantly counselling Swayamsevaks who came to see him. On 11th October, only his commentary on Prithvi Sukt was published in Delhi. Even after his speech failed him, he used to hear the visitors and respond by his facial expressions. I personally and on behalf of RSS offer my respect-full condolences to his inspiring memory and pray for enlightenment and peace on the part of the departed soul.

Dr. Mohan Bhagwat
Sarsanghchalak

Dattatreya Hosabale
Sarkaryavah
Rashtriya Swayamsevak Sangh ( RSS)

28/10/2023

नाधयो व्याधयश्चैव रामे राज्यं प्रशासति।
पक्वसस्या वसुमती सर्वौषधिसमन्विता॥

मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम जी के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर महाग्रंथ ‘रामायण’ की रचना करने वाले, महान रचनाकार ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏻🚩

25/10/2023

हरि ओम।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ ,उडुपी, कर्नाटक,, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज पुणे (जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी हैं ), मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आदरणीय नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं,(चंपत राय) प्रधानमंत्री जी से मिले थे, प्रधानमंत्री जी को अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया गया, प्रधानमंत्री जी ने सहज स्वीकृति प्रदान की।

चंपत राय
महासचिव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

23/10/2023

*शोक संदेश*
हमारे जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री
श्री राजेश जी पटेल (गुजरात)
की जन्मदात्री पुज्य माताजी का देवलोकगमन आज दिनांक 23 अक्टूबर शाम को हो गया है।
उनका अंतिम संस्कार कल 24 अक्टूबर को दोपहर में किया जाएगा।

हरि इच्छा प्रबल है।

जोधपुर प्रान्त विहिप पूज्य माताजी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा के वैकुंठ वास की ईश्वर के चरणों में विनम्र प्रार्थना करता है। ॐ शांति

15/10/2023

मैं बजरंगियों का आह्वान करता हूँ हर गरबा के पांडाल में जाए सब का आधार कार्ड चेक करें, बिना आधार कार्ड के गरबा में किसी को घुसने ना दें : संयुक्त महामंत्री- विहिप

#बजरंगदल_शौर्ययात्रा #नवरात्रि

07/10/2023

*प्रेस वक्तव्य :*

*बढ़ती जिहादी कट्टरता व लव जिहाद पर अविलम्ब अंकुश जरूरी: सुरेंद्र जैन*
*गरबा कार्यक्रमों में अनास्थवाना लोगों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध का कड़ाई करना होगा पालन*

कर्णवती (गुजरात)। अक्टूबर 7, 2023। बढ़ती जिहादी कट्टरता भारत, भारतीयता व भारतीय संस्कृति के लिए खतरा है। शासन प्रशासन द्वारा इस पर कड़ाई से अंकुश नहीं लगाया गया तो हिंदू समाज को भी इन्हें ठीक करना आता है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने आज गुजरात के कर्णावती(अहमदाबाद) में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि एक ओर हमारी धार्मिक व सामाजिक यात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है वहीं, दूसरी ओर हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसाया जा रहा है।

हाल ही की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में अकेले गुजरात के नर्मदा जिले में बजरंगदल शौर्य जागरण यात्रा पर, बड़ौदा में गणेश विसर्जन पर, खेड़ा में शिव जी की शोभा यात्रा पर, हिम्मत नगर व खंभात में राम नवमी यात्राओं पर तथा कर्णावती में गणेश पांडाल पर मांस फैंकने जैसी घटनाओं ने शांतिपूर्ण राज्य व उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को चुनौती दी है। लव जिहाद व धर्मांतरण के विरूद्ध कठोर कानून होने के बावजूद जिहादियों के मन में किसी भी प्रकार के डर का ना होना, चिंता जनक है। कल तो सूरत में एक लव जिहादी ने स्वयं अपने पापों की स्वीकारोक्ति करते हुए कहा माना कि एक मौलवी ने उसे लव जिहाद के लिए लाखों रुपए दिए थे। विश्व हिंदू परिषद की मांग है कि इस पूरी कड़ी को पकड़कर उसमें सामिल पूरी माफिया गैंग पर कठोर कार्यवाही हो। इस प्रकार की घटनाओं को अब और नहीं सहा जाएगा।

कुछ दिनों बाद देशभर में मां दुर्गा की शक्ति व भक्ति के महापर्व नवरात्रि व गरबा के आयोजन होने वाले हैं। गत कुछ वर्षों में जिहादियों व अनास्थवाना लोगों द्वारा इन कार्यक्रमों में घुसपैठ कर हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फांसने की अनेक घटनाएं सामने आ चुकीं। इनकी पुनरावृति से बचने के लिए यह आवश्यक है कि इनमें इनके प्रवेश को पूरी तरह रोका जाए। गरबा को इन विधर्मियों व महिला द्रोहियों से बचाने हेतु इन कार्यक्रमों के आयोजकों से निवेदन है कि वे प्रत्येक सहभागी का आधार कार्ड देख ही उन्हें प्रवेश दें। साथ ही उनके व्यवस्थापकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस प्रशासन व शासन को वे अन्य सभी उपाय भी करने होंगे, जो इस हेतु आवश्यक हैं।

देशव्यापी बजरंगदल शौर्य जागरण यात्राओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात में निकलीं विविध 16 जागरण यात्राओं के दौरान कुल 1171 सभाएं हुईं जिनमें कल तक 6,78,347 लोगों ने सहभागिता की तथा 18000 बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल धारण कर दीक्षा लीं। कल दोपहर साबरमती रिवर फ्रंट पर इनका समापन कार्यक्रम होगा।

01/10/2023

सत्संग विभाग की प्रान्त बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री दादाभाई वेदक जी ने #जोधपुर कार्यालय प्रमुख मोहब्बतसिंह जी का नाम परिवर्तन कर #प्रेमसिंह जी रखा है।

श्री प्रेमसिंह जी को मङ्गल शुभकामनाएं।

Photos from Vishwa Hindu Parishad Jodhpur Prant's post 27/09/2023

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा, हिन्दू हृदय सम्राट व विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व संरक्षक पूज्य स्व. अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन...
#हमारे_अशोकजी

Want your organization to be the top-listed Government Service in Jodhpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

22 जनवरी को भजन-कीर्तन करें, दीप जलाकर आनंदोत्सव मनाएँ... : श्री चंपत राय - महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्...
ग्राम देसूरी जिला पाली में श्री राम जन्मभूमि मंदिर - प्राण-प्रतिष्ठा समारोह निमित्त 1 जनवरी से नियमित प्रभातफेरी निकाली ...
अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में नये विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आख़िर 22 जनवरी 2024 का ही दिन क्यों...
#अयोध्या से पूजित अक्षत कलश ग्राम-कुई जोधा (जोधपुर)गांव पहुंचा, गांव की माता बहनों ने कलश के स्वागत में एक किलोमीटर तक अ...
रावण के निवास पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर - प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण।घड़साना जिला हनुमानगढ़ जोधपुर प्रान्त। #RamM...
#ayodhyarammandirnirman #RamMandirAyodhya #rammandir #अयोध्या #राममंदिर #ayodhya #सबके_राम_सबमें_राम #sabkeram #ayodhyar...
#श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीरामजी के #अयोध्या आगमन जो चौपाइयां रची थी उनका भावार्थ आज सम्पूर्...
अक्षत पूजन शोभायात्रा जिला डीडवाना#श्रीराम
#जोधपुर प्रान्त के सभी जिला व प्रखण्ड केंद्रों पर #श्रीराम_मन्दिर_प्राण_प्रतिष्ठा निमंत्रण स्वरूप आये अक्षत कलश के पूजन ...
#जोधपुर प्रान्त के सभी जिला व प्रखण्ड केंद्रों पर #श्रीराम_मन्दिर_प्राण_प्रतिष्ठा निमंत्रण स्वरूप आये अक्षत कलश के पूजन ...
1984 से 1992 तक के लोगों का योगदान याद कर रहे हैं और बुलाएँगे, एक समय सरकार ने राम को काल्पनिक बताया था,राजनीतिक दलों को...
#पाली शहर  अक्षत कलश शोभायात्रा

Category

Website

Address


Bharat Mata Mandir
Jodhpur

Other Social Services in Jodhpur (show all)
The Mali Samaj The Mali Samaj
Jodhpur, 342001

Anandaram - Anand Chauhan Aazad Anandaram - Anand Chauhan Aazad
Jodhpur, 342001

आनंदपाल आज़ाद लोकसभा क्षेत्र - जोधपुर आज़ाद समाज पार्टी 9784717101

Saropa Ram Siyag Kolu RLP Saropa Ram Siyag Kolu RLP
V/P पिरोणो सियोगो की ढाणी ग्राम पंचायत कोलू
Jodhpur, 344034

सरुपा राम सियाग प्रवक्ता यूवा मोर्चा कोलू ग्राम पंचायत कोलू तह.बायतू जिला बाङमेर

Bheem Army Shetty Aich Bheem Army Shetty Aich
Jodhpur

Shetty Aich Jodhpur

Aapki Aawaz Aapki Aawaz
Jodhpur

We are working for awaring farmers and youth to conserve water ,to reduce carbon emission,to stop deforestation

shyam bishnoi shyam bishnoi
Samrathal Nagar Akalkhory
Jodhpur, 342306

samrathal nagar Akalkhory 342306

Baldev Gora Baldev Gora
Jodhpur, 342027

Chairman of Gahari Foundation|Environmental Activist|Political Enthusiast|Social Entrepreneur

Devraj Samaj Devraj Samaj
Bakwan Talao , Setrawa
Jodhpur, 342025

Official Account of वीर शिरोमणि राव देवराज राठौड़ हितकारिनी सभा ..

Dr Shiv Singh Rathore Dr Shiv Singh Rathore
BJS Colony
Jodhpur, 342010

Ex Chairman & Member RPSC, D Sc (Geoheritage & Geopark) Ph D (Hydro Geo Tourism) M Sc (Gold Medalist)

Jeetu Choudhary Jeetu Choudhary
Jodhpur, 342037

#Medico