Thành Công Trong Tầm Tay

Official Page of Dera Baba Bhuman Shah Ji, Sirsa.

24/10/2022
Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 09/10/2022

दिनांक 9/10/2022 को मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी उदासीन में परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव व शरद पूर्णिमा का पावन पर्व।

07/10/2022
Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 04/10/2022

जय माता दी
जय श्री चंद्र जी महाराज
जय बाबा भूमण शाह जी महाराज
महानवमी के पावन दिवस पर कन्या पूजन करते हुए पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 02/10/2022

आज दिनांक 2-10-2022 को गाँव रत्ताटिब्बा(फतेहाबाद) में परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ भव्य सत्संग समागम का आयोजन।

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 25/09/2022

सत्संग समागम सूरतगढ़,राजस्थान -पावन सानिध्य परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज (25-9-2022)

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 11/09/2022

आज दिनांक 11-9-2022 को परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में अबोहर(पंजाब)की अनाज मंडी में हुआ भव्य सत्संग समागम का आयोजन। पूज्य गुरु जी ने महान भारतीय पुरातन सनातन संस्कृति से जुड़े रहने का पावन सन्देश दिया व धर्मांतरण व नशे के बढ़ते खतरे से साध संगत को सचेत किया

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 10/09/2022

आज दिंनाक 10-09-2022 को मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी उदासीन, ग्राम बाबा भूमणशाह(संगर साधा ) सिरसा में परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज की पावन उपस्थिति में आयोजित किया गया पूर्णिमा का पावन सत्संग समागम Iइस पावन पर्व पर थैलेसीमिया रोग के बच्चों के लिए स्टेम सेल (बोन- मैरो) टैस्ट कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमे गुरु सेवकों ने थैलेसीमिया बच्चों का जीवन बचाने के लिए बोन मैरो सैंपल देकर बोन मैरो टैस्ट करवाएI इस कैम्प में चेनई की दात्री संस्था की डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी I पूज्य गुरु जी ने संगत को समाज सेवा करने का पावन संदेश दिया I

09/09/2022

।।जय बाबा भूमणशाह जी।।
।।जय बाबा ब्रह्मदास जी।।

थैलेसीमिया बच्चों के लिए एक स्टेम -सेल---बोन- मैरो टैस्ट कैम्प का आयोजन गुरु दरबार द्वारा किया जा रहा है। थैलेसीमिया बच्चों का जानलेवा रोग हैं जिससे बच्चों को हर 8 से 10 दिनों के बाद रक्त की आवश्यकता होती है। थैलेसिमिया बच्चों को बॉन मैरो स्टेम सेल बदलाव से ठीक किया जा सकता है। जैसे रक्तदान - महादान हैं, वैसे ही बोन मैरो भी दान किया जा सकता है, थैलेसीमिया बच्चों की मदद के लिए यह कैम्प लगाया जा रहा है, कृपया गुरु दरबार आएं और इस कैम्प में भाग लें।

शनिवार 10 सितंबर 2022 पूर्णिमा के पावन दिन यह कैम्प पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज की पावन उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। सभी गुरु भक्तों से अनुरोध है कि वे थैलेसीमिया बच्चों के जीवन बचाने के लिए बोन मैरो सैंपल देकर बोन मैरो टैस्ट करवाएं

कैंप का समय:- सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
आयोजन कर्ता : मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह जी ग्राम बाबा भूमणशाह(संगर साधा) सिरसा, (हरियाणा)।

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 05/09/2022

आज दिंनाक 05-09-2022 को मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी उदासीन, ग्राम बाबा भूमणशाह(संगर साधा ) सिरसा में उदासीनाचार्य जगद्गुरु श्रीचंद्र भगवान जी का 528 वां पावन जन्मोत्सव परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में हवन-यज्ञ कर मनाया गया Iहवन-यज्ञ में यजमान की भूमिका पूज्य गुरु जी ने स्वंय निभाई व गुरु दरबार में पधारे सभी गुरु भक्तों नें भी हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अपना जीवन पवित्र किया I इस अवसर भगवान श्री चंद्र जी पवित्र-बाणी "सिद्धांत -सागर" के साप्ताहिक पाठ का भोग डाला गया और साध संगत को गुरु कृपा प्रसाद वितरित किया गया

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 04/09/2022

**जय बाबा भूमण शाह जी** **जय गुरु बाबा ब्रह्मदास जी** *सतगुरु की सेवा सफल है, जे को करे चित लाए*.. ** गुरु की सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती, गुरु सदा ही अपने सेवकों पर कृपा करते हैं और निष्काम सेवा भाव से ही परमात्मा की बंदगी की युक्ति प्राप्त होती है... आज दिनाँक 4-9-2022 को गाँव दड़बी, बरुवली-1,सिकंदरपुर ,हिजरंवा खुर्द व कारियाँ के सेवादारों को पावन गुरु दरबार में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुया व परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 19/08/2022

गाँव बरूवाली-1(सिरसा)में परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में समूह ग्राम निवासियों द्वारा शिव मन्दिर की आधारशिला रखी गयी व इस पावन अवसर पर सत्संग समागम का आयोजन करवाया गया।अपने पावन संदेश में पूज्य गुरु जी ने शिव महिमा के महत्व पर प्रकाश डाला व समूह साध संगत से संकल्प भी करवाया गया कि वे सभी इस भव्य शिव मंदिर के निर्माण व रखरखाव के लिए तन- मन- धन से सहयोग करेंगे..दिनांक 19-8-2022

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 15/08/2022

मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, ग्राम बाबा भूमण शाह,सिरसा में पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया आजादी का पावन पर्व।पूज्य गुरु जी ने ध्वजारोहण किया व सभी देशवासियों को 76 वें स्वतंत्रता दिवस (जो कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है) की हार्दिक शुभकामनाएं दी.15-8-2022।

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 12/08/2022

मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, ग्राम बाबा भूमण शाह में रक्षाबंधन व पूर्णमाशी का पावन त्योहार बड़ी श्रद्धा व प्रेमभाव के साथ मनाया गया। पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने सभी गुरुभक्तों को राखी के पावन त्योहार की शुभकामनाएं दी। व समाज में महिलायों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए साध संगत को प्रेरित किया.. इस अवसर पर voice of Punjab छोटा चैम्प् सीजन 8 के "सुरीली आवाज" के विजेता अमन कंबोज ने सुरीले भजनों से गुरु चरणों में हाजिरी लगवाई... पूर्णिमा भंडारे के सेवा प्रबंधन की सेवा राजस्थान की साध संगत के द्वारा की गयी। दिनांक 12-8-2022

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 01/08/2022

31जुलाई दिन रविवार को गाँव दड़बी,जिला सिरसा में शिरोमणी शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस शहीद ऊधम सिंह कमेटी व ग्राम निवासियों के सहयोग से पूज्य गुरु महाराज बाबा ब्रह्मदास जी के पावन सानिध्य में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भाई कन्हैया आश्रम मोरीवाला, मदर टरेसा पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ व प्राथमिक स्कूल दड़बी ,फ्रेंड्स स्कूल सिकंदरपुर व गाँव के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।पूज्य गुरु महाराज बाबा ब्रह्मदास जी ने शहीद ऊधम सिंह जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की व आई हुई साध संगत को अपना पावन आशीर्वाद दिया तथा सभी को देश सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का पावन संदेश दिया।इस अवसर पर भाई कन्हैया आश्रम के प्रधान श्री गुरुविंदर सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।। पूज्य गुरु महाराज बाबा ब्रह्मदास जी के पावन सानिध्य में 10th,12th, graduation में मेरिट में आए बच्चों को भी समानित किया गया।

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 31/07/2022

भारत माता के वीर सपूत शिरोमणी शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस 31 जुलाई 2022 को शहीद उधम सिंह पार्क, ग्राम बाबा भूमण शाह(संगर साधा)व शहीद उधम सिंह पार्क,सिरसा शहर में पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व शहीद के नाम का पौधा रोपित कर श्रद्धांजलि दीI संगत को भी पौधों का प्रसाद वितरित किया गया | इस अवसर पर गुरु दरबार के सेवक जलालाबाद(पंजाब) के MLA श्री जगदीप कम्बोज गोल्डी जी भी बाबा भूमण शाह दरबार,ग्राम बाबा भूमण शाह में नतमस्तक हुए व पूज्य गुरु जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। गुरु जी के साथ उन्होंने ने भी शहीद उधम सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 30/07/2022

भारत माता की आजादी के लिए प्राणो को न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शिरोमणी शहीद उधम सिंह जी के 82वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्यस्तरीय महासम्मेलन,रतिया(फतेहाबाद)में परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज की पावन उपस्थिति में आज 30 जुलाई 2022 को सम्पन्न हुआ|इस महासम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल खट्टर जी(मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार)के प्रतिनिधि कंवर पाल गुर्जर,शिक्षा मंत्री जी विशेष रूप से पधारे| पूज्य गुरु जी ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किये व अपने पावन संबोधन में शहीदों के पदचिन्हों पर चलने, नोजवानो को नशों से दूर रहकर देश सेवा करने, गऊ सेवा करने, बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने व पर्यावरण को बचाने के लिये ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का सन्देश दिया| महासम्मेलन में पहुँची हुई संगत को पर्यावरण- संरक्षण हेतु पौधे भी वितरित किए गये।

🔴[Live] महान क्रांतिकारी शिरोमणी शहीद उधम सिंह जी का 82वें शहीदी दिवस रतिया (हरियाणा) 30/07/2022

https://youtu.be/GZSTDTAO4-A

🔴[Live] महान क्रांतिकारी शिरोमणी शहीद उधम सिंह जी का 82वें शहीदी दिवस रतिया (हरियाणा) 🔴[Live] महान क्रांतिकारी शिरोमणी शहीद उधम सिंह जी का 82वें शहीदी दिवस रतिया (हरियाणा)

Photos from Thành Công Trong Tầm Tay's post 28/07/2022

मन्दिर बाबा भूमण शाह जी,गाँव बरूवाली-1(सिरसा) में परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज की पावन उपस्थिति में हुआ वार्षिक सत्संग व लंगर भंडारे का आयोजन,दिनांक 28-7-2022

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी में संगत को दिया गया पौधों का प्रसाद 19/07/2022

https://youtu.be/uzaRFcJXb4Y

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी में संगत को दिया गया पौधों का प्रसाद मुख्य धाम बाबा भूमण शाह जी,ग्राम बाबा भूमण शाह(सिरसा) में परम पूज्य गुरु ब्रह्म दास जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़...

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Sirsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Videos (show all)

gfdgfdgfd
🙏🙏🙏जय बाबा भूमणशाह जी।🙏🙏🙏सभी गुरुभक्तों को पुज्य गुरु बाबा भूमणशाह जी के 332वे जन्मदिन की लख-लख बधाई जी।
Jai Baba Bhuman Shah Ji..

Address


Vill. Baba Bhuman Shah
Sirsa
125055

Other Sirsa places of worship (show all)
nakoder darbar nakoder darbar
Sirsa
Sirsa, 125055

Radha swami ji ruhani satsang beas Radha swami ji ruhani satsang beas
Sirsa
Sirsa, 125055

satsang

Dera Baba Bhuman Shah Mallewala Dera Baba Bhuman Shah Mallewala
Sirsa
Sirsa, 125055

Dera Baba Bhuman Shah Mallewala

Shree Kesari Nandan Shree Kesari Nandan
Sirsa, 125055

JAI SHREE RAM JAI JAI BALA JI HANUMAN JAI SHREE SHYAM

Shri Mata Vashno Devi Mandir, GuruNanak Nagar, Hisar Road, Sirsa Shri Mata Vashno Devi Mandir, GuruNanak Nagar, Hisar Road, Sirsa
Sirsa, 125055

shri mata vashno devi mandir ki sthapna 4 April 2004 me pandit Bal mukand sharma ji ne karwai thi. Maha Mai isi tarah kirpa bnaye rakhe Jai Mata Di.

Shani mandir sirsa Shani mandir sirsa
नोहरिया बाज़ार श्री शनि देव धाम सिरसा हरियाणा
Sirsa, 125055

Dss updates 777 Dss updates 777
Shah Satnam Ji Dham
Sirsa, 125055

Only Dera Sacha Sauda Related Video's Are Available On This Page.🌸💕 For All Old/New SHABAD/BHAJAN Of Dera Sacha Sauda Subscribe Our YouTube channel Dss Updates ✅ https://youtube.c...

Sirsa Darshan Sirsa Darshan
Sirsa, 125055

sirsa Tour

Swami Ramesh ji Swami Ramesh ji
Gali No. 2 Old Court Colony Sirsa
Sirsa, 125055

I Am Social Worker

khatu shyam mandir santnagar sirsa khatu shyam mandir santnagar sirsa
Santnagar Society Sirsa
Sirsa

Gurudwara Chilla Sahib Sirsa Gurudwara Chilla Sahib Sirsa
Sirsa, 125055

Gurdwara Chilha Sahib is a beautiful sikh shrine present in Nahoria Bazar, Sirsa. It is related to Guru Nanak Dev. He stayed for forty days in the company of a sufi saint at the pl...

Jai Bhawani Sewa Samiti Trust Jai Bhawani Sewa Samiti Trust
Near Auto Market Behind Devi Lal Park
Sirsa, 125055

Mata Rani Mandir